नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इस वर्ष पवित्र चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ होगी। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मंदिरों की गरिमा बनाए रखने के लिए इस बार सख्त नियम लागू किए जाएंगे।
मोबाइल फोन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में मोबाइल फोन, कैमरा, फोटो-वीडियो और रील बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मंदिर परिसर के लगभग 70 मीटर के दायरे में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन द्वारा यात्रा के दौरान अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभागीय वेबसाइट के माध्यम से शीघ्र ही पूजा बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे श्रद्धालु घर बैठे पूजा आरक्षण कर सकेंगे।
इस वर्ष दर्शन व्यवस्था को अधिक सरल, व्यवस्थित और सुचारु बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।
यह भी पढ़ें:Prayagraj: मालिक की मांग पर किरायेदार को खाली करना होगा मकान, इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला
यह भी पढ़ें:Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

Editor in Chief






