Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार
    Featured

    Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7091119041776740276784c00a0fd338e0239e3984a0645a4d4fa4551f88e1f4d8cf74fa7b9a8f0770a3c4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महाराष्ट्र
    नागपुर/स्वराज टुडे:नागपुर के उत्तर-पश्चिम इलाके में बच्चों के लिए काम करने वाला एक NGO सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, NGO के चीफ पर कई युवतियों ने यौन शोषण और धार्मिक दबाव सहित कई आरोप गंभीर लगाए है। इसको लेकर शनिवार की रात को मनकापुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी रियाज फाजिल काजी को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया।

    यह केस, TCS नासिक यूनिट में कथित यौन और धार्मिक उत्पीड़न के मामले और अमरावती जिले के परतवाड़ा में हुए यौन शोषण के ठीक बाद सामने आया है। जिसमें खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, राज्य की आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने NGO के बैकग्राउंड, उसके वित्तीय लेन-देन और गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाने के अपने घोषित मकसद से परे उसके संभावित संपर्कों की समानांतर जांच शुरू कर दी है।

    दो साल से आरोपी कर रहा था परेशान

    जानकारी के अनुसार, मुख्य शिकायतकर्ता एक 23 साल की महिला है, जो सितंबर 2023 से NGO में एडमिनिस्ट्रेशन और HR हेड के तौर पर काम कर रही थी। FIR के अनुसार, 18 जुलाई 2024 को उसके जन्मदिन पर, दोपहर करीब 1 बजे ऑफिस में हुए जश्न के बाद, काजी ने उसे अपने केबिन में बुलाया। वहां उसकी मर्जी के खिलाफ उसे गले लगाया, उसके माथे पर चूमा और कहा, “मैं आज तुम्हें जाने नहीं देना चाहता।”

    शिकायतकर्ता ने दावा किया कि नौकरी खोने के डर से वह विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि उसे बार-बार गले लगाने की कोशिशें की गई, जिसमें एक घटना ऐसी भी शामिल है जब आरोपी ने कथित तौर पर उसे गले लगाने की कोशिश करने से पहले CCTV का प्लग निकाल दिया था। पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी की इन हरकतों का विरोध किया, तो उसने उसके साथ बदतमीजी से पेश आना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    फेक सोशल मीडिया अकाउंट से रखता था नजर

    उसने यह भी दावा किया कि जब वह अकेली होती थी, तो आरोपी उसे छूता था और दूसरों से उसके बारे में जानकारी जुटाता था। उसने काजी पर यह भी आरोप लगाया कि उसने महिला स्टाफ और वॉलंटियर्स की हरकतों पर नजर रखने के लिए, अपने और उसके नाम के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, FIR के मुताबिक, पीड़िता की बड़ी बहन, जो नवंबर 2025 में NGO में असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर शामिल हुई थी। उस पर भी आरोपी ने जोर डाला कि, वह फील्ड विजिट के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए किसी खास धर्म की प्रार्थनाएं करे, पूरे शरीर को ढकने वाले खास कपड़े भी पहने।

    इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि काजी के बर्ताव की वजह से दूसरे कर्मचारियों ने भी नौकरी छोड़ दी, जिनमें 2024 में NGO के साथ काम करने वाली 24 साल की एक टीचर भी शामिल थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि कुछ लोगों ने घूरने या धार्मिक रीति-रिवाजों को थोपने की कोशिशों का जिक्र किया, जबकि काजी को पता था कि वे दूसरे धर्म के हैं। एक खास तौर पर गंभीर आरोप 13 अप्रैल को एक पूर्व कर्मचारी की मां को किए गए फोन कॉल से जुड़ा है। जिसमें काजी ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

    18 अप्रैल को मामला किया गया दर्ज

    इस बीच जब पीड़ित समूह 18 अप्रैल को NGO के दफ्तर पहुंचा, तो वह बंद मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मानकापुर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर हरेश कालसेकर ने कहा कि, सभी पीड़ितों से संपर्क किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में उसे भेज दिया है। इस मामले की जांच अलग-अलग पहलुओं से की जा रही है। CCTV सहित अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक एक अधूरा कानून, देश और महिलाओं दोनों के साथ भाजपा ने किया अन्याय – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
    यह भी पढ़ें: बैग में 4 लाख, हाथ में 60 हजार…पहली पोस्टिंग में ही रिश्वत लेती पकड़ी गई RAS स्टेट टॉपर SDM काजल मीणा, कहा था ‘लोगों की जिंदगी बदल दूँगी’…पर खुद बदल गई
    यह भी पढ़ें: MS यूनिवर्सिटी की छात्रा का डांस विवाद: ‘संस्कार’ पर उठे सवाल तो लड़की ने रोते हुए जारी की ये वीडियो…
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना 'आर्टिफिशियल सन' ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026

    New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़

    September 24, 2026

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    आज का राशिफल: आज का दिन कई राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में…

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.