Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    May 8, 2026

    Korba: बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

    May 8, 2026

    बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा
    Featured

    Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 8, 2026Updated:May 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260508 WA0023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: एक सेहतमंद शरीर के लिए बैलेंस डाइट का होना बहुत जरूरी है। बैलेंस डाइट ना सिर्फ शरीर की अंदरूनी जरूरतों को पूरा करती है, बल्कि शरीर के बाहरी हिस्सों को भी फायदा पहुंचाती है। शहर के प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ धनंजय राठौर कहते हैं कि त्वचा, बाल या नाखून जैसे हिस्सों की एक्स्ट्रा केयर के लिए कॉस्मेटिक का सहारा नहीं लेना चाहिए। विटामिन और न्यूट्रिशन से भरपूर हेल्दी चीजें खाने की आदत ही इसका सबसे अच्छा विकल्प है। आइए आज हम त्वचा और बालों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बीमारियों और उनके उपचार के बारे में उनसे चर्चा करेंगे। Early diagnosis और proper treatment से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

    सवाल 1) Vitiligo यानी सफेद दाग क्यों होते हैं?

    जवाब:  “Vitiligo एक autoimmune skin disease है जिसमें शरीर की pigment बनाने वाली कोशिकाएँ प्रभावित हो जाती हैं, जिससे त्वचा पर सफेद धब्बे बनने लगते हैं।
    यह कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है और न ही खाने-पीने से फैलती है। आजकल इसके लिए कई effective treatments उपलब्ध हैं जैसे medicines, phototherapy और कुछ cases में surgical treatment।”

    सवाल 2) Contact Dermatitis/Eczema क्या होता है?

    जवाब:  “जब त्वचा किसी irritant या allergy पैदा करने वाली चीज़ के संपर्क में आती है, तब redness, itching और rash हो सकता है, जिसे Contact Dermatitis कहते हैं।
    यह साबुन, cosmetics, hair dye, detergent, jewellery या chemical products से हो सकता है।
    मुख्य उपचार है — कारण की पहचान और उससे बचाव, साथ में उचित medical treatment।

    सवाल 3) Psoriasis क्या एक गंभीर बीमारी है?

    जवाब:  “Psoriasis एक chronic autoimmune skin disease है जिसमें त्वचा पर मोटी, लाल और सफेद पपड़ीदार plaques बन जाते हैं।
    यह सिर्फ skin तक सीमित नहीं है; कुछ patients में joints भी प्रभावित हो सकते हैं।
    Stress, infection और lifestyle factors इसे बढ़ा सकते हैं। Proper treatment और regular follow-up से इसे अच्छी तरह control किया जा सकता है।”

    यह भी पढ़ें :  श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    सवाल 4: कम उम्र में बाल सफेद क्यों होने लगते हैं?

    जवाब:  “Premature greying यानी कम उम्र में बाल सफेद होना आजकल काफी common है।
    इसके पीछे genetic कारण, vitamin deficiency, stress, thyroid disorder और lifestyle factors हो सकते हैं। सही जांच और balanced nutrition बहुत जरूरी है। हर सफेद बाल का permanent इलाज संभव नहीं होता, लेकिन progression को कई बार धीमा किया जा सकता है।

    सवाल 5)  Melasma क्या होता है?

    जवाब : “Melasma में चेहरे पर भूरे या काले patches बनने लगते हैं, खासकर गाल, माथे और upper lip पर।
    यह अधिकतर धूप, hormonal changes, pregnancy या कुछ cosmetic products के कारण होता है।
    Treatment में sunscreen सबसे महत्वपूर्ण है। साथ में medicated creams, chemical peels और laser treatments भी मदद कर सकते हैं।

    सवाल 6) क्या Leprosy आज भी होती है?

    जवाब:  “हाँ, Leprosy यानी कुष्ठ रोग आज भी देखा जाता है, लेकिन यह पूरी तरह treatable disease है।
    त्वचा पर सुन्न धब्बे, sensation कम होना या नसों में कमजोरी इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
    समय पर diagnosis और treatment से permanent disability को रोका जा सकता है।

    सवाल 7) Anti-aging treatment क्या वास्तव में काम करते हैं?

