Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपनों से नाराज होकर घर से भागी 2 सगी बहनें सेक्स रैकेट के जाल में फंसी, फिर जिस्म के बाज़ार में दो बार 10-10 हजार में बेची गईं, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर
    Featured

    अपनों से नाराज होकर घर से भागी 2 सगी बहनें सेक्स रैकेट के जाल में फंसी, फिर जिस्म के बाज़ार में दो बार 10-10 हजार में बेची गईं, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6935233801766067746642f6a5ecfe1140cd7c700e28eab94db380902e22c6709e9844121fc40b83048312
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    वैशाली/स्वराज टुडे:  बिहार के वैशाली जिले के करतहा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से परेशान दो बहनें जब घर छोड़कर भागीं, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं होगा कि उनके साथ आगे क्या क्या होने वाला है? 24 नवंबर को करताहा क्षेत्र की रहने वालीं दो बहनें घर से भागकर हाजीपुर स्टेशन पहुंच तो गईं, लेकिन उन्हें कहां पता था कि हमदर्दी के नाम पर उनके साथ बड़ा धोखा होने वाला है. स्टेशन पर अमृता नाम की एक महिला ने दोनों बहनों के साथ हमदर्दी दिखाई और उनको लेकर मोतिहारी चली गई. मोतिहारी में दोनों बहनों को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया.

    कई बार बिकी बड़ी बहन

    मानवता और इंसानियत को शर्मसार करने वाले जिस्‍म के सौदागरों का मन इतने से भी नहीं भरा, तो बड़ी बहन का दस हजार में सौदा पूजा और कंचन नाम की महिलाओं के साथ कर दिया गया. जहां से बड़ी बहन को फिर कुंदन कुमार नाम के युवक के हाथ 10 हजार में बेच दिया गया. कुंदन बड़ी बहन से मंदिर में शादी कर अपने घर पर बहु भोज कर रहा था कि वैशाली और मोतिहारी पुलिस पहुंचकर कुंदन के साथ बड़ी बहन को बचा लिया.

    बड़ी बहन को 10 हजार में खरीदकर शादी करने वाला कुंदन

    ‘मेरी शादी नहीं हो रही थी, तो मैंने…’

    बड़ी बहन को 10 हजार रुपये में मानव तस्‍करी करने वाले गिरोह से खरीदने वाले कुंदन कुमार ने बताया, ‘मेरी शादी नहीं हो रही थी, तो मैंने एक दलाल को कहा कि लड़की चाहिए शादी करने के लिए. हमें नहीं पता था कि लड़की को कहीं से अगवा किया गया है और फिर उसे कई बार बेचा गया है. लड़की के साथ इतना जुर्म हुआ, मुझे अंदाजा नहीं था. मैंने तो लड़की के साथ शादी की है और फिर इसके बाद पूरे समाज को भोज करवा रहा था. हालांकि, अब मुझे लग रहा है कि लड़की के साथ बेहद गलत हुआ है.

    यह भी पढ़ें :  PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    गोपाल मंडल के SDPO ने बताया, ‘यह एक सेक्स रैकेट है, जो रेलवे स्टेशन और बस स्‍टैंड जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके से भोली-भाली घर से भागी लड़की को बहला फुसलाकर किराये के मकान में लाते थे और पैसा का लालच देकर देह व्यापार करवाते थे. इसमें तीन महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया गया है.

    छोटी बहन को पुलिस ने छापेमारी कर बचाया

    इधर मोतिहारी पुलिस ने देह व्यापार की गुप्त सूचना के आधार पर, जब अमृता के घर पर छापेमारी की, तो वहां से छोटी बहन को बरामद किया गया. इसने पुलिस को सारी कहानी बताई् तब पुलिस ने देह व्यापार और मानव तस्करी के इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर दिया और मोतिहारी के ही पताही से बड़ी बहन को भी बरामद कर लिया. सदर उप-मंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) गोपाल मंडल नें बताया कि इस गिरोह में शामिल तीन महिला और दो पुरुष सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं दोनो बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है, जिसके बाद पुलिस इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है, ताकि फिर किसी घर की बच्ची इस गिरोह की शिकार न बन सके.

    यह भी पढ़ें: संभल में सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, दोनों हाथ और पैर भी गायब, शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: नहर में डूब रही थी युवती, देवदूत बनकर आए दो युवकों ने बचा ली जान, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने जिस नुसरत प्रवीण का खींचा था हिजाब उनकी फैमिली से आया पहला रिएक्शन, नौकरी पर बना सस्पेंस

    यह भी पढ़ें :  मौत से पहले ल‍िखा - 'मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना'

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.