Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास, अतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वास

    July 1, 2026

    रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

    July 1, 2026

    कोरबा के ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल ही भागे बदमाश

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास, अतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वास
    Featured

    नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास, अतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वास

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260701 WA0064
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को बेघर छोड़ने के बजाय उन्हें नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 स्थित सर्वसुविधायुक्त ईडब्ल्यूएस आवासों में बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभावित परिवारों को केवल पक्का मकान ही नहीं, बल्कि बिजली, पेयजल, सड़क, सीवर, सामुदायिक भवन, उद्यान और अन्य शहरी सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर उपलब्ध कराया जा रहा है। पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो, इसके लिए आठ सदस्यीय समिति भी गठित कर दी गई है।

    IMG 20260701 WA0063 IMG 20260701 WA0066

    ग्राम नकटी की शासकीय भूमि पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा लगभग 38 एकड़ भूमि में से करीब 12 एकड़ भूमि विशेष योजना के लिए उपयोग होगी, जबकि शेष 26 एकड़ भूमि पर मंडल की स्ववित्तीय सामान्य आवास योजना विकसित की जाएगी।

    IMG 20260701 WA0067 IMG 20260701 WA0059

    भूमि पर अवैध रूप से निवासरत परिवारों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन ने 65 पात्र परिवारों की सूची गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को सौंपी है। इस सूची में शामिल परिवारों को 29 जून 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर-30 में निर्मित रिक्त ईडब्ल्यूएस आवासों का अस्थायी आवंटन कर दिया गया।

    पुनर्वास को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए सरकार ने आवासों को रहने योग्य बनाने का काम भी तेज़ी से शुरू किया। आवासों में ट्यूबलाइट, पंखे और विद्युत व्यवस्था पूरी कर दी गई है ।

    IMG 20260701 WA0061 IMG 20260701 WA0062

    सरकार ने पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए मुख्यालय के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में उपयुक्त, कार्यपालन अभियंता, संपदा अधिकारी और सहायक अभियंताओं सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक पात्र परिवार को निर्धारित आवास मिले और पुनर्वास पूरी तरह पारदर्शी एवं बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हो।

    यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    IMG 20260701 WA0065

    सेक्टर-30 में कुल 1376 ईडब्ल्यूएस (जी+3) आवास निर्मित हैं। इनमें चतुर्थ तल पर उपलब्ध 109 रिक्त आवास पुनर्वास के लिए चिन्हित किए गए हैं। 31.45 वर्गमीटर (338.40 वर्गफीट) क्षेत्रफल वाले इन आवासों के परिसर में पक्की कंक्रीट सड़कें, वॉकिंग ट्रैक, सार्वजनिक उद्यान, सामुदायिक भवन, यूटिलिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सीवर नेटवर्क और नियमित जलापूर्ति जैसी सभी आवश्यक शहरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    IMG 20260701 WA0060

    गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता केवल शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक और स्थायी पुनर्वास सुनिश्चित करना है। इसी सोच के साथ आवासों के आवंटन से लेकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तक हर चरण की निगरानी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

    July 1, 2026

    कोरबा के ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल ही भागे बदमाश

    July 1, 2026

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत, आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    July 1, 2026

    जेएनयू में निकली हैं नॉन टीचिंग के 267 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026

    July 1, 2026

    अपहरण कर फिरौती की माँग करने वाले फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

    July 1, 2026

    अंधे कत्ल का सक्ती पुलिस ने किया खुलासा, 4 लाख सुपारी देकर कराई गई थी महिला की हत्या, प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, वारदात में शामिल सभी 9 आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,692 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,298 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,101 Views
    Don't Miss

    नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास, अतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वास

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की…

    रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

    July 1, 2026

    कोरबा के ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल ही भागे बदमाश

    July 1, 2026

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत, आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.