Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार
    Featured

    करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260706 104723 3403
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जमशेदपुर/स्वराज टुडे : जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के नामजद आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में बार के मैनेजर विजय कुमार को ओडिशा से हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नीरज सिंह की गिरफ्तारी रविवार देर शाम मोबाइल सर्विलांस के आधार पर की गई। जमशेदपुर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए लोकेशन के आधार पर सीकर पुलिस ने उन्हें खाटू श्याम धाम के पास पकड़ा। बताया गया कि वह अपने पुत्र के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई प्रस्तावित थी।

    मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) नीरज सिंह की तलाश में लगातार मानगो स्थित उनके आवास समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने उनके आवास से करीब 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की एक लग्जरी कार सहित दो वाहन जब्त किए थे। पुलिस टीमों ने कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य राज्यों में भी उनकी तलाश की थी। गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार परिसर में हिमांशु सिंह, प्रत्युष आनंद और उनके साथियों का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद कुल्हाड़ी, चाकू, चापड़ और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें हिमांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 29 जून को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में उनकी मौत हो गई, जबकि प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    मृतक के पिता अरविंद सिंह की शिकायत पर बिष्टुपुर थाने में नीरज सिंह, विजय कुमार, सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब तक तीन नाबालिगों सहित सोनू राम सरदार और राज लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य शूटर और दो लाख रुपये का इनामी आरोपी विश्वनाथ मंडल अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    यह भी पढ़ें: संगठित सट्टेबाजी पर तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग के आदतन 4 सटोरिये गिरफ्तार, 03 मोबाइल फोन भी जप्त

    यह भी पढ़ें: जालना के इस स्कूल में चल रहा था वार्षिकोत्सव, बच्चों के हाथों में तलवारें और सर तन से जुदा गाने पर डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR

    यह भी पढ़ें: लखनऊ का ‘क्राइम सेंटर’: सबमिट बिल्डिंग में अंग्रेजी बोलकर 200 करोड़ ठगने वाली हसीनाएं गिरफ्तार, शाम ढलते ही शुरू होता था ‘हसीनों का मायाजाल’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    आज का राशिफल : रविवार 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:31…

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.