Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रक्षा मंत्रालय के लेफ्टिनेंट कर्नल के घर CBI का छापा, मिला नोटों का पहाड़, गिनते-गिनते मशीनें भी हो गईं गर्म
    Featured

    रक्षा मंत्रालय के लेफ्टिनेंट कर्नल के घर CBI का छापा, मिला नोटों का पहाड़, गिनते-गिनते मशीनें भी हो गईं गर्म

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69388606217662698738206a9c1a8f35048be8eef1754c687a34c01b0b1d348d9c997b18a55fb16ff6a6f7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: रक्षा मंत्रालय के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक शर्मा के घर नोटों का पहाड़ देख सीबीआई के भी पसीने छूट गए. दुबई की कंपनी से रिश्वत लेने के आरोप में हुई छापेमारी में 2.23 करोड़ कैश बरामद हुआ. आलम यह था कि नोट गिनते-गिनते अधिकारी थक गए. इस सनसनीखेज साजिश में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली का नाम भी शामिल है. फिलहाल आरोपी कर्नल 23 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं.

    जिन पर देश की सुरक्षा का जिम्मा, उन्होंने ही किया भरोसे का कत्ल

    दिल्ली के उस बंद कमरे में नोटों की गड्डियां इस कदर बिखरी थीं कि सीबीआई के अनुभवी अफसरों की भी आंखें फटी रह गईं. अलमारियां खोली गईं तो कपड़े कम और गुलाबी नोटों के बंडल ज्यादा थे. आलम यह था कि छापेमारी करने गई टीम नोट गिनते-गिनते थक गई, लेकिन खजाना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. देश की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली वर्दी के पीछे भ्रष्टाचार का ऐसा वीभत्स चेहरा छिपा होगा, इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. सवा दो करोड़ रुपये का कैश, दुबई से जुड़े तार और पति-पत्नी दोनों ही कर्नल रैंक के अधिकारी. यह महज एक रिश्वत का मामला नहीं बल्कि भरोसे का कत्ल है. जब रक्षक ही करोड़ों के लालच में भक्षक बन जाए तो पूरे सिस्टम की नींव हिल जाती है. सीबीआई की इस कार्रवाई ने रक्षा गलियारों में हलचल तेज हो गई. फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है.

    दुबई कनेक्शन और रिश्वत कमांड

    इस सनसनीखेज कांड की शुरुआत 19 दिसंबर 2025 को हुई. सीबीआई को इनपुट मिला था कि रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात डिप्टी प्लानिंग ऑफिसर, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं. हैरानी की बात यह है कि इस खेल में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली का नाम भी एफआईआर में दर्ज है जो खुद राजस्थान के श्रीगंगानगर में कमांडिंग ऑफिसर (CO) हैं. आरोप है कि दुबई की एक कंपनी के इशारे पर रिश्वत का यह पूरा नेटवर्क काम कर रहा था.

    यह भी पढ़ें :  OMG: थानेदार ने जिस AK-47 को खिलौना बताकर दी थी क्लीन चिट, वह खतरनाक आतंकी की निकली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    नोट गिनने की मशीनें हो गई गर्म

    जब सीबीआई की टीम दिल्ली स्थित दीपक शर्मा के आवास पर पहुंची तो वहां का नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा था. घर के कोनों से कुल 2.23 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई. नोटों की गिनती के लिए लाई गई मशीनें भी गर्म हो गईं और अधिकारियों को घंटों तक पसीना बहाना पड़ा. श्रीगंगानगर से भी 10 लाख रुपये नकद और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं. यह भारी भरकम रकम बता रही है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा था.

    क्‍या देश की सुरक्षा का हुआ सौदा?

    सीबीआई ने लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और रिश्वत देने वाले विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने दोनों को 23 दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. अब जांच का केंद्र वह दुबई बेस्ड कंपनी है जिसके लिए यह अधिकारी काम कर रहे थे. जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या इस रिश्वत के बदले देश की सुरक्षा से जुड़ी कोई संवेदनशील जानकारी भी लीक की गई है.

    यह भी पढ़ें: 3 करोड़ के इंश्योरेंस के लिए बेटों ने रची पिता की हत्या की खौफनाक साजिश, स पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

    यह भी पढ़ें: राजधानी एक्सप्रेस से टकराया हाथियों का झुंड, 8 की मौत; 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे

    यह भी पढ़ें: फर्जी विश्वविद्यालयों से छात्रों को बचाने के लिए यूजीसी की चेतावनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 10, 2026

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026808 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026730 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026658 Views
    Don't Miss

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.