उज्जैन में नाबालिग से छेड़छाड़ कर रहा था मुस्लिम ऑटो चालक, हिन्दू संगठनों ने किया उग्र प्रदर्शन, आरोपी के मोबाइल में मिले 20 महिलाओं के अश्लील वीडियो

- Advertisement -

मध्यप्रदेश
उज्जैन/स्वराज टुडे: जिले के महिदपुर रोड में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। एक नाबालिग लड़की से एक मुस्लिम आटो चालक ने छेड़छाड़ की थी। आरोपित को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जांच में उसके मोबाइल में 20 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। इसके बाद उसका जुलूस निकालने, मकान तोड़ने व मुस्लिम वाहन चालकों को स्कूलों से हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया।  कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। भारी पुलिस बल के बीच आरोपित का जुलूस निकाला गया।

मोबाइल में क्षेत्र की 20 से अधिक महिलाओं के वीडियो मिले

पुलिस ने बताया कि आटो चालक जुबेर मंसूरी नाबालिग छात्र छात्राओं को लेकर कोचिंग सेंटर जाता है। इस दौरान उसने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग उसके घर पहुंच गए और उसे जमकर पीट दिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस को उसके मोबाइल में क्षेत्र की 20 से अधिक महिलाओं के वीडियो मिले हैं। इसमें 12 महिलाएं महिदपुर की और आठ आसपास के क्षेत्र की हैं।

हिंदू संगठन के लोगों ने कराया नगर बंद

घटना के बाद बुधवार सुबह से लोगों ने महिदपुर रोड को जाम कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने आरोपित जुबेर का जुलूस निकालने व उसका मकान तोड़ने की मांग को लेकर नगर बंद कर दिया। इस दौरान जिन लोगों ने दुकानें खोली तो उसमें तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम वाहन चालकों को स्कूलों से हटाने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें :  प्रदेश में लगातार उत्पन्न हो रही सामाजिक अशांति, जनजातीय आस्था पर आघात तथा संगठित रूप से पैदा किए जा रहे सांस्कृतिक टकराव के विरोध में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान

भारी पुलिस बल के बीच निकाला जुलूस

नगर में लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने आरोपित का जुलूस निकाला। इस दौरान भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने जैसे-तैसे आरोपित को बचाया। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम व बरामद वीडियो की जांच कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में हैं। पुलिस नजर बनाए रखे हुए हैं। आरोपित को एक दिन की रिमांड पर लेकर वीडियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: Microsoft छोड़ा, रात में AI को सिखाया ‘सबक’! सिर्फ 3 घंटे काम और कमाई सालाना 2.6 करोड़, दिल्ली के शख्स ने सबको चौंकाया

यह भी पढ़ें: प. बंगाल की अदालत ने 14 मुस्लिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा, वक्फ कानून के विरोध की आड़ में हिंदू पिता-पुत्र की कर दी गयी थी हत्या, ममता बनर्जी ने BJP और RSS पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: 26 दिसम्बर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस, स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों को सम्मिलित कर विविध गतिविधियां होंगी आयोजित*

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -