Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद
    Featured

    बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260703 181955 5764
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*

    * बैकवर्ड लिंक पर जांच कर अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का किया गया खुलासा।*

    * पूर्व में गिरफ्तार गांजा तस्कर अभिषेक कुमार से पूछताछ के आधार पर 04 और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

    * आरोपियों के कब्जे से 03 किलोग्राम गांजा, 2,000 नाइट्रोटेन टैबलेट, 30 कोडिन सिरप, 290 पेंटाजोसीन इंजेक्शन, 300 सिरिंज एवं 3,100 रूपये नगद किया गया है जप्त, जिसकी कुल कीमत है लगभग 10.70 लाख रूपये।*

    * प्रकरण में अब तक 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से लगभग 16,15,500/- रूपये का मशरूका किया जा चुका है जप्त।*

    * आरोपी किशोर साहू है उडीसा का निवासी जो पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में 20 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित हो चुका है तथा वर्तमान में उच्च न्यायालय से था जमानत पर ।*

    * आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 201/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध है पंजीबद्ध, प्रकरण में जोड़ी जा रहीं है नारकोटिक एक्ट की अन्य धारायें।*

    * इस अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लायर एवं रिसीवर की पहचान कर आगे की जा रहीं है END TO END कार्यवाही।*

    रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 18 जुलाई एवं 21 नवंबर को

    दिनांक 30.06.2026 को संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्र स्थित राजपूताना होटल के सामने कार्यवाही करते हुए *आरोपी अभिषेक कुमार पिता सोनू कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी मैनापुठ्ठी शिवमंदिर के पास थाना सरूरपुर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश को 10.710 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से लगभग 5,35,500/- मूल्य का गांजा तथा प्रकरण से संबंधित एक मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 5,45,500 /- मूल्य की सामग्री* जप्त की जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 201/2026, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

    पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के मेरठ ले जाने वाला था। साथ ही उसने उन व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिनसे वह मादक पदार्थ लेकर आया था। आरोपी से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्रकरण की बैकवर्ड लिंक पर गहन जांच प्रारंभ की और संबंधित आरोपियों की पहचान एवं गतिविधियों की लगातार निगरानी की।

    जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी स्वयं मादक पदार्थों की खेप लेकर रायपुर आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि होते ही संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया तथा संदिग्धों की पहचान कर घेराबंदी करते हुए किशोर साहू, अजय विश्वकर्मा, शुभम साहू उर्फ बऊ एवं प्रिंस प्रजापति को पकड़ा गया। उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में प्रतिबंधित टेबलेट, सिरप, इंजेक्शन, गांजा व सीरिंज होना पाया गया।

    चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *03 किलोग्राम गांजा, 2,000 नाइट्रोटेन टैबलेट, 30 कोडिन सिरप, 290 पेंटाजोसीन इंजेक्शन, 300 सिरिंज एवं 3,100 रूपये नगद जुमला कीमती लगभग 10,70,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    यह भी पढ़ें :  एक के बाद एक जघन्य वारदातों से दहला कोरबा, कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का तीखा प्रहार

    आरोपी किशोर साहू का आपराधिक रिकॉर्ड

    गिरफ्तार आरोपी किशोर साहू के विरुद्ध जिला महासमुंद के थाना खल्लारी में पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज है। उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय, महासमुंद द्वारा आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। वर्तमान में आरोपी उक्त प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा था। जमानत का लाभ उठाकर वह पुनः अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में सक्रिय पाया गया।

    अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच जारी

    प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित दवाइयों, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति किन-किन राज्यों से की जा रही थी तथा इन्हें किन व्यक्तियों एवं क्षेत्रों में खपाया जाना था। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों एवं पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

    गिरफ्तार आरोपी –

    *01. किशोर साहू पिता थबीर साहू उम्र 37 साल निवासी वार्ड नंबर 15 कुम्हारपारा खरियार रोड़ उडीसा।

    *02. अजय विश्वकर्मा पिता पंचराम विश्वकर्मा उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 06 नयापारा महासमंुद जिला महासमुंद।

    *03. शुभम साहू उर्फ बऊ पिता स्व. तोपराम साहू उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 06 नयापारा महासमंुद जिला महासमंुद।

    *04. प्रिंस प्रजापति पिता राकेश कुमार प्रजापति उम्र 21 साल निवासी ग्राम अलीपुर शिव मंदिर के पास थाना सरदना जिला मेरठ (उ.प्र.)।

    यह भी पढ़ें: देश भर में 300 से अधिक होटलों में ठगी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी उडीसा से गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें :  सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    यह भी पढ़ें: सीबीएसई के 10वीं–12वीं प्राईवेट परीक्षा के भरे जा रहे हैं फॉर्म, एनआईओएस के जरिए होती हैं परीक्षाएं

    यह भी पढ़ें: अमेरिका के होटल में लगी भीषण आग, हादसे में गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026

    तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण, कहा- विस्थापन का कोई प्रस्ताव नहीं

    July 4, 2026

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,700 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,397 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,103 Views
    Don't Miss

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वर्षा ऋतु के आगमन के साथ विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु एवं सरीसृप…

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.