Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Breaking: CBSE बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

    April 15, 2026

    Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!

    April 15, 2026

    Korba: जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क, पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 24 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 24 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 24 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अनुकूल और लाभदायक रहेगा लेकिन कर्क और सिंह राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र से मकर और कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज दिन भर सम योग बनेगा, जबकि शाम में राहु और चंद्रमा की युति होने से ग्रहण योग भी बनेगा। वैसे चंद्रमा पर गुरु की भी दृष्टि रहेगी जिससे ग्रहण योग का प्रभाव कम होगा, फिर भी कर्क और सिंह राशि के जातको को सेहत और खर्च पर कंट्रोल करके चलना होगा। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपका काम आज सही चलेगा। नौकरी में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। राशि से दसवें भाव मं चंद्रमा का गोचर होगा जो आपको अपनी योजनाओं को कामयाब बनाने में सहायक रहेगा। आपको कल किसी मित्र की मदद से भी फायदा हो सकता है। आप दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंग। आपको आज परिवार के साथ यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन लाभ के साथ खर्च लेकर भी आएगा। लेकिन खर्च जरूरी और आपके सुख में वृद्धि करने वाले होंगे। आपको आपको पिता और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जिन लोगों को बवासीर की समस्या है वह परहेज का विशेष ध्यान रखें।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आप ओज भाग्यशाली रहेंगे। प्रेमी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते है। आपको कल गिफ्ट और अप्रत्याशित लाभ मिलने का भी योग बना बना हुआ है। प्रॉपर्टी और कोट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिलने वाला है। लव लाइफ में आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। धर्म कर्म के काम भी आज आपके हाथों हो सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में वृद्धि होगी।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी और सम्मान भी पाएंगे। नौकरी में अधिकारी से आपको सपोर्ट मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने की खुशी भी होगी। आपका पैसा फंसा है तो वह आपको वापस मिल पाएगा। आप आज नौकरी की तलाश में सकारात्मक खबर मिलेगी। कोई मित्र या पूर्व परिचित आपकी मदद कर सकता है। पूर्व में किए किसी काम का आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कमाई होगी और आप सुख साधन भी पाएंगे। आपको आज दीर्घकालीन निवेश का भी फायदा मिलेगा। लेकिन विरोधियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन अच्छा है,जीवनसाथी के साथ आप सुखद समय बिता पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Noida: हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन मोड में पुलिस, 300 गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई उपद्रवियों की पहचान, पाकिस्तान से कनेक्शन की भी जाँच

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज मानसिक तनाव और उलझन का सामना करना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों से आज दूर रहे। आपसे जलने वाले लोग आपको नुकसान पहुंचाने की ताक में हैं इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। अगर आप कोई आर्थिक लेनदेन करने जा रहे हैं तो सतर्कता से सभी चीजों की जांच कर लें तभी फैसला लें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगी लेकिन मौसम का ध्यान रखते हुए आहार विहार अपनाएं। कफ और सिर दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज वाणी को संयमित रखें नहीं तो किसी करीबी से कहासुनी हो सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा, लेकिन टोका टाकी करने से बचे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल और शुभ रहेगा। आप आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। धातु के कारोबार में आज के दिन सिंह राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों मे आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा, कुछ अनचाहे खर्च सामने आएंगे। यात्रा के दौरान आपको आज सतर्क रहना चाहिए और जोखिम लेने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और लाभ मिल पाएगा। प्रेम संबंध आपके आज प्रगाढ़ होंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक से अधिक स्रोत से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आपके सितारे बताते हें कि आज आपको अपनी प्रबंधन क्षमता और मृदु वाली का भी फायदा मिलेगा। आप अपनी बातों से आज विरोधियों से भी काम निकलवाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में आज आपको कमाई का विशेष मौका मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए लाभ का विशेष संयोग बना रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो उसका भी निदान होगा। संतान संबंधी मामलों में आज थोड़ी चिंता हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, चिंतित होने की जरूरत नहीं है। संतुलित आहार लेना फायदेमंद होगा।

    यह भी पढ़ें :  KORBA: MJM में दर्द रहित सामान्य प्रसव की सुविधा, प्रसूताओं को बड़ी राहत

