Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: 45 हजार की नौकरी छूटी तो सफेद मूसली से कमाने लगे 50 लाख रुपए सलाना, इंजीनियर राहुल ने कैसे कर द‍िखाया कमाल..
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: 45 हजार की नौकरी छूटी तो सफेद मूसली से कमाने लगे 50 लाख रुपए सलाना, इंजीनियर राहुल ने कैसे कर द‍िखाया कमाल..

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6938479151766289528809edc0f413c458d2c39901a7d52e5ae0934dd09fed302159a3662ed678c0cf425b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    धार/स्वराज टुडे:  नक्‍सलियों के खौफ के चलते नौकरी छूटने के बाद इंजीनियर राहुल परिहार अपने गांव लौट आए और सफेद मूसली की खेती में किस्मत आजमाई. बुवाई से लेकर मार्केटिंग तक रणनीति के साथ काम किया. कड़ी मेहनत और नवाचार का नतीजा यह रहा कि कभी करीब 6 लाख रुपए सालाना कमाने वाले राहुल आज सफेद मूसली से करीब 50 लाख रुपए सालाना की बचत कर रहे हैं.

    मध्य प्रदेश के प्रगतिशील किसान बने राहुल

    मध्य प्रदेश के धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम जाजमखेड़ी निवासी राहुल परिहार की यह सक्सेस स्टोरी उन लोगों के लिए मिसाल है, जो मजबूरी में नौकरी छोड़ने के बाद नए सिरे से खुद को स्थापित करने का साहस नहीं जुटा पाते.

    इंजीनियर से किसान बने राहुल परिहार

    परिहार ने बताया कि लाखों का पैकेज छोड़कर खेती की ओर लौटना आसान नहीं था, लेकिन नक्‍सलियों के डर को उन्होंने आपदा नहीं, बल्कि अवसर में बदल दिया. उन्होंने अपने पिता द्वारा पहले शुरू की गई अश्वगंधा और सफेद मूसली की खेती को दोबारा शुरू किया और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

    राहुल बताते हैं कि उनके पिता लक्ष्मण परिहार ने वर्ष 2002 में सफेद मूसली की खेती शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद यह बंद हो गई. इसके बाद राहुल ने वर्ष 2015 में एमटेक की डिग्री हासिल की और इंजीनियर बने. उन्होंने दिल्ली और अहमदाबाद की कंपनियों में नौकरी की. अहमदाबाद में दो साल और दिल्ली में एक साल काम किया. बाद में एक टेलीकॉम कंपनी जॉइन की.

    रायपुर में टेलीकॉम कंपनी की नौकरी

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टेलीकॉम कंपनी जॉइन करने के बाद राहुल को मोबाइल टॉवर इंस्टॉलेशन का काम मिला. इसके तहत उन्हें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर जैसे जिलों में भी जाना पड़ता था, जहां हर वक्त जान का खतरा बना रहता था. साल 2020 में मात्र एक साल बाद ही 45 हजार रुपए महीने की यह नौकरी उन्होंने छोड़ दी और गांव लौट आए.

    यह भी पढ़ें :  संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    सफेद मूसली का बीज भी बेचते हैं राहुल

    36 वर्षीय राहुल कहते हैं कि नौकरी भले ही छूट गई, लेकिन हौसला नहीं टूटा. गांव लौटकर उन्होंने अपनी 20 बीघा जमीन और 5 बीघा लीज पर लेकर सफेद मूसली और अश्वगंधा की खेती शुरू की. शुरुआत में महाराष्ट्र के बुलढाणा से सफेद मूसली का बीज मंगाया. आज हालात यह हैं कि वे मध्य प्रदेश के कई जिलों के किसानों को सफेद मूसली का बीज उपलब्ध करा रहे हैं.

    सफेद मूसली से कमाई

    राहुल परिहार के मुताबिक सफेद मूसली का बीज महंगा होता है और इसकी खेती में लागत भी ज्यादा आती है, लेकिन ऊंचे दामों पर बिक्री होने के कारण यह फायदे का सौदा साबित हो रही है. बीज की कीमत 35 से 45 हजार रुपए प्रति क्विंटल और फसल की कीमत (नीमच औषधि मंडी): 1.70 लाख से 1.90 लाख रुपए प्रति क्विंटल है. राहुल को सफेद मूसली और अश्वगंधा से सालाना करीब 90 लाख रुपए का टर्नओवर होता है. बीज, मजदूरी और अन्य खर्च निकालने के बाद लगभग 50 लाख रुपए सालाना की शुद्ध बचत होती है.

    सफेद मूसली की खेती कैसे करें?

    राहुल बताते हैं कि सफेद मूसली की बुवाई जून-जुलाई में की जाती है. इसके लिए पहले खेत को समतल किया जाता है. गोबर खाद और कीटनाशक डालकर नाली या ड्रिप सिस्टम से सिंचाई की जाती है. लगभग पांच महीने में फसल तैयार हो जाती है और अक्टूबर-नवंबर से उत्पादन मिलने लगता है.

    सफेद मूसली के फायदे

    सफेद मूसली और अश्वगंधा शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं. इनका उपयोग शारीरिक शक्ति बढ़ाने, सहनशक्ति, यौन स्वास्थ्य और तनाव कम करने वाली दवाओं में किया जाता है. फार्मा कंपनियों में इनकी भारी मांग है. स्थानीय स्तर पर भी लोग सफेद मूसली का पाउडर दूध के साथ सेवन करते हैं.

    यह भी पढ़ें :  बंगाल में डबल स्ट्राइक! जमकर गरज रहा बुलडोजर, UCC भी तय! कट्टरपंथियों के उड़े होश

    यह भी पढ़ें: स्टार गोल्ड पर 21 दिसंबर को रात 8 बजे होगा फैंटेसी-एक्शन सुपरहिट फिल्म ‘मिराई’ का प्रीमियर

    यह भी पढ़ें: रोज अलग-अलग नाबालिग लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर करता था रेप, फिर शुरू होता था अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का खेल, पुलिस ने माता-पिता से की ये अपील…

    यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय के लेफ्टिनेंट कर्नल के घर CBI का छापा, मिला नोटों का पहाड़, गिनते-गिनते मशीनें भी हो गईं गर्म

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026

    बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    July 3, 2026

    देश भर में 300 से अधिक होटलों में ठगी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी उडीसा से गिरफ्तार

    July 3, 2026

    सीबीएसई के 10वीं–12वीं प्राईवेट परीक्षा के भरे जा रहे हैं फॉर्म, एनआईओएस के जरिए होती हैं परीक्षाएं

    July 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,694 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,388 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,102 Views
    Don't Miss

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन…

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026

    बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.