Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    July 15, 2026

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
    Featured

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    img 20260524 wa02764507914540397226540
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सारंगढ़-बिलाईगढ़/स्वराज टुडे: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में बिना धान आवक के फर्जी तरीके से ऑनलाइन एंट्री कर शासन को लाखों रुपये का चूना लगाने का बड़ा मामला सामने आया है। सरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घोटाले के मुख्य आरोपी समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर किसानों के साथ मिलीभगत कर ₹99,12,411.35 (निन्यानबे लाख बारह हजार चार सौ ग्यारह रुपये) के गबन का आरोप है।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

    1. बंशीधर पटेल (उम्र 56 वर्ष):– पिता मोतीराम पटेल, निवासी- ग्राम कटंगपाली ‘अ’, थाना सरिया (तत्कालीन समिति प्रबंधक, उपार्जन केन्द्र साल्हेओना)।
    2. वासुदेव पटेल (उम्र 48 वर्ष):- पिता मगन पटेल, निवासी- ग्राम बरमकेला (वार्ड क्रमांक 07), थाना बरमकेला (तत्कालीन कम्प्युटर ऑपरेटर, उपार्जन केन्द्र साल्हेओना)।

    भौतिक सत्यापन में खुली पोल

    खरीफ वर्ष 2025-26 के दौरान इस केंद्र में 15 नवंबर 2025 से 06 फरवरी 2026 तक धान की खरीदी की गई थी। केंद्र में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर जिला कलेक्टर सारंगढ़ द्वारा एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।

    जांच टीम ने जब 20 अप्रैल 2026 को केंद्र का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया, तो रिकॉर्ड के मुकाबले भारी कमी पाई गई ।

    धान की कमी – 3,140.80 क्विंटल (कीमत: ₹97,36,480/-)
    नए जूट बारदाने की कमी – 2,045 नग (कीमत: ₹1,75,931.35/-)
    कुल घोटाला – ₹99,12,411.35/-

    बायोमैट्रिक और आइरिश स्कैनर से किया ‘फर्जीवाड़ा’

    जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल और कंप्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल ने कुछ किसानों से मिलीभगत की थी। केंद्र में बिना कोई धान आए, फर्जी तरीके से टोकन काटे गए और तौल पर्ची बनाई गई। इसके बाद कंप्यूटर सिस्टम में बायोमैट्रिक डिवाइस और आइरिश स्कैनर का उपयोग कर ऑनलाइन धान खरीदी की फर्जी एंट्री दर्ज कर दी गई और राशि हड़प ली गई।

    यह भी पढ़ें :  Korba: चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को

    पुलिस की कार्रवाई और जब्ती

    सहायक खाद्य अधिकारी बरमकेला, विद्यानंद पटेल की लिखित रिपोर्ट पर 23 मई 2026 को सरिया थाने में अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 316(5) एवं 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की हैं:

    ● किसानों की तौल पर्ची और बायोमैट्रिक OTP वाले मोबाइल।
    ● 02 नग कंप्यूटर सिस्टम।
    ● बायोमैट्रिक डिवाइस और आइरिश स्कैनर।
    ● उपार्जन केंद्र से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज व पंजी।

    आरोपियों के खिलाफ अपराध सिद्ध होने पर पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

    इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने में सरिया थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिदार, मोहन गुप्ता, विजय यादव, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पटेल, दिगम्बर पटेल और महिला आरक्षक सविता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    यह भी पढ़ें: इस्तेमाल न होने पर भी बिजली खाते हैं घर के ये उपकरण, बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका….

    यह भी पढ़ें: देश में 47,000 बच्चे लापता ! SC का पुलिस को आदेश- ‘गुमशुदगी की खबर मिलते ही तुरंत दर्ज हो FIR’

    यह भी पढ़ें: Tech Tips: गर्मी में आपका फोन हो रहा है Overheat? तो अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    July 15, 2026

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026

    नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

    July 15, 2026

    राशिफल 15 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 15, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,753 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,437 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,124 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    July 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के पंचवटी में आज महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पत्रकारों…

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.