    तुला राशि

    तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। किसी बात को लेकर अनावश्यक चिंता परेशानी बनी रह सकती है। नौकरी में आज कुछ नई जिम्मेदारी आने से आपका मन परेशान हो सकता है। आज कुछ सहकर्मी आपकी सफलता से मन ही मन जलेंगे इसलिए आपको संयम से काम लेना होगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। कुछ अनचाहे और गैर जरूर खर्च भी होंगे। संतान संबंधी विषयो को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी। किसी सगे संबंधी के व्यवहार और बातों से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। आपका पैसा फंसा है तो मिलने में आज दिक्कत आएगी। आज की अच्छी बात है कि आपको आज जीवनसाथी से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। जिन जातको को घुटनों में परेशानी है उनकी समस्या बढ सकती है। मौसम का ध्यान रखते हुए आहार विहार अपनाएं नहीं तो परेशानी होगी।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा। आपको पिता और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले मे आज आपको सफलता मिलेगी। कोई चाहत पूरी होने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी आज पूरी होगी। कहीं से आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग बन सकता है। स्वास्थ्य आपका अनुकूल रहेगा लेकिन जिन जातको को बीपी और शुगर की समस्या है उनको आज अपना पूरा ध्यान रखना होगा। संतुलित आहार लें।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगैा। आपको आज एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। कोई लाभदायक मौका भी आपको प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज कामयाबी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आज सहयोग मिलेगा। आप आज परिवार और दोस्तों पर भी धन खर्च करेंगे। कुछ सामाजिक व्यवहार की वजह से भी आपका धन खर्च होने वाला है। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। महिलाओं को ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। यात्रा संबंधी योजना भी आज बन सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अस्पताल कर्मचारी की उपचार के दौरान हुई थी मौत

    मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। पूर्व में किया हुआ काम आज आपको सम्मान और लाभ दिलाएगा। नौकरी में आपका दिन आज सकारात्मक और अनुकूल बीतेगा। आप कोई नया काम या नई योजना भी शुरू कर सकते हें। अधिकारी वर्ग से आपकी नजदीकी बढेगी और सहयोग पाएंगे। कोई लाभदायक सूचना भी आपको आज मिलने वाली है। सितारे बताते हें कि आपको आज सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, किसी मित्र के साथ आप कहीं घूमने अथवा पार्टी का प्लान कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा और आपस में उपहार का लेनदेन हो सकता है। सेहत के मामले में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है तो इसमें सुधार होगा।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज बुधवार का दिन बुद्धि और संयम से सफलता पाने का रहेगा। आपको उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। नौकरी में आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई चाहत आपकी पूरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। लेकिन दिन शाम में आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने जा रहा है जिससे आपको संभलकर चलना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम लेने से बचे। तामसिक भोजन से आपको बचना होगा। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। लव लाइफ में आज वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो आपकी कोई बात प्रेमी को बुरी लग सकती है। संतान की ओर से आपको चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।​

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक उलझन की वजह से आज काम में बाधा आने की आशंका है। आपका कोई काम आज अटक सकता है। आपके लिए सलाह है कि अपनी भावना और योजनाओं को गुप्त ही रखें लोग मदद नहीं आपका मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नई जिम्मेदारी आने से आप थकान और तनाव महसूस करेंगेो। ज्वेलरी, वस्त्र और प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों की आज कमाई हो सकती है। आपको आज परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। धार्मिक विषयो में मन लगेगा। आपको आज मांसपेशियों और हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Breaking: CBSE बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

    April 15, 2026

    Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!

    April 15, 2026

    Korba: जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क, पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

    April 15, 2026

    आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर के नीचे लगी भीषण आग, होटल में लगी आग ने मचाई तबाही, श्रद्धालु की कार सहित कई दुकानें जलकर खाक

    April 15, 2026

    राशिफल 15 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 15, 2026

    Kolkata: TMC की रैली में झंडा लेकर नारे लगाते नजर आए नाइजीरियाई नागरिक, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- चुनाव में विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं

    April 15, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026821 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026752 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026691 Views
    Don't Miss

    Breaking: CBSE बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

    April 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 जारी…

    Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!

    April 15, 2026

    Korba: जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क, पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

    April 15, 2026

    आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर के नीचे लगी भीषण आग, होटल में लगी आग ने मचाई तबाही, श्रद्धालु की कार सहित कई दुकानें जलकर खाक

    April 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.