Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026

    राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 22, 2026

    New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने के मामले में कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, पूर्व में 05 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज 05 और आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने के मामले में कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, पूर्व में 05 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज 05 और आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260129 WA0057
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *🔷अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कोरबा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी*

    *🔷रशियन हॉस्टल के पास 02 जगह का काटने वाले बच्चे फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    *🔷पुलिस के तरफ से मुकेश साहू एवं मोहम्मद असलम को पकड़ने के लिए 5000 का इनाम की घोषणा की गई है*

    *🔷मुकेश साहू के खिलाफ निगरानी खोली की जा रही है।*

    *🔷अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कोरबा पुलिस का विशेष अभियान 07 दुकानों को कराया गया सील बंद*

    *🔷पत्रकार को धमकाने वाला कबाड़ संचालक सियाराम अग्रवाल के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई*

    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की गई।

    रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी करने के प्रकरण में कोरबा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। उक्त मामले में पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

    इसी क्रम में विवेचना के दौरान संलिप्त पाए गए 05 अन्य आरोपियों को भी कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकार इस प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    अपराध का संक्षिप्त विवरण

    ● पहला प्रकरण: प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया। शिकायत पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
    के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    यह भी पढ़ें :  कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    ● दूसरा प्रकरण: इसी क्रम में प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में दिनांक 28.01.2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 19.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित डेंगुरनाला के ऊपर बने लोहे के ब्रिज को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया। शिकायत पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इस ब्रिज को काटने में भी उन्हें सभी आरोपियों का नाम आ रहा था जिसमें पुलिस की टीम पहले से ही काम कर रही थी मुखबीर सूचना पर अन्य फरार आरोपियों की सूचना पर इन्हें पकड़ा गया है।

    गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी 

    01. रोहित कुमार पिता रामानंद भगत, उम्र 33 वर्ष, निवासी रावतभाटा बजरंग चौक के पास, थाना कोतवाली कोरबा
    02. राजेश कुमार उपाध्याय पिता महेश्वर लाल उपाध्याय, उम्र 48 वर्ष, निवासी अटल आवास वार्ड क्रमांक 117, थाना कोतवाली कोरबा
    03. विक्की कुमार साह पिता रंजीत साह, उम्र 24 वर्ष, निवासी रावतभाटा बजरंग चौक, थाना कोतवाली कोरबा
    04. मोहम्मद असलम, पिता मोहम्मद महबूब खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा
    05. मोहम्मद अब्दुल कादिर, पिता मोहम्मद राहुब खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा
    6. 02 विधि से संघर्ष रथ बालक

    उक्त सभी आरोपी संगठित रूप से गैस कटर का उपयोग कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए चोरी कर कबाड़ में खपाने का कार्य करते थे।

    ● तीसरा प्रकरण: थाना बालकों में भी पाइप कटिंग के मामले में अपराध पंजीबद किया गया है जिसमें अपराध क्रमांक 59/26 है एवं खाना कुसमुंडा में भी पाइप चोरी की घटना हुआ है तथा नगर निगम क्षेत्र के के भी पाइप कटिंग चोरी का मामला हुआ है जिसमें इन आरोपियों का नाम आया है जिसमें मोहम्मद असलम, मोहम्मद अब्दुल कादिर एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों का नाम सामने आया है इस मामले में भी इन्हें जल्द हिरासत में लेकर पूछ राज की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    🔹 शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

    अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कोरबा पुलिस का विशेष अभियान

    सार्वजनिक संपत्ति की चोरी एवं चोरी गए लोहे को अवैध रूप से कबाड़ में खपाने की गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ कारोबारियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

    इसी विशेष अभियान के अंतर्गत कल दिनांक को थाना उरगा क्षेत्र में भी कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध रूप से कबाड़ संचालन करने वाले कबाड़ संचालक मदन अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    कबाड़ दुकानों पर सघन जांच एवं सीलिंग की कार्यवाही

    कोरबा, कटघोरा एवं दर्री के तीनों अनुभाग के अनुभागी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक पांच कबाड़ यार्ड को सील बंद किया गया है जिसमें सियाराम अग्रवाल का 02 कबाड़ यार्ड झगरहा, जाफर कबाड़ यार्ड कुसमुंडा, पिंटू गुप्ता कबाड़ यार्ड आरामशीन चौक, झनू कबाड़ दुकान, सफीक कबाड़ी दुकान इन सभी दुकान को सील बंद की कार्यवाही की गई है संचालित समस्त कबाड़ दुकानों की संयुक्त जांच की जा रही है।

    इस कार्यवाही में कोरबा पुलिस के साथ नगर निगम की टीम एवं तहसीलदार की टीम द्वारा दुकानों के वैध दस्तावेज, खरीद-बिक्री रजिस्टर, स्टॉक विवरण एवं स्रोतों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाली एवं अवैध रूप से संचालित कबाड़ दुकानों को सील किया जा रहा है तथा संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    पत्रकार को धमकी देने वाले कबाड़ संचालक सियाराम अग्रवाल के विरुद्ध पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

    पत्रकार बंधु के द्वारा थाना सिविल लाइन में एक शिकायत दिया गया था जिसमें सियाराम अग्रवाल के द्वारा उसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर कबाड़ के खिलाफ जो खबर छाप रहे हैं उसको न छापने के लिए बोला और उसे धमकी दिया। जिस पर थाना सिविल लाइन द्वारा सियाराम अग्रवाल के विरुद्ध उचित कार्यवाही किया गया।

    कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    यह भी पढ़ें: 2.5 करोड़ की डिफेंडर, 22 लाख की पिस्टल. लग्जरी लाइफ जीते थे ब्लॉगर सूरज बिहारी, एक इंस्टा पोस्ट के लिए हुई हत्या

    यह भी पढ़ें: बुर्का विवाद के बाद आरोपी मुस्लिम लड़कियों का हुआ बुरा हाल, जानिए किसके-किसके साथ क्या हुआ…

    यह भी पढ़ें: कानपुर में SOG की बड़ी रेड, नोटों का पहाड़ और चाँदी की ईंटें देख अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026

    राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 22, 2026

    New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    August 22, 2026

    18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    August 21, 2026

    Korba: मूर्तिकारों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले स्वरूप में गणेश जी की प्रतिमा ना बनाने की अपील, हिंदू नारायणी सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    August 21, 2026

    Korba: प्रमुख हिंदू त्योहारों के एक दिन पूर्व व एक दिन बाद ना हो परीक्षाएं आयोजित, बजरंग दल ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र

    August 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,862 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,357 Views
    Don't Miss

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: मुंबई  में हए 26/11 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT)…

    राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 22, 2026

    New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    August 22, 2026

    18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.