Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हाथों में डमरू और 108 घोड़ों के साथ निकली शौर्य यात्रा…, सोमनाथ की धरती पर स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए PM मोदी
    Featured

    हाथों में डमरू और 108 घोड़ों के साथ निकली शौर्य यात्रा…, सोमनाथ की धरती पर स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए PM मोदी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n696579630176812672315666d99726f2e57d227c1cd5806de546d038d041224b7390942f5161b0ffe05f1a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुजरात
    सोमनाथ/स्वराज टुडे:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ में आयोजित स्वाभिमान पर्व के तहत शौर्य यात्रा में भाग लिया. यह शौर्य यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को समर्पित रही. शिव भक्तों की भारी भीड़ इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुई और हाथों में डमरू लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ी.

    शौर्य यात्रा की खास पहचान 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस रहा. इन घोड़ों को शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है. यात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक नारे और भक्ति संगीत का वातावरण पूरे सोमनाथ क्षेत्र में देखने को मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा में शामिल होकर वीर योद्धाओं को नमन किया और उनकी वीरता को याद किया.

    पीएम सार्वजनिक कार्यक्रम में भी लेंगे भाग

    शौर्य यात्रा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान शिव से देश की समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

    प्रधानमंत्री मोदी यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. अपने संबोधन में वह सोमनाथ मंदिर पर हुए विदेशी आक्रमणों, उनके खिलाफ संघर्ष करने वाले वीरों के बलिदान और मंदिर के पुनर्निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख कर सकते हैं.

    क्या है पीएम का आगे का प्लान?

    सोमनाथ मंदिर को भारत की आस्था, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक माना जाता है. स्वाभिमान पर्व के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजकोट के लिए रवाना होंगे. वह मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन के माध्यम से कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में प्रेमिका गिरफ्तार

    प्रधानमंत्री इस अवसर पर गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के 14 ग्रीनफील्ड स्मार्ट एस्टेट के विकास की घोषणा करेंगे. इसके साथ ही राजकोट में जीआईडीसी के मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन भी किया जाएगा. शाम के समय प्रधानमंत्री अहमदाबाद में महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन से अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे.

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 14 करोड़ रुपए, 17 दिनों तक गिरफ्त में रहे पीड़ित, जानिए क्या है डिजिटल अरेस्ट और इससे कैसे बचें…

    यह भी पढ़ें: कहीं मर्डर न हो जाए! डर से पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से करा दी शादी, 2 साल के बेटे को खुद रखा

    यह भी पढ़ें: भिखारी ने भीख के पैसों से बचाई 500 लोगों की जान, दरियादिली देख खुद पीएम मोदी भी हो गए मुरीद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    आज का राशिफल : आज 28 नवंबर दिन शनिवार को चंद्रमा का गोचर स्वराशि कर्क…

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.