Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Kolkata: ममता बनर्जी के वो 5 फैसले, जिस पर 24 घंटे में सुवेंदु को चलाना होगा ‘बुलडोजर’, तभी होगी मोदी की गारंटी पूरी!
    Featured

    Kolkata: ममता बनर्जी के वो 5 फैसले, जिस पर 24 घंटे में सुवेंदु को चलाना होगा ‘बुलडोजर’, तभी होगी मोदी की गारंटी पूरी!

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7116181781778329120909d650913a584a2de67de56043ee6ac736cb5877a9af33d42fa39e644d2d213672
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल में शनिवार को ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प के साथ भाजपा सरकार का आगाज हो चुका है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सामने अब ममता बनर्जी के उन बड़े फैसलों और योजनाओं को बदलने की चुनौती है, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हर चुनावी रैली में किया था.

    ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि सुवेंदु अधिकारी कैबिनेट की पहली बैठक कब होगी और वो बीजेपी के वो पांच वादे कौन-कौन हैं, जिनको 24 से 48 घंटे के अंदर बीजेपी की नई सरकार को हर हालत में लागू करनी होगी.

    1. आयुष्मान भारत- ‘स्वास्थ्य साथी’ की जगह मोदी की गारंटी

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हर रैली में ममता सरकार द्वारा ‘आयुष्मान भारत’ योजना को रोकने पर दुख जताया था. भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का पहला बड़ा फैसला राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू करना होगा. अब बंगाल के गरीबों को देश के किसी भी कोने में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा. ‘स्वास्थ्य साथी’ कार्ड के सीमित दायरे को खत्म कर इसे राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ा जाएगा.

    2. सातवां वेतन आयोग और बकाया DA- 45 दिनों का डेडलाइन

    ममता बनर्जी के कार्यकाल में राज्य सरकार के कर्मचारी लंबे समय से बकाया महंगाई भत्ते (DA) के लिए आंदोलनरत थे. अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए वादा किया था कि भाजपा सरकार आने के 45 दिनों के भीतर सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा. मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के लिए यह सबसे बड़ी प्रशासनिक चुनौती है, क्योंकि सरकारी कर्मचारियों का विश्वास जीतना उनकी सरकार की स्थिरता के लिए जरूरी है. इसके लिए पहली कैबिनेट में सुवेंदु अधिकारी को फैसला लेना होगा.

    यह भी पढ़ें :  विश्व आदिवासी दिवस: आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन सामान्य ज्ञान एवं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

    3. घुसपैठ पर प्रहार- ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ की नीति

    अमित शाह ने अपनी रैलियों में ‘रोहिंग्या और घुसपैठियों’ को बाहर निकालने का संकल्प लिया था. नई सरकार का गृह विभाग अब सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाएगा. भाजपा का संकल्प है कि अवैध घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजा जाएगा. इसके लिए राज्य स्तर पर एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जा सकता है, जो तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देगा.

    4. ‘लक्ष्मी भंडार’ बनाम ‘अन्नपूर्णा योजना’- महिलाओं को 3,000 रुपये

    ममता बनर्जी की लोकप्रिय ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना (1000-1200 रुपये) के जवाब में भाजपा ने महिलाओं को मासिक 3,000 रुपये देने का वादा किया था. सुवेंदु अधिकारी के सामने इसे तुरंत लागू करने की आर्थिक चुनौती होगी. यह वादा सीधे तौर पर ग्रामीण बंगाल की महिलाओं से जुड़ा है, जिन्होंने भाजपा को भारी बहुमत दिया है. मोदी की ‘लखपति दीदी’ योजना के साथ जोड़कर इसे ‘अन्नपूर्णा सहायता’ के रूप में नया स्वरूप दिया जा सकता है.

    5. यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)- 6 महीने के भीतर लागू होंगे?

    भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में स्पष्ट किया है कि सरकार बनने के 6 महीने के भीतर बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी. गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार कहा था कि बंगाल में ‘वोट बैंक’ की राजनीति को खत्म करने के लिए कानून सबके लिए एक होना चाहिए. सुवेंदु अधिकारी इस वैचारिक एजेंडे को आगे बढ़ाकर खुद को ‘हिंदुत्व के पोस्टर बॉय’ के रूप में और मजबूती से स्थापित करेंगे.


    पश्चिम बंगाल में और भड़केगी चुनावी हिंसा? जानें क्या कहते हैं सितारे.

    यह भी पढ़ें :  21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    इन फैसलों को लागू करना सुवेंदु अधिकारी के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि राज्य पर भारी कर्ज है. हालांकि, केंद्र सरकार के सहयोग और ‘डबल इंजन’ की ताकत के भरोसे शुवदु अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि वह अपने पहले ही कैबिनेट में इनमें से कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकते हैं. बंगाल की जनता अब ‘दीदी के राज’ और ‘दादा के सुशासन’ के बीच का फर्क देखने को बेताब है.

    यह भी पढ़ें: Mungeli: ग्राम कोदवाबानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, ट्राइकोडर्मा एवं नील हरित शैवाल की दी गई जानकारी

    यह भी पढ़ें: Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    यह भी पढ़ें: Kolkata: ममता बनर्जी बंगाल ही नहीं हारीं, बल्कि उनकी कई उम्मीदों पर भी फिर गया पानी, दिल्ली का सपना भी हुआ चूर-चूर

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.