    जवाब :  “Ageing एक natural process है, लेकिन आधुनिक dermatology में कई treatments उपलब्ध हैं जो skin quality को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
    Botox, fillers, chemical peels, lasers और medical skincare से fine lines, wrinkles और dullness को कम किया जा सकता है। लेकिन हर व्यक्ति की skin अलग होती है, इसलिए personalized treatment plan जरूरी होता है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    सवाल 8) क्या हर pigmentation laser से ठीक हो जाती है?

    जवाब:  “हर pigmentation का treatment अलग होता है।/कुछ conditions creams से ठीक हो जाती हैं, जबकि कुछ में laser treatment की जरूरत पड़ सकती है।
    बिना proper diagnosis के laser करवाना कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है।

    सवाल 9)  क्या steroid creams बिना सलाह के उपयोग करनी चाहिए?

    जवाब: “नहीं। Steroid creams का गलत उपयोग skin thinning, acne, redness और permanent damage कर सकता है। कई fairness creams में hidden steroids होते हैं, इसलिए self-medication से बचना चाहिए।

    सवाल 10)  स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है?

    जवाब:  “Healthy lifestyle, balanced diet, proper sleep, stress control और सही skincare routine सबसे महत्वपूर्ण हैं।
    इसके साथ जरूरत पड़ने पर dermatologist की सलाह लेना लंबे समय तक skin और hair health बनाए रखने में मदद करता है।”

    सवाल 11) बाल झड़ने का मुख्य कारण क्या है?

    जवाब :
    “बाल झड़ना आजकल बहुत आम समस्या है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे — तनाव, हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, थायरॉइड, डैंड्रफ, आनुवंशिक कारण या गलत हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग। यदि रोजाना अत्यधिक बाल गिर रहे हैं या बाल पतले होते जा रहे हैं, तो समय पर Dermatologist से सलाह लेना जरूरी है। सही जांच और इलाज से बालों को काफी हद तक बचाया जा सकता है।

    सवाल 12) क्या Pimples सिर्फ किशोरावस्था में होते हैं?

    जवाब:  “नहीं, पिंपल्स केवल teenagers में ही नहीं होते।
    आजकल adults में भी acne बहुत common है।
    इसके पीछे hormonal imbalance, stress, oily skin, cosmetics या lifestyle factors जिम्मेदार हो सकते हैं।
    बार-बार पिंपल्स होने पर self-medication से बचें क्योंकि गलत क्रीम से skin damage और pigmentation बढ़ सकता है।”

    यह भी पढ़ें :  आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    सवाल 13) क्या Skin Whitening Creams सुरक्षित हैं ?

    जवाब:  “हर fairness cream सुरक्षित नहीं होती।
    कई creams में steroid मिलाए जाते हैं जो शुरुआत में skin को fair दिखाते हैं लेकिन बाद में skin पतली होना, redness, acne और pigmentation जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। किसी भी cream का उपयोग Dermatologist की सलाह से ही करें।”

    सवाल 14)  Hair Transplant कब करवाना चाहिए?

    जवाब:  “जब बाल स्थायी रूप से कम होने लगें और medical treatment से पर्याप्त सुधार न मिले, तब Hair Transplant एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन हर patient Hair Transplant के लिए suitable नहीं होता। Proper evaluation बहुत जरूरी है।”

    “यदि आपको त्वचा, बाल या नाखून से जुड़ी कोई समस्या है, तो बिना देर किए विशेषज्ञ से सलाह लें।
    Healthy skin और healthy hair आपकी personality और confidence दोनों को बेहतर बनाते हैं।
    धन्यवाद।”

    Dr. Dhananjay rathore
    MBBS, MD (Skin & VD)
    Gold medalist
    Dermatologist, Dermatosurgeon एवं Hair Transplant Specialist

    IMG 20260329 WA0045 IMG 20260508 WA0012 IMG 20260506 WA0022

    यह भी पढ़ें: Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    यह भी पढ़ें: Health tips: इस छोटे से बीज में छिपा है आपके हर मर्ज की दवा, डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बात-बात पर पैरासिटामॉल खाने वाले लोग हो जाएं अलर्ट! बढ़ सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

    May 8, 2026

    बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    May 8, 2026

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    May 8, 2026

    अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    May 8, 2026

    Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    May 8, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    May 7, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026955 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026858 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एक सेहतमंद शरीर के लिए बैलेंस डाइट का होना बहुत जरूरी है।…

    Korba: बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

    May 8, 2026

    बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    May 8, 2026

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    May 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.