Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»संभल में मेरठ की मुस्कान जैसी दरिंदगी; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए कई टुकड़े, फिर अलग-अलग जगह फेंका
    Featured

    संभल में मेरठ की मुस्कान जैसी दरिंदगी; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए कई टुकड़े, फिर अलग-अलग जगह फेंका

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6940110641766374630046f47822ab6bf0e80ae90b839f4f892f8be1851dfb6e0d82ff05e5cb5bbd631cb4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    संभल/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सनसनीखेज ‘मुस्कान कांड’ की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि संभल के चन्दौसी में वैसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली नृशंसता सामने आई है। यहां भी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि शव को कसाई की तरह काटकर टुकड़ों में बांट दिया।

    इन टुकड़ों को पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया। पुलिस ने मारे गए युवक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की जानकारी से इलाके में सनसनी है।

    सोमवार को पतरोआ रोड स्थित ईदगाह के बाहर एक युवक के शव के टुकड़े पॉलीथिन में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सिर, हाथ और पैर काटकर अलग कर दिए थे। पॉलीथिन में लिपटे मांस के लोथड़े और शरीर के कुछ हिस्सों को लेकर ही पुलिस ने जांच शुरू की थी।

    हाथ पर लिखे नाम और ‘फेक’ गुमशुदगी ने खोला राज

    सिर गायब होने से शुरुआत में शव की शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन कटे हुए हाथ पर लिखे नाम ने पुलिस को अहम सुराग दिया। जांच में पता चला कि मोहल्ला चुन्नी निवासी राहुल की पत्नी रूबी ने 18 नवंबर को खुद कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

    पुलिस को शक तब हुआ जब रूबी के बयानों में विरोधाभास मिला। कड़ाई से पूछताछ और सर्विलांस की मदद से जब कड़ियाँ जोड़ी गईं तो पता चला कि यह ‘मुस्कान कांड’ की तर्ज पर रची गई एक खूनी साजिश थी। शनिवार को कपड़ों के आधार पर परिजनों ने राहुल की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने रूबी और उसके प्रेमी गौरव को दबोच लिया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 26 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    मेरठ कांड की तरह ही अंगों को ठिकाने लगाने की साजिश

    मेरठ के सौरभ हत्याकांड में जिस तरह मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर शव के टुकड़े किए थे, उसी तरह यहां रूबी और गौरव ने भी राहुल के शरीर के टुकड़े किए और अलग-अलग पॉलीथिन में भरा। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने युवक के घर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। अंदेशा है कि हत्या घर के भीतर ही की गई और फिर शव को काटकर बैग में भरकर फेंक दिया गया।

    कटे हुए कई अंग अब भी लापता, जांच जारी

    पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब राहुल के गायब अंगों (सिर और अन्य हिस्सों) को बरामद करना है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और साजिश की पूरी परतें खोलने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

    इस घटना ने एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अवैध संबंधों की खातिर एक पत्नी ने ‘मेरठ की मुस्कान’ की तरह ही खूनी खेल खेलकर अपने ही सुहाग को मौत के घाट उतार दिया।

    यह भी पढ़ें: मामा–भांजा की आपराधिक तिकड़ी का आतंक: पत्रकार दम्पत्ति को जान से मारने की धमकी, कहा- बीजापुर के पत्रकार जैसा करेंगे हाल

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में 7 वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, एक युवक ने दोस्ती कर किया था दुष्कर्म, मासूम बच्चियों को यौन शोषण से बचाने माता-पिता रखें इन बातों का ध्यान…

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: 45 हजार की नौकरी छूटी तो सफेद मूसली से कमाने लगे 50 लाख रुपए सलाना, इंजीनियर राहुल ने कैसे कर द‍िखाया कमाल..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026

    Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    April 3, 2026

    Mumbra: मुँहबोली बहन से छेड़छाड़ करते थे तीन मुस्लिम लड़के, पूर्व सैनिक ने बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत दो घायल

    April 3, 2026

    Korba: पूर्वमंत्री जयसिंह ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र: कहा-बालको के भारी औद्योगिक उपयोग से ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक सड़क जर्जर और खतरनाक, बालको अपने मद से कराए शीघ्र निर्माण

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026785 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026639 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhopal/Swaraj Today: : मध्य प्रदेश में हेल्थकेयर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026

    Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.