Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड नामक कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    July 25, 2026

    Korba: संत श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कोरबा में ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत

    July 25, 2026

    पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : गोपाल मोदी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस
    Featured

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n715482181178103087519234c747a95e00328d74071dd6c976a58207b15e2f04e503ea6d58ff3d0e547f60
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अयोध्या/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां के चर्चित कथावाचक पवन देव महाराज पर जिस महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जेवर हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, अब उस मामले की पूरी कहानी पलटती नजर आ रही है.

    इस हाईप्रोफाइल मामले में नया मोड़ तब आया, जब पीड़िता का सगा भाई खुद अपनी बहन के खिलाफ पुलिस के पास पहुंच गया और उसे एक पेशेवर ब्लैकमेलर करार दिया.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के भाई विकास राज श्रीवास्तव ने अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात की. विकास ने एसएसपी को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए अपनी ही सगी बहन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. भाई का आरोप है कि उसकी बहन बेहद शातिर है. उसका असल उद्देश्य कोई न्याय पाना नहीं, बल्कि कथावाचक पवन देव महाराज की साख को नुकसान पहुंचाकर उनसे मोटी रकम वसूलना है.

    भाई ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    इस मौके पर कथित पीड़ित महिला के भाई विकास राज श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि मेरी बहन बेहद शातिर है और वह कथावाचक पवन देव महाराज को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करना चाहती है. वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. इसलिए शादी का झांसा देने का आरोप पूरी तरह से गलत है. मैंने एसएसपी साहब से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

    बहन को बताया शादीशुदा

    शिकायती पत्र में विकास ने अपनी बहन के दावों की हवा निकालते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं. भाई का दावा है कि उसकी बहन पहले से ही विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं. विकास ने बताया कि जब उसकी बहन पहले से शादीशुदा है, इसके बाद भी कथावाचक पर ‘शादी का झांसा’ देने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह पहली नजर में ही पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार साबित हो जाता है.

    यह भी पढ़ें :  स्कूलों में जाँच कर करीब 61 नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते पकड़ा गया

    बहन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

    कथावाचक पवन देव महाराज पर लगे आरोपों के बीच उनके पक्ष में खड़े हुए महिला के भाई ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और बारीकी से जांच कराने की मांग की है. विकास का कहना है कि पुलिस को दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए. साथ ही उसने मांग की है कि जांच में अगर उसकी बहन के आरोप झूठे पाए जाते हैं, तो ब्लैकमेलिंग और साजिश रचने के आरोप में उसकी बहन के खिलाफ ही सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए.

    इस नए और अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद अयोध्या पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई है. जहां एक तरफ महिला अपने आरोपों पर अडिग है. वहीं, दूसरी तरफ उसके सगे भाई के बयानों ने मामले को पूरी तरह संदिग्ध बना दिया है. फिलहाल, पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों के दावों, सबूतों और आरोपों की बारीकी से जांच कर रहा है, ताकि इस पूरे विवाद के पीछे छिपी असली सच्चाई को सामने लाया जा सके.

    यह भी पढ़ें: DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    यह भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    यह भी पढ़ें: बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड नामक कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    July 25, 2026

    Korba: संत श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कोरबा में ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत

    July 25, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

    July 25, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, सेवा और संस्कारों का मार्ग दिखाती है : जयसिंह अग्रवाल

    July 25, 2026

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,782 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,452 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,143 Views
    Don't Miss

    Korba: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड नामक कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    July 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के खरमोरा वार्ड में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के वेस्टर्न इलेक्ट्रोड नामक…

    Korba: संत श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कोरबा में ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत

    July 25, 2026

    पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : गोपाल मोदी

    July 25, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.