Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»देश»लखनऊ का ‘क्राइम सेंटर’: सबमिट बिल्डिंग में अंग्रेजी बोलकर 200 करोड़ ठगने वाली हसीनाएं गिरफ्तार, शाम ढलते ही शुरू होता था ‘हसीनों का मायाजाल’
    देश

    लखनऊ का ‘क्राइम सेंटर’: सबमिट बिल्डिंग में अंग्रेजी बोलकर 200 करोड़ ठगने वाली हसीनाएं गिरफ्तार, शाम ढलते ही शुरू होता था ‘हसीनों का मायाजाल’

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7182465931783048754134484a8bec514e4e7fb9402906a856bb6757a3d281ea19c997e579165b753bb6df
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे: नवाबों के शहर लखनऊ के सबसे पॉश और चर्चित इलाके में स्थित ‘सबमिट बिल्डिंग’ (Summit Building) से अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध का एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस और खुफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं।

    यहां कॉर्पोरेट स्टाइल में एक हाईटेक कॉल सेंटर चलाया जा रहा था, जिसके जरिए अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की अंतरराष्ट्रीय ठगी को अंजाम दिया जा चुका है। लखनऊ पुलिस ने इस काले धंधे का पर्दाफाश करते हुए 119 युवक-युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई को देश में साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन्स में से एक माना जा रहा है।

    शाम ढलते ही सक्रिय होते थे 119 ठग, अमेरिका के लोग बनते थे शिकार

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने बताया कि यह गिरोह भारत में बैठकर सात समंदर पार अमेरिका (USA) के नागरिकों को अपना निशाना बनाता था। सबमिट बिल्डिंग के 11वें माले पर दो बड़े ऑफिस स्पेस किराए पर लेकर यह पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था।

    हैरान करने वाली बात यह है कि यहां काम करने वाले 119 कर्मचारी शाम को 7 बजे दफ्तर आते थे और सुबह के 3 बजे तक अमेरिकी टाइम जोन के हिसाब से एक्टिव रहते थे। ये लोग विदेशी नागरिकों को इन्वेस्टमेंट के नाम पर और बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधि बनकर अपनी मीठी-मीठी बातों के जाल में फंसाते थे।

    नॉर्थ-ईस्ट की 40 लड़कियां गिरफ्तार, 25 हजार सैलरी और 10% कमीशन का लालच

    इस पूरे रैकेट की सबसे मजबूत कड़ी थीं फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली लड़कियां। पुलिस ने छापेमारी के दौरान जिन 119 लोगों को दबोचा है, उनमें 40 युवतियां शामिल हैं। ये सभी लड़कियां देश के नॉर्थ-ईस्ट (पूर्वोत्तर) राज्यों की रहने वाली हैं, जो अच्छी अंग्रेजी बोलने में माहिर हैं।

    यह भी पढ़ें :  स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर के मुताबिक, इन लड़कियों को महज 25,000 रुपये प्रति माह की फिक्स सैलरी पर रखा गया था। लेकिन इन्हें हर महीने ठगी का एक फिक्स टारगेट दिया जाता था। टारगेट पूरा करने पर ठगी गई रकम का 10 फीसदी हिस्सा इन्हें इंसेंटिव (कमीशन) के तौर पर मिलता था। पूछताछ में गिरफ्तार लड़कियों ने कबूल किया है कि वे जानती थीं कि वे अपराध कर रही हैं, लेकिन ज्यादा पैसा कमाने के लालच में वे लंबे समय से इस गिरोह के लिए काम कर रही थीं।

    Amazon, Apple और FBI के नाम पर डिजिटल डकैती, ऐसे फंसाते थे जाल में

    पुलिस को मौके से भारी मात्रा में विदेशी नागरिकों का डेटा, कॉलिंग स्क्रिप्ट, VoIP कॉलिंग सिस्टम, Eyebeam Dialer और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। यह गिरोह खुद को Amazon, Microsoft, Apple, PayPal, Netflix और Facebook जैसी नामी कंपनियों के कस्टमर सपोर्ट अधिकारी बताकर विदेशियों को कॉल करता था।

    जब कोई इनके झांसे में आ जाता, तो गिरोह के अन्य सदस्य खुद को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI या FTC के अधिकारी बताकर उन्हें गिरफ्तारी और अदालती कार्रवाई का डर दिखाते थे। केस रफा-दफा करने के नाम पर ये अमेरिकी नागरिकों से गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल वाउचर के रूप में लाखों डॉलर ऐंठ लेते थे ताकि पैसों के ट्रांसफर को ट्रेस न किया जा सके।

    हर महीने 3 करोड़ का था ऑफिस खर्च, देश के कई राज्यों से जुड़े हैं तार

    पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है। सबमिट बिल्डिंग में इस फर्जी कॉल सेंटर को संचालित करने का मासिक खर्च ही करीब 3 करोड़ रुपये आता था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गिरोह हर महीने कितने बड़े पैमाने पर करोड़ों की डिजिटल डकैती डाल रहा था।

    यह भी पढ़ें :  Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    इस गिरोह के तार देशव्यापी नेटवर्क से जुड़े हैं। लखनऊ पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधियों में गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली के मास्टरमाइंड भी शामिल हैं। पुलिस अब इनके वित्तीय नेटवर्क, सर्वर, ई-मेल अकाउंट और तकनीकी सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और टेलीकॉम एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: कोरबा जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक, कानून सभी के लिए समान हो — वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    यह भी पढ़ें: भाजपा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री पर लाठी डंडों से हमला कर 60 हजार की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,008 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: वेस्टइंडीज ने शे होप की नाबाद 102 रन की पारी के दम…

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.