Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    July 15, 2026

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर
    Featured

    कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260715 WA0014
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के पंचवटी में आज महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं कैबिनेट मंत्री व कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन तथा नगर निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पांडे के नेतृत्व में नगर पालिक निगम कोरबा में चहुंमुखी विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। नई सरकार के 16 माह के सफल कार्यकाल के दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं जैसे—सड़क, नाली, पानी और बिजली के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति हुई है। इस विकास यात्रा की मुख्य उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं का विवरण निम्नानुसार है:

    IMG 20260715 WA0016

    विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड

    इस अवधि में कुल 76 विकास कार्य सफलताग्रुप पूर्ण कर लिए गए हैं।
    *प्रगतिरत कार्य:* वर्तमान में 149 कार्य धरातल पर तेजी से चल रहे हैं।
    *आगामी कार्य:* कुल 209 विकास कार्य बेहद शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं।

    *सड़क डामरीकरण:* कोसाबाड़ी से घंटाघर और घंटाघर से CSEB चौक होते हुए सुनालिया पावर हाउस रोड तक ₹22 करोड़ की लागत से डामरीकरण का टेंडर हो चुका है, जिसका कार्य बरसात के ठीक बाद शुरू होगा।

    IMG 20260715 WA0017

    स्वच्छता में देश में 8वां स्थान और कचरा प्रबंधन

    *कीर्तिमान:* कोरबा ने देश की स्वच्छता रैंकिंग में 8वां स्थान हासिल कर एक बड़ा गौरव अर्जित किया है।

    *कचरा डंपिंग पॉइंट का खात्मा:* शहर के पुराने कचरा डंपिंग पॉइंट्स को समाप्त कर वहां सुंदर ‘स्मॉल गार्डन्स’ विकसित किए गए हैं।

    *संसाधनों का अपग्रेडेशन:* डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए बेड़े में 80 इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा और 2 अत्याधुनिक मोबाइल टॉयलेट शामिल किए गए हैं। साथ ही 55,000 मकानों में डस्टबिन वितरण प्रस्तावित है।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील.... ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    *बायो-गैस प्रोजेक्ट:* गीले कचरे से बायो-गैस बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल और गेल इंडिया (GAIL India) के बीच MoU संपन्न हो चुका है।

    *SLRM सेंटर्स:* शहर के सभी 16 SLRM सेंटर्स का लगभग ₹8 करोड़ की लागत से उन्नयन कार्य जारी है।

    IMG 20260715 WA0015

    जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुधार (₹165 करोड़ का एसटीपी)

    *हसदेव नदी का संरक्षण:* शहर के 11 बड़े नालों के गंदे पानी को हसदेव नदी में मिलने से रोकने के लिए ₹165 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण प्रगति पर है। इसे अगस्त 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

    *स्थाई आय का स्रोत:* एसटीपी से उपचारित जल को एनटीपीसी (NTPC) को ₹7.50 प्रति किलोलीटर की दर से बेचा जाएगा, जिससे निगम को स्थाई आय होगी।

    *नया जल उपचार संयंत्र:* जिला खनिज न्यास (DMFT) मद से ₹32 करोड़ की लागत से 20 MLD क्षमता के नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे करीब 58,000 की आबादी को पर्याप्त पेयजल मिलेगा।

    *वॉटर हार्वेस्टिंग:* भू-जल स्तर को सुधारने के लिए 10 प्रमुख स्थानों पर रिचार्ज बल वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जा रहे हैं।

    परिवहन और आधुनिक सुविधाएं (40 ई-बसें)

    *पीएम ई-बस सेवा:* केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कोरबा शहर को 40 ई-बसों की मंजूरी मिली है, जिससे नागरिकों को जल्द ही सस्ता और सुगम परिवहन मिलेगा।

    *फास्ट ई-चार्जिंग स्टेशंस:* NCAP मद से घंटाघर (स्मृति उद्यान के पास) और सुनालिया चौक के आगे मल्टीलेवल पार्किंग में अत्याधुनिक ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जहां वाहन मात्र 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकेंगे।

    यह भी पढ़ें :  कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    *ट्रैफिक सिग्नल वेटिंग शेड:* प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए वेटिंग शेड बनाए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत CSEB चौक से हो चुकी है।

    खेल और संस्कृति को बढ़ावा

    *राइफल शूटिंग एकेडमी:* कोरबा में पहली बार कोरबा राइफल शूटिंग एकेडमी की स्थापना कर 10 मीटर इनडोर तथा 25 व 50 मीटर आउटडोर शूटिंग रेंज उपलब्ध कराई गई है।

    *खेल अधोसंरचना:* इंदिरा स्टेडियम (टीपी नगर) में ₹16 करोड़ और पीजी कॉलेज में ₹14 करोड़ सहित कुल ₹32 करोड़ व अन्य मदों के खेल विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

    *भव्य रामलीला:* शहर में ऐतिहासिक भव्य रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए थे। इस वर्ष भी इसका भव्य आयोजन किया जाएगा।

    आवास और शहरी व्यवस्थापन

    *पीएम आवास योजना (शहरी 2.0):* कोरबा को फेज-2 के तहत 3022 आवासों का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले निगम ने रिकॉर्ड 4027 आवासों की स्वीकृति कराई है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

    *लघु व्यापारियों का व्यवस्थापन:* घंटाघर चौक के छोटे और फुटपाथ के व्यापारियों को बुधवारी बाजार के सामने ‘आनंद बाजार’ में पक्की दुकानें देकर स्थाई रूप से व्यवस्थित किया गया है। कोसाबाड़ी में वेंडिंग जोन का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा अन्य जोनों में प्रस्तावित है।

    *त्वरित जनशिकायत निवारण:* पेयजल, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के निवारण हेतु निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत शिकायतों का 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण किया जा रहा है। इसके लिए “महापौर की पाती” जैसी अभिनव योजनाएं भी संचालित हैं।

    यह भी पढ़ें :  अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन

    यह भी पढ़ें: IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    यह भी पढ़ें: 25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    यह भी पढ़ें: बेटी की शादी से पहले मां की शुरू हो गयी लव स्टोरी, मौका मिलते ही दामाद संग भागी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026

    नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

    July 15, 2026

    राशिफल 15 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 15, 2026

    ​Raipur: दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा

    July 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,751 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,436 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,122 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    July 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के पंचवटी में आज महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पत्रकारों…

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.