Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा
    Featured

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71347166017796274350348c0696e9c94d1e1a38915083c97160962277c4b2feee0f58838331e14fe8f9ff
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब केवल एक ऑनलाइन ट्रेंड नहीं रह गई है, बल्कि इसे लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। लाखों-करोड़ों युवा इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं और अब इस मुद्दे पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी खुलकर अपनी राय रखी है।

    पीके ने कहा कि सरकार और व्यवस्था चला रहे लोगों को इस डिजिटल कैंपेन को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह युवाओं के भीतर बढ़ते गुस्से और निराशा का संकेत है। प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं ने युवाओं के भीतर असंतोष पैदा किया है, जो अब सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहा है। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कथित टिप्पणी को लेकर भी सवाल उठाए।

    CJI की टिप्पणी पर उठाए सवाल

    दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम की शुरुआत उस समय चर्चा में आई जब सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कथित टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आरोप लगा कि उन्होंने वकीलों और युवाओं के संदर्भ में ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

    इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कई बार अदालतों में ऑफ द रिकॉर्ड बातें हो जाती हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में बैठे लोगों को शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी जन सुराज के एक मामले में अदालत की तरफ से ऐसी टिप्पणी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि चुनाव हारने के बाद कोर्ट क्यों आए हैं।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    युवाओं की भावनाएं आहत हुई

    प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार भी कुछ ऐसा कहा गया जिससे युवाओं की भावना को ठेस पहुंची। उनके मुताबिक, बाद में सफाई देकर बयान को ठीक करने की कोशिश जरूर की गई, लेकिन तब तक मामला सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन चुका था।

    उन्होंने कहा, “न्यायपालिका पर टिप्पणी करना मेरा अधिकार नहीं है, लेकिन न्यायाधीशों को भी ऐसे मामलों में विषय से हटकर बयान देने से बचना चाहिए। आज सोशल मीडिया का दौर है और किसी भी बात का असर तुरंत दिखाई देता है।”

    2 करोड़ लोग यूं ही नहीं जुड़े

    कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने को लेकर भी प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ मजाक या ट्रेंड की वजह से नहीं जुड़ रहे, बल्कि इसके पीछे जमीन पर मौजूद समस्याएं हैं।

    उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, भ्रष्टाचार को लेकर लोगों में नाराजगी है, महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और गैस व उर्वरकों जैसी जरूरी चीजों की कमी भी लोगों को परेशान कर रही है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा इस अभियान के साथ जुड़ रहे हैं।

    सरकार को दी चेतावनी

    प्रशांत किशोर ने कहा कि इंस्टाग्राम पर करोड़ों लोगों का जुड़ना सिर्फ एक डिजिटल आंकड़ा नहीं है। उनके मुताबिक, यह उस गुस्से का संकेत है जो धीरे-धीरे समाज में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों की परेशानियां दूर नहीं हुईं तो यही नाराजगी आगे चलकर किसी बड़े आंदोलन या विरोध के रूप में सामने आ सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    उन्होंने कहा कि चाहे लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें या सड़क पर उतरकर विरोध करें, लेकिन अगर जनता के भीतर गुस्सा है तो सरकार को कभी न कभी उसका सामना करना ही पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें: धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में SSC की ऑनलाइन परीक्षा घोटाले का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
    यह भी पढ़ें: बंगाल में अब ‘नो कोर्ट, सीधा डिपोर्ट’: CM शुभेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को BSF को सौंपने का दिया आदेश
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी कार्रवाई में जप्ती

    May 24, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 24, 2026

    इस्तेमाल न होने पर भी बिजली खाते हैं घर के ये उपकरण, बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका….

    May 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का अलर्ट: 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी

    May 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,539 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026994 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026885 Views
    Don't Miss

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता…

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी कार्रवाई में जप्ती

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.