Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026

    राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राजधानी एक्सप्रेस से टकराया हाथियों का झुंड, 8 की मौत; 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे
    Featured

    राजधानी एक्सप्रेस से टकराया हाथियों का झुंड, 8 की मौत; 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6937896201766241875540f7855c303ca5fbcc65752fe2d35c34f47eb1068a0ba46aadf73b79cfa035247f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    होजाई/स्वराज टुडे: असम के होजाई जिले में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन एक हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस हादसे में आठ जंगली हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हादसा इतना बड़ा था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 02:17 बजे हुई। हादसे का स्थान गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर बताया गया है। लोको पायलट ने ट्रैक पर हाथियों के झुंड को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन इसके बावजूद हाथियों की ट्रेन से टक्कर हो गई, जिससे इंजन समेत छह कोच डिरेल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन और लुमडिंग मंडल मुख्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक और लुमडिंग मंडल रेल प्रबंधक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। प्रभावित कोचों के यात्रियों को ट्रेन के अन्य कोचों में उपलब्ध खाली बर्थ पर अस्थायी रूप से सुरक्षित शिफ्ट किया गया।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहायता के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं- 0361-2731621 / 2731622 / 2731623

    रेलवे अधिकारी ने बताया कि प्रभावित कोचों को अलग करने के बाद ट्रेन को सुबह 06:11 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना कर दिया गया। गुवाहाटी पहुंचने पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिसके बाद ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना होगी।

    यह भी पढ़ें :  नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    रेलवे के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह अधिसूचित हाथी कॉरिडोर नहीं है। फिलहाल इस सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है। ट्रैक की मरम्मत और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यक जानकारी के लिए केवल रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

    यह भी पढ़ें: प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी का कोरबा आगमन 22 दिसंबर को, “राष्ट्रवाद और वर्तमान चुनौतियां” विषय पर करेंगे संवाद

    यह भी पढ़ें: फर्जी विश्वविद्यालयों से छात्रों को बचाने के लिए यूजीसी की चेतावनी

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका की दहलीज पर प्रेमी ने दी जान, लड़के की मां ने बरसाई चप्पल, कहा- मेरा बेटा खा गई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026

    राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 22, 2026

    New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    August 22, 2026

    18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    August 21, 2026

    Korba: मूर्तिकारों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले स्वरूप में गणेश जी की प्रतिमा ना बनाने की अपील, हिंदू नारायणी सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    August 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,864 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,357 Views
    Don't Miss

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026 को…

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026

    राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 22, 2026

    New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.