Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Rashifal 25 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 25, 2026

    ज्वालामुखी की खौफनाक लपटों से भी बच जाता है यह मंदिर, जानें बाली द्वीप के 2000 साल पुराने देवालय का रहस्य

    May 25, 2026

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»16 साल की नौकरी में ‘क्लर्क’ ने खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, भाई आज भी करते हैं मजदूरी
    Featured

    16 साल की नौकरी में ‘क्लर्क’ ने खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, भाई आज भी करते हैं मजदूरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7008967641771088639272e7c316a57c369998850f9c3ee0f9ddd38eba2fcd61b582161065d297efb765a5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बीकानेर/स्वराज टुडे:  राजस्थान के बीकानेर जिले में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक ऐसी कार्यवाही को अंजाम दिया है, जहां एक तरफ आरोपी के भाई मजदूरी और कपड़े बेचने का काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात शुभकरण परिहार ने भ्रष्टाचार के सहारे करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया.

    आय से 938% ज्यादा संपत्ति

    जयपुर स्थित ACB मुख्यालय को मिली गोपनीय शिकायत के बाद जांच में यह सामने आया कि शुभकरण परिहार ने अपनी वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक अवैध संपत्ति अर्जित की है. आरोपी बीकानेर जिले के छोटे से गांव पूनरासर का निवासी है और उसके परिवार की पृष्ठभूमि बेहद साधारण बताई जा रही है, जहां पिता गांव में अलग रहते हैं और तीन भाई मजदूरी व कपड़े बेचने का काम करते हैं.

    ACB की रेड में मिला खजाना

    DG ACB गोविंद गुप्ता के निर्देशन में DIG भुवन भूषण यादव की मॉनिटरिंग में ACB की 5 टीमों द्वारा की गई कार्रवाई में खजाना सामने आया है. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 76 लाख रुपये नकद, डेढ़ किलो सोना और 3 किलो चांदी मिलने की पुष्टि की गई है. इसके अलावा संपत्ति के रूप में बीकानेर शहर में 3 आलीशान मकान और 2 भूखंड, साथ ही गांव पुनरासर में भी 1 मकान और दो प्लॉट सामने आए हैं. साथ ही, करीब 100 बीघा कृषि भूमि का भी खुलासा हुआ है. कार्रवाई में स्कॉर्पियो, स्विफ्ट, बोलेरो कैंपर सहित कई वाहन जब्त करते हुए करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय...एक जून से बंगाल में सब बंद

    नौकरी का सफर

    शुभकरण परिहार मार्च 2010 में श्री डूंगरगढ़ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पूनरासर में रोजगार सहायक के पद पर लगा था. 2022 में पदोन्नत होकर कनिष्ठ सहायक बना. उसने फलोदी के बाप पंचायत समिति के कानासर ग्राम पंचायत में कार्य किया और वर्तमान में उदट ग्राम पंचायत में पदस्थापित था.

    ये अधिकारी शामिल थे कार्रवाई में

    ADSP विनोद कुमार ने व्यास कॉलोनी व पूनरासर में, चूरू चौकी इंचार्ज महावीर प्रसाद शर्मा ने पूनरासर में, CI इंद्र कुमार ने मातेश्वरी एंक्लेव में, जोधपुर सिटी डीवाईएसपी किशन सिंह ने कानासर और उदट में, व इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा की टीम ने गंगाशहर में कार्रवाई की.

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: चरित्र शंका को लेकर पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, बीच बचाव करने आईं माँ और बहन को भी किया घायल, आरोपी पति गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: हाथों में डंडे और लाठी लेकर सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता, जानें क्या है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: OMG! मुंह में 150 पिन रखकर खाते-पीते हैं संजय विश्वकर्मा, अंदर एक खरोंच भी नहीं, डॉक्टर भी हैरान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Rashifal 25 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 25, 2026

    ज्वालामुखी की खौफनाक लपटों से भी बच जाता है यह मंदिर, जानें बाली द्वीप के 2000 साल पुराने देवालय का रहस्य

    May 25, 2026

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    May 25, 2026

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,546 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,000 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026886 Views
    Don't Miss

    Rashifal 25 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 25, 2026

    आज का राशिफल: आज ब्रह्मांड में ग्रहों की अनूठी स्थिति आपके जीवन के हर मोर्चे…

    ज्वालामुखी की खौफनाक लपटों से भी बच जाता है यह मंदिर, जानें बाली द्वीप के 2000 साल पुराने देवालय का रहस्य

    May 25, 2026

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    May 25, 2026

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.