Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अमेरिका के होटल में लगी भीषण आग, हादसे में गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत
    Featured

    अमेरिका के होटल में लगी भीषण आग, हादसे में गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71826378917830704387779452c365622a44995969be975e341daebe27332ba3d9db7fcbdb8c701c841e4e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    वाशिंगटन/स्वराज टुडे: अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के वूस्टर शहर में एक होटल में लगी भीषण आग ने गुजरात के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद के रहने वाले हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन सुथार और बेटी ईशानी सुथार की दर्दनाक मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि परिवार कुछ साल पहले ही अमेरिका जाकर बसा था और हितेशभाई उसी इकोनो लॉज मोटल में काम करते थे। देर रात लगी आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। बचाव दल ने काफी कोशिश की, लेकिन परिवार को जिंदा नहीं बचाया जा सका। फिलहाल आग लगने की वजह की जांच जारी है।

    कुछ साल पहले ही अमेरिका गया था पूरा परिवार

    हितेशभाई सुथार अपने परिवार के साथ बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कुछ साल पहले अमेरिका गए थे। वह वूस्टर शहर के इकोनो लॉज मोटल में काम करते थे और परिवार भी वहीं रह रहा था। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक होटल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि हितेशभाई, उनकी पत्नी हिनाबेन और बेटी ईशानी कमरे में ही फंस गए। उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

    मदद के लिए फोन किया, लेकिन बच नहीं पाए

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने के बाद हितेशभाई ने कमरे से ही फ्रंट डेस्क पर फोन कर मदद मांगी। उन्होंने बताया कि परिवार बाहर नहीं निकल पा रहा है। होटल की कर्मचारी अप्रैल ग्रेज़र ने कहा कि उन्होंने 911 पर तुरंत कॉल किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। कर्मचारी ने बताया कि फोन पर परिवार की चीखें और मदद की गुहार सुनाई दे रही थी, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी।

    यह भी पढ़ें :  बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    होटल कर्मचारी ने सुनाई हादसे की दर्दनाक कहानी

    होटल कर्मचारी अप्रैल ग्रेज़र ने बताया कि अलार्म बजते ही एक मेहमान दौड़कर उनके पास आया और आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कमरे में फंसे परिवार की आवाजें सुनीं। उन्होंने कहा कि महिला रो रही थी और सभी लोग लगातार मदद की गुहार लगा रहे थे। ग्रेज़र ने बताया कि सुथार परिवार होटल के सभी कर्मचारियों के बेहद करीब था। सभी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते थे।

    दमकल टीम ने कई बार बचाने की कोशिश की

    वूस्टर टाउनशिप के फायर चीफ डलास टेरेल ने बताया कि जब दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं, तब होटल की छत से आग की ऊंची लपटें निकल रही थीं। कई कमरों में आग फैल चुकी थी। फायरफाइटर्स ने अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए कई बार कोशिश की, लेकिन आग और धुएं की वजह से वे सफल नहीं हो सके। आखिरकार अधिकारियों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की।

    आग की वजह अब भी साफ नहीं, जांच जारी

    हादसे के बाद होटल का पिछला हिस्सा पूरी तरहGAD जल गया। सामने आई तस्वीरों में इमारत को भारी नुकसान हुआ दिख रहा है। फिलहाल अधिकारियों ने आग लगने की असली वजह नहीं बताई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आग कैसे शुरू हुई और इतनी तेजी से पूरे होटल में कैसे फैल गई। इस दर्दनाक हादसे ने अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के साथ-साथ गुजरात के नडियाद में भी शोक की लहर फैला दी है।

    यह भी पढ़ें: लखनऊ का ‘क्राइम सेंटर’: सबमिट बिल्डिंग में अंग्रेजी बोलकर 200 करोड़ ठगने वाली हसीनाएं गिरफ्तार, शाम ढलते ही शुरू होता था ‘हसीनों का मायाजाल’

    यह भी पढ़ें :  Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    यह भी पढ़ें: कोरबा जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक, कानून सभी के लिए समान हो — वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    यह भी पढ़ें: अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलने वाली 02 महिला आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,008 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: वेस्टइंडीज ने शे होप की नाबाद 102 रन की पारी के दम…

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.