Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन
    Featured

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260421 WA0003
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: स्वर्गीय तुलसीराम देवांगन जी की पावन स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता ने जिले में खेल भावना और प्रतिभा को नई ऊर्जा प्रदान की। 13 अप्रैल 2026 से प्रारंभ इस भव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (उद्योग,श्रम,वाणिज्य,सार्वजनिक उपक्रम,आबकारी) मा.श्री लखनलाल देवांगन जी के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    IMG 20260421 WA0006 IMG 20260421 WA0002

    आयोजक “तुलसी शिक्षा एवं सेवा समिति” के अध्यक्ष अंकित यादव के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कोरबा सहित प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रात्रिकालीन आयोजन होने के कारण दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल जीवंत बना रहा।
    इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण फाइनल मुकाबला रहा, जो मितान एफसी कुसमुंडा और एसीबी दीपिका के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः पेनल्टी शूटआउट में मितान एफसी कुसमुंडा ने एसीबी दीपिका को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

    IMG 20260421 WA0005 IMG 20260421 WA0004

    वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बालको खेल अकादमी और अल्फा 11 एफसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें बालको खेल अकादमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
    19 अप्रैल 2026 को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी सिंह राजपूत उपस्थित रहीं। उनके साथ डॉ. राजीव सिंह (सह प्रभारी(रायपुर),भाजपा), प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, पार्षद रामाधार पटेल एवं पार्षद राकेश वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि,एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गण ,समाज सेवी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि कोरबा जिले में फुटबॉल के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया। क्रिकेट के प्रति देश में व्यापक आकर्षण के बीच फुटबॉल जैसे खेलों को बढ़ावा देने की यह पहल निश्चित ही सराहनीय है।
    आयोजक समिति ने इस सफल आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि यदि निरंतर ऐसे प्रयास किए जाएं, तो कोरबा के खिलाड़ी राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत कोरबा जिला में भी शक्तिपीठ के सभागार में राज्य सरकार द्वारा लाए गए समान नागरिक संहिता (UCC) एवं स्वगणना ( जनगणना) धर्म स्वातंत्रय विधेयक को लेकर बैठक आयोजित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026

    Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

    April 21, 2026

    महिला आरक्षण विधेयक एक अधूरा कानून, देश और महिलाओं दोनों के साथ भाजपा ने किया अन्याय – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    April 21, 2026

    “अक्ति तिहार” पर वैज्ञानिक प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम एवं उन्नत बीज वितरण संपन्न

    April 20, 2026

    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    April 20, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026830 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026790 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    मध्यप्रदेश दतिया/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के दतिया जिले से न्याय व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण और…

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026

    Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.