Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»देश भर में 300 से अधिक होटलों में ठगी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी उडीसा से गिरफ्तार
    Featured

    देश भर में 300 से अधिक होटलों में ठगी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी उडीसा से गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260703 180553 3600
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *’’जॉन का दुश्मन only five star Hotel’’

    *मेट्रोपोलिटन सिटीज सहित 10 से अधिक राज्यों में है आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध

    *तिहाड़ जेल सहित आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों के जेलो में करीबन 15 वर्षाे तक रह चुका है निरूद्ध

    *आरोपी शातिर ठग ’’चार्ल्स शोभराज’’ से था प्रभावित

    *स्वयं को फॉरेनर गाईड, इंग्लिश टीचर तथा योगा टीचर बताकर महंगे होटलों में देता था ठगी की घटना को अंजाम

    * पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*

    * थाना तेलीबांधा स्थित होटल हयात में दिया था घटना को अंजाम।*

    * आरोपी है मूलतः तमिलनाडू का निवासी।*

    * आरोपी वर्ष 1996 में सर्वप्रथम गया था तिहाड़ जेल।*

    * वर्ष 1990 से देश के विभिन्न राज्यों के जेलों तथा महंगे होटलों में ही गुजारा है अपना समय।*

    * घटना के 72 घंटे के भीतर एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर की टीम द्वारा आरोपी को चिन्हांकित कर किया गया गिरफ्तार।*

    * आरोपी द्वारा देश भर के अलग-अलग राज्यों में 300 से अधिक होटलों पर इसी तरीका वारदात के आधार पर दिया गया है ठगी की घटनाओं को अंजाम।*

    * सिर्फ महंगे होटलों को बनाता था निशाना। होटल की सुविधाओं का उपयोग कर होटल के उपकरणों को चोरी कर बिना बिल भुगतान किये हो जाता था फरार।*

    * आरोपी के कब्जे से 01 नग लैपटॉप किया गया है जप्त।*

    * आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 284/26 धारा 318(4) बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

    रायपुर/स्वराज टुडे:  प्रार्थी सूरज सिंह ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होटल हायात में सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। दिनांक 25.06.2026 को भीमसेंट जॉन होटल के एक कमरे में ठहरा था। दिनांक 27.06.2026 को प्रातः लगभग 07ः44 बजे वह बिना चेक-आउट प्रक्रिया पूर्ण किए होटल से चला गया। जाते समय उसने होटल का 63,755/- रूपये का बकाया बिल जानबूझकर अदा नहीं किया तथा अपने विशेष अनुरोध पर किराये पर उपलब्ध कराए गए लगभग 1,48,000/- रूपये मूल्य के लैपटॉप को भी साथ ले गया। होटल प्रबंधन द्वारा उसके मोबाईल नंबरों पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों नंबर बंद मिले।

    यह भी पढ़ें :  यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    साथ ही, उसके द्वारा न तो होटल से कोई संपर्क किया गया और न ही बकाया राशि का भुगतान अथवा लैपटॉप वापस करने का कोई प्रयास किया गया। इस प्रकार उसने छल एवं बेईमानी की नियत से होटल की सेवाओं का लाभ उठाकर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तथा होटल की संपत्ति का गबन कर धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 284/26 धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

    टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी द्वारा होटल में उपलब्ध कराये गये दस्तावेज व मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के दौरान आरोपी को उडीसा के भुवनेश्वर में लोकेट किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों को उडीसा रवाना किया। टीम के सदस्यों द्वारा उडीसा के भुवनेश्वर पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुये आरोपी बिंगसन जॉन को पकड़ा गया।

    पूछताछ में आरोपी बिंगसन जॉन ने देश में वर्ष 1990 से अबतक 300 से अधिक होटलों निशाना बनाया है, वह अब तक देश के विभिन्न राज्यों के जेल में 15 वर्षो से अधिक निरूद्ध रहा है। तिहाड़ जेल में निरूद्ध रहने के दौरान उसका कई बड़े अपराधियों के सम्पर्क में रहा है तथा शातिर ठग चार्ल्स शोबराज से प्रभावित होकर स्वयं को फॉरेनर ट्रैवल गाईड, इंग्लिश टीचर और योगा टीचर बताकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी वर्ष 1996 से अबतक जेल और महंगे होटलो में ही अपना समय गुजारा है उसके द्वारा जेल और जेल से छुटते ही किसी भी 5स्टार होटल को अपना टारगेट बनाता था।

    यह भी पढ़ें :  बेटी के नाबालिग बॉयफ्रेंड को पिता ने दी तालिबानी सजा, रहम की भीख मांगता रहा छात्र, पढ़िए पूरी खबर

    आरोपी बिंगसन जॉन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 नग लैपटॉप* जप्त कर कार्यवाही किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी – बिंगसन जॉन पिता ज्ञान प्रकाश उम्र 69 साल निवासी नटराजपुरम स्ट्रीट कील रसडी जिला तूतीकूरीन थाना तूतीकूरीन तमिलनाडू।

    यह भी पढ़ें: सीबीएसई के 10वीं–12वीं प्राईवेट परीक्षा के भरे जा रहे हैं फॉर्म, एनआईओएस के जरिए होती हैं परीक्षाएं

    यह भी पढ़ें: नवनिर्मित शाला भवन की छत पहली बारिश में लगी टपकने, ब्लास्टिंग से दीवारें चटकीं, शिक्षा विभाग ने नही लिया हैंडओवर, जोखिम में बच्चों की जान

    यह भी पढ़ें: बेटी के नाबालिग बॉयफ्रेंड को पिता ने दी तालिबानी सजा, रहम की भीख मांगता रहा छात्र, पढ़िए पूरी खबर

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026

    बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    July 3, 2026

    सीबीएसई के 10वीं–12वीं प्राईवेट परीक्षा के भरे जा रहे हैं फॉर्म, एनआईओएस के जरिए होती हैं परीक्षाएं

    July 3, 2026

    नवनिर्मित शाला भवन की छत पहली बारिश में लगी टपकने, ब्लास्टिंग से दीवारें चटकीं, शिक्षा विभाग ने नही लिया हैंडओवर, जोखिम में बच्चों की जान

    July 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,694 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,387 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,101 Views
    Don't Miss

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन…

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026

    बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.