Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महंगाई और बिजली दर वृद्धि को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा सरकार
    Featured

    महंगाई और बिजली दर वृद्धि को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा सरकार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260618 WA0017
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की जनता, मीडिया प्रतिनिधियों और बिजली उपभोक्ताओं का ध्यान भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई वृद्धि की ओर आकर्षित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस निर्णय को जनविरोधी, किसान-विरोधी और मध्यम वर्ग विरोधी मानती है। यह केवल बिजली बिल का मुद्दा नहीं, बल्कि आम नागरिक की आर्थिक स्थिति से जुड़ा हुआ विषय है।

    बिजली दर वृ‌द्धि पर मुख्य आरोप

    भाजपा सरकार ने एक बार फिर घरेलू एवं व्यावसायिक बिजली दरों में वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है। नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी और जुलाई के बिजली बिलों में इसका सीधा असर दिखाई देगा। महंगाई से जूझ रहे परिवारों के लिए यह निर्णय अत्यंत कष्टदायक साबित होगा। सरकार जनता की आय बढ़ाने में विफल रही है, लेकिन लगातार खर्च बढ़ा रही है।

    कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार की तुलना

    कांग्रेस सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की योजना लागू की थी। इस योजना से लाखों परिवारों को राहत मिली थी। भाजपा सरकार ने इस लाभ को सीमित कर दिया है। आज केवल सीमित संख्या में उपभोक्ताओं को ही छूट का लाभ मिल पा रहा है। भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय सुविधाएं कम कर रही है।

    महंगाई और बिजली दर वृद्धि का संबंध

    पहले गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई।परिवहन लागत बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। अब बिजली दरों में वृद्धि से उद्योग, व्यापार और सेवा क्षेत्र की लागत बढ़ेगी। इसका प्रभाव दूध, सब्जी, किराना, छोटे उ‌द्योग, होटल, दुकान एवं अन्य सेवाओं पर पड़ेगा। अंततः आम जनता को महंगी वस्तुएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें :  ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    कोरबा एवं प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर सवाल

    कोरबा ऊर्जा राजधानी कहलाता है, फिर भी लोग अघोषित बिजली कटौती झेल रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और हाई-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने पर कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली नहीं मिल रही, फिर भी उनसे अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। कांग्रेस सवाल उठाए – कि जब सेवा में सुधार नहीं हुआ तो दर वृद्धि का औचित्य क्या है?

    महतारी वंदन योजना पर राजनीतिक हमला

    भाजपा सरकार एक ओर महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का प्रचार करती है। दूसरी ओर बिजली, गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जनता को दी गई राहत से अधिक राशि महंगाई के माध्यम से क्यों वसूली जा रही है।

    जनता से जुड़े प्रश्न सरकार से पूछें

    * बिजली दर वृ‌द्धि की आवश्यकता क्यों पड़ी?
    * बिजली उत्पादन करने वाले राज्य में बिजली महंगी क्यों हो रही है?
    * उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा कब मिलेगी?
    * बिजली कटौती और वोल्टेज समस्याओं का समाधान कब होगा?
    * गरीब, किसान और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए सरकार की क्या योजना है?

    कांग्रेस की प्रमुख मांगें

    * बिजली दरों में की गई वृ‌द्धि तत्काल वापस ली जाए।
    * घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विशेष सब्सिडी दी जाए।
    * किसानों के लिए सस्ती एवं निर्बाध बिजली सुनिश्चित की जाए।
    * अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए।
    * लो-वोल्टेज और हाई-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
    * बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना जारी की जाए।

    यह भी पढ़ें :  Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जनता के पक्ष में कांग्रेस का संदेश

    * कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।
    * बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि उपभोक्ताओं के हित में है।
    * प्रदेश के सभी वर्ग-किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, गृहिणी, युवा और वरिष्ठ नागरिक-इस वृ‌द्धि से प्रभावित होंगे।
    * कांग्रेस जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।
    * जब तक बिजली दर वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
    * जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
    * हम सरकार से आग्रह नहीं, बल्कि जनता की ओर से जवाब मांग रहे हैं।

    प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायकद्वय मोहित केरकेट्टा पाली तानाखार, श्यामलाल कंवर, अध्यक्षद्वय मनोज चौहान, मुकेश राठौर, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थुलाल यादव, सपना चौहान, और नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु विशेष रूप से मौजूद रहे।

    देखें प्रेसवार्ता की पूरी वीडियो

    https://www.facebook.com/share/v/18g85sQh3B/

    यह भी पढ़ें: जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    यह भी पढ़ें: माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    यह भी पढ़ें: यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026

    भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,944 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    नालंदा/स्वराज टुडे: तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर…

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.