छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: ’’महेन्द्रा एंड महेन्द्रा’’ भारत की एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी है, जो समय-समय पर देश एवं विदेश में विभिन्न कॉन्फ्रेंस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में इस वर्ष कंपनी की विशेष अंतरराष्ट्रीय पांच दिवसीय कॉन्फ्रेंस 9 जून 2026 से 13 जून तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सम्मिलित होने हेतु कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन अशोक मोदी आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए है।
पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में श्री मोदी महेन्द्रा एंड महेन्द्रा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञ ट्रेनर्स की उपस्थिति में कंपनी की नवीनतम ई.वी. (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कारों की सेल्स, सर्विस एवं आधुनिक तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण एवं जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ उद्योग से जुड़े अनुभवों एवं नवीन संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
विदित हो कि कृष्णा ग्रुप ऑटो मोबाइल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय नाम है जिनके द्वारा सामाजिक, राष्ट्रीय एवं धार्मिक कार्य किये जाते रहते है। इस समूह की छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्यों में विभिन्न चार पहिया वाहन कंपनियों की अनेकों डीलरशिप संचालित है तथा इसके 40 से अधिक आउटलेट्स एवं हजारों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें महेन्द्रा एंड महेन्द्रा का ओडिशा स्थित भव्य शोरूम एवं अत्याधुनिक वर्कशॉप विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जहां उत्कृष्ट सेल्स एवं सर्विस सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
कंपनी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं बेहतर ग्राहक सेवा को देखते हुए ही इस वर्ष अशोक मोदी को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
श्री मोदी ने प्रस्थान के पूर्व बताया कि इस कॉन्फ्रेंस से प्राप्त अनुभव एवं नई जानकारियों को वे अपने संस्थान के समस्त सदस्यों तथा ग्राहकों के साथ अवश्य साझा करेंगे, जिससे भविष्य में और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।
यह भी पढ़ें::रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस
यह भी पढ़ें::Jharkhand: रात में निकला सांप तो मारकर सो गए, सुबह पिता-पुत्र की हुई मौत, तीनों का किया गया अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें::ऑटो सवार महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Editor in Chief





