Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘अपनों’ पर मेहरबान, दूसरों पर बुलडोजर: निगम ने तोड़ा सिर्फ बाउंड्री-घेरा, पर कर्मचारी के शासकीय जमीन पर बने मकान पर नहीं चली JCB, मुड़ापार में भेदभाव का आरोप

    June 15, 2026

    जब कोरबा में मानवता के लिए उमड़ पड़े सैकड़ों हाथ ! ​ डॉ. मित्तल ने कहा: “यह दान नहीं, किसी का उजड़ता संसार बचाने का संकल्प है”

    June 15, 2026

    ASI के पुत्र को बोलेरो से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या प्रकरण के साथ बलगी डकैती प्रकरण में भी आरोपी की संलिप्तता उजागर

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी — केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
    Featured

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी — केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 15, 2026Updated:June 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260615 WA00311
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    12 साल, बेमिसाल: कोरबा में तोखन साहू ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

    कोरबा/स्वराज टुडे:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को “प्रधान सेवक” मानते हैं और 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार समझकर दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। टी.पी. नगर स्थित प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जोगेश लांबा एवं अशोक चावलानी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ देश आज नए भारत के निर्माण की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शता भी नहीं है।

    गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण तक गिनाईं उपलब्धियां

    तोखन साहू ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि जन-धन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। कोरोना काल से अब तक 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं तथा उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। जल जीवन मिशन के जरिए घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया गया है, वहीं स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता की नई चेतना पैदा की है।

    यह भी पढ़ें :  उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    किसानों, युवाओं और जनजातीय समाज पर विशेष फोकस

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर किसानों को सस्ता ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तथा ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुद्रा योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है, जबकि लखपति दीदी और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं ने महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। तोखन साहू ने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक की 12 वर्षों की यह यात्रा भारत के लिए परिवर्तनकारी रही है। “सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत” का जो संकल्प लिया गया था, वह आज धरातल पर दिखाई दे रहा है और आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में और मजबूती से अपनी पहचान स्थापित करेगा।

    यह भी पढ़ें’: विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन11

    यह भी पढ़ें’: सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    यह भी पढ़ें’: Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे... NDA या इंडी ब्लॉक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘अपनों’ पर मेहरबान, दूसरों पर बुलडोजर: निगम ने तोड़ा सिर्फ बाउंड्री-घेरा, पर कर्मचारी के शासकीय जमीन पर बने मकान पर नहीं चली JCB, मुड़ापार में भेदभाव का आरोप

    June 15, 2026

    जब कोरबा में मानवता के लिए उमड़ पड़े सैकड़ों हाथ ! ​ डॉ. मित्तल ने कहा: “यह दान नहीं, किसी का उजड़ता संसार बचाने का संकल्प है”

    June 15, 2026

    ASI के पुत्र को बोलेरो से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या प्रकरण के साथ बलगी डकैती प्रकरण में भी आरोपी की संलिप्तता उजागर

    June 15, 2026

    भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर रज्जाक अली और उसके साथियों ने किया प्राणघातक हमला, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन सहित अनेक भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे

    June 15, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,630 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    ‘अपनों’ पर मेहरबान, दूसरों पर बुलडोजर: निगम ने तोड़ा सिर्फ बाउंड्री-घेरा, पर कर्मचारी के शासकीय जमीन पर बने मकान पर नहीं चली JCB, मुड़ापार में भेदभाव का आरोप

    June 15, 2026

    * शनिवार को मुड़ापार अंबेडकर भवन के बाजू हुई कार्रवाई * निगम कर्मचारी पर शासकीय…

    जब कोरबा में मानवता के लिए उमड़ पड़े सैकड़ों हाथ ! ​ डॉ. मित्तल ने कहा: “यह दान नहीं, किसी का उजड़ता संसार बचाने का संकल्प है”

    June 15, 2026

    ASI के पुत्र को बोलेरो से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या प्रकरण के साथ बलगी डकैती प्रकरण में भी आरोपी की संलिप्तता उजागर

    June 15, 2026

    भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर रज्जाक अली और उसके साथियों ने किया प्राणघातक हमला, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन सहित अनेक भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.