Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भिवानी की शूटर से फरीदाबाद के होटल में रेप; बरगला कर होटल में ले गई सहेली, साथ में थे दो दोस्त
    Featured

    भिवानी की शूटर से फरीदाबाद के होटल में रेप; बरगला कर होटल में ले गई सहेली, साथ में थे दो दोस्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251219 085531
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा
    भिवानी/स्वराज टुडे: हरियाणा के भिवानी की रहने वाली एक शूटर के साथ फरीदाबाद के एक होटल में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद की तिलपत शूटिंग रेंज में आयोजित कॉन्प्टिशन में हिस्सा लेने आई ​थी।

    इसी दौरान उसकी सहेली अपने दोस्त के साथ उसे होटल में लेकर गई, जहां उसके साथ यह वारदात हुई। पीड़िता की ​शिकायत पर पुलिस ने सतेंद्र और गौरव के अलावा पीड़िता की सहेली के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

    सहेली के दोस्त ने बनाया ​शिकार

    पुलिस को दी ​शिकायत में ​​​भिवानी निवासी युवती ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची थी। दोनों ने तिलपत शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। शाम को उन्हें घर लौटना था। इसी दौरान उसकी सहेली ने अपने एक दोस्त का फोन किया और उसे मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने को कहा। आधे घंटे बाद फरीदाबाद निवासी गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद चारों ने रात को फरीदाबाद में ही रुकने का फैसला किया। बुधवार शाम को चारों ने सराय ख्वाजा इलाके में एक होटल में दो कमरे लिए। इसके बाद एक कमरे में साथ बैठकर पार्टी भी की। रात करीब 9 बजे पीड़िता की सहेली गौरव के साथ नीचे कुछ सामान लेने के लिए चली गई। इसी दौरान सतेंद्र ने उसके साथ रेप किया।

    यह भी पढ़ें :  गांधी जयंती के पावन अवसर पर CWS-CS कोरबा में 'सद्भावना क्रिकेट मैच' का भव्य आयोजन...GM XI ने दर्ज की शानदार जीत

    ​​तीनों को कमरे में बंद कर पुलिस को दी सूचना

    पीड़िता ने बताया कि उसने सबसे पहले अपने एक दोस्त को वारदात की सूचना फोन पर दी। इसके बाद पीड़िता ने अपनी सहेली और दोनों युवकों को होटल के उसी कमरे में बंद कर दिया और खुद बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी सहेली समेत तीनों को काबू कर लिया। सराय ख्वाजा पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

    ऐसी घटनाओं से बचने रहें सतर्क

    आधुनिकता के इस दौर में महिलाओं का जीवन अब चार दिवारी में कैद होकर नहीं रह गया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है । ऐसे में कभी कभी उन्हें अपने शहर से बाहर जाने की मजबूरी भी आ जाती है। लेकिन आप किसी वारदात का शिकार ना हो जाएं इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है । महिलाओं को अकेले होटल में रुकने से बचना चाहिए। अगर बहुत ही आवश्यक हो तो अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। सहेलियों के साथ अगर होटल में रुकना पड़े तो पहले अपनी सहेलियों के चरित्र का आंकलन भी कर लें कि कहीं उन्हीं से आपको कोई खतरा तो नहीं । बेहतर होगा कि आपको अगर दूसरे शहर जाकर किसी होटल में रुकना पड़े तो अपने घर के किसी सदस्य को अवश्य साथ में रखें ।

    इस घटना में सबसे बड़ी गलती ये है कि जब सहेली ने अपने दो दोस्तों को होटल में बुलाया, तो पीड़िता को इसका विरोध करना चाहिए था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया बल्कि कमरे में उन्हीं के साथ बैठकर पार्टी की । अपनी सहेली और उसके दो दोस्तों के चरित्र को जाने बगैर उनके साथ होटल में रुकना और पार्टी करना ये सब अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना ही तो है, जिसका खामियाजा पीड़िता को अब भुगतना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    यह भी पढ़ें: अमेजन से मंगाया कुछ और निकला कुछ और : उपभोक्ता फोरम ने नया लैपटॉप देने या ₹55,071 लौटाने का दिया आदेश, पीड़ित की ओर से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की थी पैरवी

    यह भी पढ़ें: पगार बढ़ाने का लालच देकर ASI ने घरेलू कामवाली संग किया दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी, केस दर्ज होते ही आरोपी ASI हुआ फरार

    यह भी पढ़ें: अपनों से नाराज होकर घर से भागी 2 सगी बहनें सेक्स रैकेट के जाल में फंसी, फिर जिस्म के बाज़ार में दो बार 10-10 हजार में बेची गईं, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    मुम्बई/स्वराज टुडे: नाना पाटेकर की जिंदगी में एक जगह ऐसी थी, जहां बॉलीवुड की चकाचौंध…

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.