Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    राशिफल 30 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भिखारी ने भीख के पैसों से बचाई 500 लोगों की जान, दरियादिली देख खुद पीएम मोदी भी हो गए मुरीद
    Featured

    भिखारी ने भीख के पैसों से बचाई 500 लोगों की जान, दरियादिली देख खुद पीएम मोदी भी हो गए मुरीद

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260110 190040
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पठानकोट/स्वराज टुडे: इस समय ठंड अपने चरम पर है. कहीं तापमान माइनस में चला गया है तो कहीं 1-2 डिग्री पर सिमटा हुआ है. ऐसे हालात में हर इंसान सबसे पहले खुद को ठंड से बचाने की कोशिश करता है. गर्म कपड़े, रजाई और हीटर की तलाश होती है. लेकिन पठानकोट की सड़कों पर एक ऐसा भी शख्स है, जिसने इस कड़ाके की ठंड में अपने बारे में नहीं बल्कि दूसरों के बारे में सोचा है. उस शख्स का नाम राजू है. खुद भीख मांगकर जीवन चलाने वाला यह इंसान ठंड से कांपते जरूरतमंदों के लिए मसीहा बन गया. राजू ने 500 से ज्यादा लोगों को कंबल बांटे. उनका यह काम देखकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी जमकर तारीफ की.

    शीतलहर में भिखारी बना फरिश्ता

    उत्तर भारत में जबरदस्त शीतलहर का कहर जारी है. तापमान गिरने से आम जनजीवन बेहाल है, खासकर गरीब और बेसहारा लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. ऐसे हालात में पठानकोट में एक भिखारी ने जरूरतमंदों के लिए कंबलों का लंगर लगाकर मिसाल कायम कर दी. राजू नाम के इस शख्स ने करीब 500 कंबल ठंड से जूझ रहे लोगों में बांटे. खास बात यह रही कि राजू खुद भीख मांगकर गुजारा करता है. इसके बावजूद उसने अपनी छोटी-छोटी बचत से यह बड़ा काम किया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

    पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

    राजू का नाम पहली बार चर्चा में नहीं आया है. कोविड महामारी के दौरान भी उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की थी, जिसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में किया था. पीएम मोदी ने राजू के सेवा भाव को पूरे देश के सामने उदाहरण के तौर पर रखा था. राजू का यह कदम उन लोगों के लिए आईना है, जिनके पास सब कुछ होते हुए भी मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ते. एक भिखारी होकर भी राजू ने दिखा दिया कि इंसान की पहचान उसकी सोच से होती है, हैसियत से नहीं.

    यह भी पढ़ें :  IIM मुंबई में नौकरी का बड़ा मौका, 45 हजार तक सैलरी के साथ निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2026

    10-10 रुपये जोड़कर किया इंतजाम

    कंबल बांटने के दौरान राजू ने बताया कि उन्होंने 10-10 रुपये जोड़कर यह पूरा इंतजाम किया. उन्होंने कहा कि उनके पास खुद रहने के लिए कोई पक्का घर नहीं है और वे सरकार से सिर्फ एक छत की मांग करते हैं. राजू का कहना है, “परमात्मा ने शायद मेरी ड्यूटी लगा रखी है. जो भी जरूरतमंद आता है, उसकी मदद करनी होती है.” मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के नेता विश्व शर्मा ने भी राजू की तारीफ करते हुए कहा कि समाज को ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए.

    यह भी पढ़ें: अयोध्या के राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया

    यह भी पढ़ें: कार ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, पैर में आयी चोट, कार के नीचे आने से बाल-बाल बची शिक्षिका, घटना उपरांत वाहन चालक फरार

    यह भी पढ़ें: महिला कोच के साथ अश्लील वीडियो से हिला खेल जगत! इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ गहरी साजिश ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    राशिफल 30 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 30, 2026

    ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बेटे को ले गया फिर पेट में चाकू घोंपकर हत्या, माँ ने सीएम योगी से की आरोपी के एनकाउन्टर की मांग

    May 30, 2026

    1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

    May 30, 2026

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,574 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाई बालको वेदांता में स्थानीय युवाओं और मजदूरों…

    जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    राशिफल 30 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 30, 2026

    ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बेटे को ले गया फिर पेट में चाकू घोंपकर हत्या, माँ ने सीएम योगी से की आरोपी के एनकाउन्टर की मांग

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.