Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

    May 14, 2026

    UP news: फेरे से पहले खुल गयी फर्जी ‘फौजी’ दूल्हे की पोल, वकील दुल्हन ने मौके पर ही सीखाया सबक, दूल्हा समेत 6 बारात‍ियों को भ‍िजवा दिया जेल

    May 14, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ 18 मई को

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»UP news: फेरे से पहले खुल गयी फर्जी ‘फौजी’ दूल्हे की पोल, वकील दुल्हन ने मौके पर ही सीखाया सबक, दूल्हा समेत 6 बारात‍ियों को भ‍िजवा दिया जेल
    Featured

    UP news: फेरे से पहले खुल गयी फर्जी ‘फौजी’ दूल्हे की पोल, वकील दुल्हन ने मौके पर ही सीखाया सबक, दूल्हा समेत 6 बारात‍ियों को भ‍िजवा दिया जेल

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2026Updated:May 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    23iu3agk hardoi shahabad marriage fraud advocate bride refuses groom fake identity
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    शाहाबाद/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद अंतर्गत शाहाबाद कस्बे में शादी के नाम पर धोखे का मामला सामने आया है. यहां वकील युवती ने विवाह मंडप में ही दूल्हे की हकीकत का पता लगा ल‍िया और उसके बाद शादी से इनकार कर दिया.

    बारात को बैरंग लौटा द‍िया

    युवती का आरोप है कि मोबाइल और व्हाट्सऐप के माध्यम से उसकी बातचीत जिस युवक से होती थी, वह खुद को ‘राहुल मिश्रा’ बताता था और भोपाल में भारतीय सेना में तैनात होने का दावा करता था. लेकिन जब बारात घर पहुंची, तो दूल्हे के रूप में आए युवक की पहचान पूरी तरह अलग निकली.

    पहचान उजागर होते ही मचा हड़कंप

    rcreida8 hardoi shahabad marriage fraud advocate bride refuses groom fake identity case 625x300 13 May 26

    पीड़िता के अनुसार, रिश्ते की सहमति और तमाम बातचीत राहुल मिश्रा नाम के व्यक्ति से ही हुई थी. दोनों परिवारों के बीच संबंध तय होने के बाद, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीती रात बारात शाहाबाद पहुंची. जयमाल और विवाह की रस्मों से ठीक पहले युवती को दूल्हे के हाव-भाव देखकर शक हुआ. जब युवती ने पूछताछ की, तो युवक ने अपना असली नाम देवेंद्र सिंह परिहार बताया. वहीं, बारात में शामिल अन्य लोग भी युवक की सही पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके.

    इस खुलासे के बाद मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और कन्या पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. युवती ने आशंका जताई कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मानव तस्करी जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देता है. युवती ने मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ug3kfgjc hardoi shahabad marriage fraud advocate bride refuses groom fake identity case 625x300 13 May 26

    6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे सहित कई संदिग्ध बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. इस मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    गिरफ्तार आरोपी

    1) देवेन्द्र सिंह परमार (पुत्र कन्हैया जू परमार, निवासी गटेवरा, छतरपुर)
    2) मंगलदीन (पुत्र मुलुआ पटेल, निवासी गटेवरा, छतरपुर)
    3) रामौतार बाजपेई (पुत्र घनश्याम बाजपेई, निवासी गटेवरा, छतरपुर)
    4) मुकेश सेन (पुत्र आशाराम, निवासी गटेवरा, छतरपुर)
    5) शरीफ (पुत्र वहीद, निवासी संकट मोचन पहाडिया, छतरपुर)
    6) मुलायम यादव (पुत्र प्रभुदयाल, निवासी लखरावन, छतरपुर)

    परस्पर विरोधी बयान और मेडिकल जांच

    CHC शाहाबाद के डॉ. जीशान ने बताया कि पुलिस द्वारा देवेंद्र नाम के एक मरीज को भर्ती कराया गया है. युवक का कहना है कि उसके साथ मारपीट हुई है. उसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और मेडिको-लीगल प्रक्रिया के तहत उसे आगे भेजा जाएगा.

    वहीं, दूल्हे दीपेंद्र सिंह परमार ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि वह छतरपुर का रहने वाला है और युवती से पिछले चार-पांच महीनों से फोन पर संपर्क में था. उसने आरोप लगाया कि युवती ने अपनी संपत्ति विवाद का हवाला देकर उसे बुलाया था और यहां आने पर उसके व उसके साथियों के साथ मारपीट की गई. बारात में आए मंदिर के पुजारी चंद्रभान ने बताया कि वे केवल पूजा कराने के लिए छतरपुर से आए थे.

    सीओ आलोक राज नारायण ने बताया कि 12-13 मई 2026 की मध्य रात्रि को पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी. एक 25 वर्षीय युवती की बातचीत ‘राहुल’ नामक युवक से होती थी, जिसने खुद को भोपाल का निवासी बताया था. इसी आधार पर रिश्ता तय हुआ था, लेकिन बारात आने पर युवती ने दूल्हे को पहचानने से इनकार कर दिया. दूल्हे ने अपना नाम देवेंद्र बताया और कहा कि वह राहुल को नहीं जानता. पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है और 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

    यह भी पढ़ें :  निलंबित होमगार्ड जवान ने बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ 18 मई को

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक बार फिर ‘निर्भया कांड’, चलती बस में गैंगरेप के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Raipur: सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम की फाफाडीह क्षेत्र में जुए के फड़ पर बड़ी रेड कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

    May 14, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ 18 मई को

    May 14, 2026

    “गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील

    May 14, 2026

    दिल्ली में एक बार फिर ‘निर्भया कांड’, चलती बस में गैंगरेप के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    Raipur: राजधानी में पेट्रोल के लिए हाहाकार, अनेक पेट्रोल पंप बंद

    May 14, 2026

    Raipur: सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम की फाफाडीह क्षेत्र में जुए के फड़ पर बड़ी रेड कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026969 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026865 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

    May 14, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: देशभर में NEET परीक्षा रद्द होने की खबर ने लाखों छात्रों और…

    UP news: फेरे से पहले खुल गयी फर्जी ‘फौजी’ दूल्हे की पोल, वकील दुल्हन ने मौके पर ही सीखाया सबक, दूल्हा समेत 6 बारात‍ियों को भ‍िजवा दिया जेल

    May 14, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ 18 मई को

    May 14, 2026

    “गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.