Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारत के पहले ट्रू वर्टिकल अवार्ड्स को होस्ट करेंगे स्टार एक्टर हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना
    Featured

    भारत के पहले ट्रू वर्टिकल अवार्ड्स को होस्ट करेंगे स्टार एक्टर हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260217 WA0065
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: आज भारत में मनोरंजन की दुनिया की बात करें तो वर्टिकल माइक्रो ड्रामा का मार्केट सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें 20 करोड़ से ज्यादा वर्टिकल ड्रामा दर्शक(subscriber) हैं। ये फॉर्मेट चंद सालों में विश्व में बहुत बड़ा मार्केट बन गया है। हर कोई वर्टिकल सीरीज का दीवाना हो रहा है।
    वर्टिकल की इसी दीवानियत को देखते हुए ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के मो. शमीम फरीदी ने वर्टिकल माइक्रो ड्रामा को सम्मानित करने के लिए भारत का पहला ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड करने जैसा एक बड़ा कदम उठाया है।

    यह अवॉर्ड ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्टिकल सिनेमा को एक अलग पहचान देना है।

    IMG 20260217 WA0064

    ये अवॉर्ड अवार्ड्स की दुनिया में एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। इस अवॉर्ड का नाम है ट्रू वर्टिकल अवॉर्डस। इस अवॉर्ड की घोषणा ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले जानेमाने फिल्मकार और वेबसीरीज निर्माता निर्देशक मो. शमीम फरीदी ने की है। यहाँ हम बता दे कि ट्रू ड्रीम्स वर्षों से मनोरंजन की दुनिया में फिल्म्स, सीरियल, वेबसीरीज के निर्माण में कुछ नया करती आ रही है। कुछ नया करने की चाहत में शमीम भाई ने इस अवॉर्ड पर काम शुरू किया जो इसी महीने कामयाब हो रहा है। मो शमीम फरीदी ने इस ट्रू अवॉर्ड की जानकारी देते हुए बताया कि इस में बेस्ड हीरो हीरोइन , सपोर्टिंग कलाकार, म्यूजिक डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, DOP के साथ टेक्निकल अवॉर्ड रहेंगे साथ ही क्षेत्रीय भाषा की भी केटेगिरी रहेगी।

    इस अवॉर्ड में स्टार एक्टर हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना भी जुड़ गए है। इसी अवॉर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हितेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ये अवॉर्ड शमीम भाई का एक सराहनीय कदम है। इस अवॉर्ड से वर्टिकल के कलाकारों को एक नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवॉर्ड शो को लेकर मै बहुत ज्यादा उत्साहित हूं, इस अवॉर्ड में बहुत सारी नई चीजें भी होने जा रही है। इस अवॉर्ड में एक से एक जोरदार परफॉर्मेंस होने वाली है। इस शो में स्पॉट बॉय से लेकर टेक्निशियंस और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
    आयोजक शमीम भाई ने बताया कि हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना के जुड़ने से हमारे इस अवॉर्ड को मजबूती मिली है। हमे स्पोर्ट करने के लिए मैं हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना का दिल से आभारी हूं।
    तरुण खन्ना भी इस शो को लेकर बेहद उत्साहित है। तरुण ने बताया कि ट्रू ड्रीम्स एंटरटेनमेंट के शमीम भाई ने वर्टिकल के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए ट्रू वर्टिकल अवॉर्डस की शुरुआत की है, जो साहसिक कदम है। इस अवॉर्ड से वर्टिकल के कलाकारों को अच्छा खासा प्रोत्साहन मिलेगा।
    जब शमीम भाई ने इस अवॉर्ड का मुझसे जिक्र किया तो मैने अपने बिज़ी शेड्यूल के बाद भी तुरंत हां कर दी। और ये पहला अवॉर्ड है जो ऐतिहासिक तो है ही साथ ही मै शमीम भाई और उनकी टीम की मेहनत को देखकर ये यकीन से कह सकता हूं कि ये अवॉर्ड बॉलीवुड के बड़े बड़े अवॉर्ड को टक्कर देगा।
    इनके साथ स्टैंडअप कॉमेडियन रहमान खान,राजीव निगम, अमित बहल, वाकर शेख,सचिन त्यागी, देधी पांडे और सुप्रिया सहित सिने जगत की कई हस्तियां इस शो में शिरकत करेंगी।
    इस शो को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए नैना छाबड़ा, आशीष, वसंत कुमार, सोनालिका प्रसाद, आयशा सिद्दीकी, ऋषिकेश इंगले, जिया चौहान, दिशांत गुलिया, सृष्टि गुप्ता, भवानी गांधी आदि स्टार कलाकार अपनी जोरदार परफॉर्मेंस भी देगें। इस शो को कोरियाग्राफर कर रहे है इरशाद। इरशाद भी इस समय पूरी शिद्दत से रिहर्सल में व्यस्त है।
    ये अवॉर्ड 24 फरवरी को ठाकुर कॉलेज न्यू लिंक रोड, कांदिवली पश्चिम में होने जा रहा है।
    यहां शमीम सर ने दर्शकों के लिए भी खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दर्शक इस ऐतिहासिक शो के इनविटेशन पाने के लिए हमारे इंस्टा पेज
    true dreams entertainment को फॉलो करके हमे DM करें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 10, 2026

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026808 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026730 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026658 Views
    Don't Miss

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.