Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप
    Featured

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71345679317796469823050a62bde0c27b406de26c3682a6c1b1c42dbe372b1d573582334cd1b7ffd3c637
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे: दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की जौनपुर से दिल्ली जा रही थी. इसी बीच उसे लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर एक परिचित लड़के ने ट्रेन से उतार लिया.

    इसके बाद परिचित रिश्तेदार उसे सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में अपने रूम ले गया, वहां उसने कॉफी में नींद की गोली मिलाकर उसे बेहोश कर गलत काम किया. इसके बाद उसी शाम को उसके साथ के एक और लड़के ने जबरदस्ती की जो परिचित का जानने वाला था. दूसरे दिन दोनों लड़कों के साथ एक और लड़का शामिल हो गया. फिर तीनों लड़कों ने मिलकर 3 दिन तक बारी-बारी से लड़की से रेप किया.

    लगातार 3 दिन तक लड़की से गैंगरेप के बाद परिचित लड़के ने सुशांत गोल्फ सिटी से चारबाग के लिए कैब बुक की और सुहेलदेव एक्सप्रेस से स्लीपर टिकट पर युवती को दिल्ली भेज दिया. डरी-सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद घरवालों ने रेलवे हेल्पलाइन पर बात करके युवती के लिए मदद मांगी.

    पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है. युवती का परिचित लड़का शिवम यादव जौनपुर के जलालपुर का रहने वाला है. शिवम ही मुख्य आरोपी भी है. बेटी की बातें सुनकर पिता ने 139 रेलवे हेल्पलाइन पर मदद मांगी थी. इसके बाद GRP टीम ने पहुंचकर युवती से बात की और पूरी घटना परिजनों को बताई. इसके बाद युवती को दिल्ली आनंद विहार थाने लेकर पहुंचे. जहां अगले दिन परिजन भी पहुंच गए. युवती के बयान पर आनंद विहार में केस दर्ज किया गया.

    यह भी पढ़ें :  Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता - पिता और बहन की हालत गंभीर

    जिस ट्रेन से उतारा था 3 दिन बाद उसी ट्रेन से भेज दिया

    पीड़िता दिल्ली के निजी कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है. उसने पुलिस से की शिकायत में बताया कि कॉलेज में छुट्टी होने के बाद 1 मई को जौनपुर अपने घर गई थी. एग्जाम का एडमिट कार्ड आ गया था, जिसे लेने के लिए 15 मई को वापस दिल्ली जाने के लिए निकली. पिता जाफराबाद स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर चला गए.

    ट्रेन के चलने के बाद युवती ने जलालपुर जौनपुर के शिवम यादव को वॉट्सएप पर मैसेज किया. शिवम यादव को वह 4 साल से जानती है. शिवम यादव अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने के लिए चारबाग स्टेशन पर आया था. वहां मिलने के बाद दोनों ने बार-बार कहकर पीड़िता को ट्रेन से उतार लिया और रूम में ले जाकर 3 दिन तक रेप करने के बाद उसी ट्रेन से दिल्ली भेज दिया.

    पूरी प्लानिंग के साथ आया था शिवम

    पीड़िता ने बताया कि लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर परिचित शिवम यादव के साथ शनि यादव नाम का लड़का भी आया था. ट्रेन में मिलने के बाद शिवम चारबाग में उतरने के लिए बार-बार कहने लगा और कहा कि मैं तुम्हारे घर पर बात कर लूंगा. कोई दिक्कत नहीं होगी. इस पर युवती कुछ देर में मान गई और उतरकर उनके साथ साथ चली गई. शिवम युवती को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल के पास अपने रूम पर ले गया.

    बेहोशी में किया गलत काम

    वहां पहुंचने के बाद शिवम साथ रुक गया और शनि खाने का सामान लेने चला गया. करीब आधे घंटे बाद शनि वापस आया और खाना देकर निकल गया. दोनों ने खाना खाया फिर शिवम ने कॉफी पीने के लिए दी. कॉफी पीने बाद युवती को नींद आने लगी. इसके बाद शिवम ने मौके का फायदा उठाते हुए युवती के साथ गलत हरकत शुरू कर दी. युवती ने जब विरोध किया तो शिवम जबरदस्ती करने लगा. इसके बाद जबरन उसके साथ कई बार संबंध बनाए. अगले ही दिन 16 मई को शनि रूम पर पहुंचा. कुछ ही देर बाद शिवम वहां से चला गया. इस दौरान शनि युवती से जबरदस्ती करने लगा तो युवती ने विरोध किया लेकिन युवती के साथ जबरन कई बार संबंध बनाए. शिवम और शनि की हरकत से युवती काफी डर गई. लड़की को दर्द होने लगा तो शिवम ने उसको दवा दे दी लेकिन युवती ने नहीं खाई.

    यह भी पढ़ें :  Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    कमरा बंद करके खाना लेने जाते थे आरोपी

    आरोपी शिवम यादव इस दौरान लगातार युवती का शोषण करता रहा. खाना या कुछ सामान लेने जाता तो बाहर से दरवाजा बंद करके जाता ताकि लड़की कहीं भागकर न चली जाए. 17 मई को एक और लड़का रूम पर पहुंचा, जिसे युवती नहीं पहचानती थी. इसके बाद तीनों ने उस लड़की से बारी-बारी रेप किया. युवती तीनों आरोपियों की हरकत से काफी डर गई थी. इन तीनों आरोपी ने तीन दिन तक बंधक बनाकर युवती का शोषण करते रहे.

    पुलिस ने क्या बताया?

    मामले में एडीसीपी साउथ ने बताया कि हमें सूचना मिली कि दिल्ली के आनंद विहार में 22 मई को एक मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें पीड़िता ने शिकायत की है कि उसके साथ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पूर्व परिचित कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. मामले में पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ था, जो कि ट्रांसफर होकर लखनऊ आया है. पुलिस की 5 टीम अलग-अलग इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. मामले में पता चला है कि आरोपीगढ़ और पीड़िता लगभग 5 साल से एक दूसरे को जानते हैं और आपस में दोनों का परिवार रिश्तेदार है. अगर युवती परिचित लड़के के साथ जाने के लिए स्पष्ट मना कर देती तो वो इस हादसे का शिकार नहीं हुई होती. वर्तमान हालात को देखते हुए लड़कियों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.

    यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा
    यह भी पढ़ें: धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
    यह भी पढ़ें: इस्तेमाल न होने पर भी बिजली खाते हैं घर के ये उपकरण, बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका….
    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,019 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026

    डॉ. रमन सिंह की सामाजिक सहभागिता की सराहना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अग्रसेन जयंती पर…

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.