Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Jharkhand: रात में निकला सांप तो मारकर सो गए, सुबह पिता-पुत्र की हुई मौत, तीनों का किया गया अंतिम संस्कार
    Featured

    Jharkhand: रात में निकला सांप तो मारकर सो गए, सुबह पिता-पुत्र की हुई मौत, तीनों का किया गया अंतिम संस्कार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7153578261780967625010062cf9f231b6c57d76d8beaf4b0488055a837e9f7ebc0aafb929e08c43913032
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अनगड़ा/स्वराज टुडे: अपने घर में जमीन पर सो रहे पिता-पुत्र की सर्पदंश से सोमवार की सुबह मौत हो गई। घटना अनगड़ा के बैजनाथ टाटा की है। रविवार की रात में पिता सुधीर महतो (35) अपने पुत्र रितेश महतो (10) के साथ अपने घर में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोया हुआ था।

    देर रात अचानक कहीं से विषैले करैत सर्प ने घर में प्रवेश कर पिता-पुत्र को गहरी नींद में ही डस लिया। दोनों की आंखें खुली तो सामने करैत सर्प को देखा। बिना देर किए सुधीर ने उसे मार दिया। सुधीर को लगा सर्प ने दोनों को नही डंसा है। इस भ्रम में पिता-पुत्र फिर से सो गये।

    सुबह अचानक दोनों पिता पुत्र की तबीयत बिगड़ने लगी तो स्वजन इलाज के लिए स्वर्णरेखा अस्पताल ले गये। गंभीर स्थिति देख अस्पताल ने प्रबंधन ने दोनों को रिम्स ले जाने की सलाह दी। रिम्स ले जाने के क्रम में ही पिता-पुत्र की मौत हो गई।

    पत्नी और बेटी का सहारा छूटा, गाँव में किसी के घर नहीं जला चूल्हा

    सुधीर रांची के रानीबगान स्थित एक संस्थान में काम करता था। रितेश बलदेव चिल्ड्रेन स्कूल का छात्र था। सुधीर अपने पीछे पत्नी और छह साल की पुत्री छोड़ गया।

    रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव का अंतिम संस्कार लालगढ़ मुक्तिधाम में किया गया। इधर शव गांव में पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। सुबह में पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही गांव में किसी के घर चूल्हा नही जला।

    मुआवजे की मांग

    इधर, भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, कांग्रेस नेता छोटेलाल महतो व भाजपा नेता धनीराम महतो, समाजसेवी मुकेश महतो ने सरकार से मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार के सर्पदंश से हुई मौत पर चार लाख रूपया का मुआजवा दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें :  Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’...पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    सुधीर का पक्का छत का मकान भी है, लेकिन भीषण गरमी के कारण वह आज अपने पुराने खपरैला मकान में जमीन पर सोने जाने लगा। इस पर पुत्र रितेश ने भी साथ सोने की जीद की। वह अपने पुत्र को साथ लेकर खपरैला मकान में सोने आ गया। जमीन के नीचे पटिया बिछाकर पिता पुत्र सो गये। देर रात करैत सर्प ने डंस लिया। पिता-पुत्र के अंतिम संस्कार के बाद स्वजनों ने घर के बाहर मृत सर्प का भी अंतिम संस्कार किया।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,077 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    कन्नौज/स्वराज टुडे: यूपी के कन्नौज में दिवाली की रौनक के बीच एक वकील की ताबड़तोड़…

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.