Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राजीव गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रेरणादायी कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड’ का प्रथम दिवस उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न, भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक हुए शामिल

    May 19, 2026

    Korba: सीतामणी में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान

    May 19, 2026

    Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मामा–भांजा की आपराधिक तिकड़ी का आतंक: पत्रकार दम्पत्ति को जान से मारने की धमकी, कहा- बीजापुर के पत्रकार जैसा करेंगे हाल
    Featured

    मामा–भांजा की आपराधिक तिकड़ी का आतंक: पत्रकार दम्पत्ति को जान से मारने की धमकी, कहा- बीजापुर के पत्रकार जैसा करेंगे हाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251221 WA0069
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: बिलासपुर जिले में निर्भीक पत्रकारिता को कुचलने की एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। कोयला साइडिंग, कोल वॉशरी और कोल डिपो से जुड़े समाचारों के प्रकाशन से बौखलाए आपराधिक प्रवृत्ति के मामा–भांजा की तिकड़ी ने एक पत्रकार दम्पत्ति को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि सोशल मीडिया ग्रुप में अश्लील गाली-गलौच, घर में घुसकर हत्या करने की धमकी, अवैध बंदूक–पिस्तौल दिखाकर डराने और साजिश रचने जैसे गंभीर कृत्य किए गए। इसके बावजूद पुलिस द्वारा गैर-जमानतीय धाराएं नहीं लगाए जाने से अपराधियों के हौसले और बढ़ गए हैं।

    IMG 20251221 WA0066

    जयरामनगर निवासी डी.पी. गोस्वामी, जो दैनिक नया इंडिया, न्यू इंडिया टाइम्स वेबसाइट एवं एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक पोर्टल के ब्यूरो चीफ हैं, तथा उनकी धर्मपत्नी दिव्या पुरी गोस्वामी (पत्रकार) ने इस संबंध में थाना मस्तूरी में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों संजय पांडेय, विकास तिवारी और अनुराग तिवारी (निवासी जयरामनगर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर) ने कोयला कारोबार से जुड़े समाचारों के प्रकाशन से क्षुब्ध होकर पत्रकार दम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की सुपारी ली और लगातार धमकियां दे रहे हैं।

    IMG 20251221 WA0065

    समाचार से बौखलाहट, सुपारी और साजिश

    पत्रकार दम्पत्ति द्वारा कोल वॉशरी, कोल साइडिंग, कोल डिपो, संबंधित कंपनियों, प्रभावशाली व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर तथ्यात्मक कवरेज किया गया था। प्रभावित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों व चिंताओं को भी समाचार में स्थान दिया गया। इसी से आहत होकर कथित तौर पर कोल कारोबार से जुड़े तत्वों ने संजय पांडेय व उसके दोनों भांजों को पत्रकार दम्पत्ति के खिलाफ उकसाया। आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया से लेकर प्रत्यक्ष रूप से घर के सामने आकर धमकी देते रहे हैं और गोस्वामी परिवार को अपमानित करने का माहौल बना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 16 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    एफआईआर दर्ज, पर धाराएं मामूली

    थाना मस्तूरी में पत्रकार दम्पत्ति के खिलाफ हुई आपराधिक घटनाओं पर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं—
    • अपराध क्रमांक 415/2025 (दिनांक 26.06.2025)
    • अपराध क्रमांक 548/2025 (दिनांक 28.05.2025)
    इनमें भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 79, 35 लगाई गई। पीड़ितों का आरोप है कि गंभीर तथ्यों, जानलेवा धमकियों, साजिश और हथियार दिखाने जैसे कृत्यों के बावजूद गैर-जमानतीय धाराएं नहीं जोड़ी गईं, जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा।

    बीजापुर के पत्रकार जैसा हाल करेंगे’—खुली धमकी

    पीड़ितों के अनुसार, दिवाली के दौरान 17 से 19 अक्टूबर 2025 के बीच आरोपियों ने घर के सामने गाली-गलौच करते हुए धमकी दी कि “तुम्हारा हाल भी बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर जैसा करेंगे।” 19 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9–10 बजे, संजय पांडेय की पटाखा दुकान के पास से साजिशन गुजरते हुए घर के सामने रुककर फिर धमकियां दी गईं। इससे पहले भी कई बार असफल साजिशें रची जा चुकी हैं और लगातार भय का वातावरण बनाया जा रहा है।

    परिवार भय में, सबूत मौजूद

    लगातार जानलेवा धमकियों और साजिशों के कारण गोस्वामी दम्पत्ति भय और असुरक्षा के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि उनके पास ऑडियो–वीडियो सहित दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं। आरोप है कि आरोपी दबाव बनाकर प्रकरण में समझौता कराना चाहते हैं।

    आपराधिक इतिहास के बावजूद सख्ती नहीं

    संजय पांडेय और उसके दोनों भांजों के विरुद्ध पत्रकार दम्पत्ति की शिकायत पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य पीड़ितों द्वारा भी 8–10 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। इसके बावजूद, पूर्व में भी मामूली धाराएं लगने से आरोपी श्रृंखलाबद्ध अपराध करते आ रहे हैं, जबकि उनके कृत्य गंभीर और अजमानतीय प्रकृति के बताए गए हैं।

    यह भी पढ़ें :  मातृ दिवस पर नवप्रभा सेवा समिति द्वारा मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन

    एसपी ने माना गंभीर, पर अमल नहीं

    बताया गया है कि बिलासपुर एसपी ने पत्रकार दम्पत्ति की शिकायत को बेहद गंभीर मानते हुए एसडीओपी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी प्रभावी और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    उच्चाधिकारियों से गुहार

    पत्रकार दम्पत्ति डी.पी. गोस्वामी और दिव्या गोस्वामी ने गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, डीजीपी, आईजी बिलासपुर और बिलासपुर एसपी को विस्तृत शिकायत देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, गैर-जमानतीय धाराएं जोड़ने, तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    यह मामला न केवल पत्रकारों की सुरक्षा बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह निर्भीक पत्रकारिता पर खतरनाक नज़ीर बन सकता है।

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में 7 वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, एक युवक ने दोस्ती कर किया था दुष्कर्म, मासूम बच्चियों को यौन शोषण से बचाने माता-पिता रखें इन बातों का ध्यान…

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: 45 हजार की नौकरी छूटी तो सफेद मूसली से कमाने लगे 50 लाख रुपए सलाना, इंजीनियर राहुल ने कैसे कर द‍िखाया कमाल..

    यह भी पढ़ें: रोज अलग-अलग नाबालिग लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर करता था रेप, फिर शुरू होता था अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का खेल, पुलिस ने माता-पिता से की ये अपील…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राजीव गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रेरणादायी कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड’ का प्रथम दिवस उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न, भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक हुए शामिल

    May 19, 2026

    Korba: सीतामणी में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान

    May 19, 2026

    Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    May 18, 2026

    Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद

    May 18, 2026

    Korba: जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

    May 18, 2026

    खेलते-खेलते कार में जा बैठी मासूम हाजरा, गेट लॉक हुआ तो दो घंटे तक अंदर तड़पती रही, दम घुटने से मौत

    May 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,411 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026984 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026877 Views
    Don't Miss

    Korba: राजीव गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रेरणादायी कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड’ का प्रथम दिवस उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न, भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक हुए शामिल

    May 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: टी.पी. नगर कोरबा स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम में तीन दिवसीय…

    Korba: सीतामणी में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान

    May 19, 2026

    Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    May 18, 2026

    Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.