Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्नी की बेवफाई से फिर एक युवक ने मौत को लगाया गले, मरने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी
    Featured

    पत्नी की बेवफाई से फिर एक युवक ने मौत को लगाया गले, मरने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 12, 2025Updated:December 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251212 084454 4641
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    वाराणसी/स्वराज टुडे: पत्नियों से सताए लोगों की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 30 साल के राहुल मिश्रा ने 9 दिसंबर 2025 को अपने घर में फांसी से लटककर जान दे दी।

    मौत से कुछ घंटे पहले ही बाइक चलाते हुए 7 मिनट 29 सेकंड का एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी संध्या मिश्रा पर बेवफाई, बेटे से मिलने न देने और 498A केस में फंसाने का दर्द बयान किया। गौर करने वाली बात यह थी कि राहुल और संध्या की लव मैरिज थी, जो एक दर्दनाक अंत बन गई।

    जानिए कैसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

     

    घटना वाराणसी के बनकट गांव की है। राहुल मिश्रा वाराणसी में एक बड़े व्यापारी की लग्जरी गाड़ी चलाते थे। रोज व्यापारी की बेटी को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गंगापुर कैंपस छोड़ने जाते थे। कॉलेज में उनके कई दोस्त थे और छात्र संघ चुनाव में भी सक्रिय रहते थे।

    इसी दौरान लोहता थाना क्षेत्र की भीटी गांव की संध्या (28) से मुलाकात हुई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन जब राहुल के घरवालों ने दूसरी जगह उनकी शादी पक्की कर दी, तो संध्या ने गुस्से और दुख में हाथ की नस काट ली और पिता की दवाइयां खा लीं। हालत गंभीर होने पर दोनों परिवारों में समझौता हुआ और साल 2021 में सारनाथ के शिव मंदिर में लव मैरिज हो गई। शादी के बाद दोनों को एक प्यारा बेटा हुआ – रेयांश। शुरुआती दो-तीन साल सब ठीक चला।

    यह भी पढ़ें :  Korba: हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रैलर पलटा-एक की मौत, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हुआ हादसा

     

    कब और कैसे टूटी शादी ?

    परिवार के मुताबिक, करीब 10 महीने पहले एक रिश्तेदारी की शादी में संध्या की मुलाकात अपने दूर के रिश्तेदार शुभम सिंह उर्फ ‘डेंजर’ से हुई। दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई। राहुल को जब यह बात पता चली तो विवाद हुआ। संध्या ने मायके जाने का फैसला किया और 8 महीने पहले बेटे रेयांश को लेकर मायके चली गई। इसके बाद शुरू हुआ कानूनी और मानसिक उत्पीड़न का सिलसिला:

    • संध्या ने राहुल के खिलाफ लोहता थाने में दहेज उत्पीड़न (498A) का केस दर्ज कराया
    • राहुल को 3 महीने जेल भी हुई
    • संध्या ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली और 30 लाख रुपये मांगे
    • राहुल जब भी बेटे से मिलने जाता, उसे बेइज्जत कर भगा दिया जाता
    • चार दिन पहले ही शुभम सिंह और उसके दोस्तों ने करौता बाजार में राहुल की पिटाई की थी

    देखें वीडियो :

    https://x.com/swarajtodaynews/status/1999309461413068938?t=PHgQsPqeCCPwL-S5FYjGDw&s=19

    आखिरी दिन क्या हुआ?

    8 दिसंबर की शाम राहुल अपने मालिक की गाड़ी लेकर ससुराल गया। संध्या से बोला, ‘सब माफ कर दूंगा, बस मेरे साथ चलो।’ जवाब में संध्या और उसकी मां ने अपमानित किया। बेटे को एक झलक दिखाने की गुजारिश भी ठुकरा दी गई। उसी रात राहुल ने बाइक पर दो वीडियो बनाए। दूसरे वीडियो में उसने रोते-रोते कहा- ‘मैं अपनी बीवी से बहुत प्यार करता था… मैं जीना चाहता था… लेकिन आज जान दे रहा हूं।’ मुझे अच्छा नहीं लगता कि मेरी बीवी किसी और से बात करे, कोई उसे होटल लेकर जाए। मेरा एक छोटा सा बेटा है, उसके बिना जी नहीं पाता। आज भी मिलने गया था, सोचा हजार-दो हजार दे दूंगा, बच्चे को कुछ मिल जाएगा… मिलने नहीं दिया। मैं कर्ज में डूबा हूं – गाड़ी की किस्त, दूध वाला, किराने वाला… फिर भी उसने चार थानों में मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई, पिटवाया, जेल भिजवाया। मेरी बीवी खुलेआम बोल रही है कि शुभम डेंजर से बात करेगी… मैं उसे OYO या होटल में किसी और के साथ नहीं देख सकता। कद्र तो कर लेती…’

    यह भी पढ़ें :  पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

    राहुल की माँ दर्ज कराया खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला 

    राहुल की मौत के बाद उसकी मां रानी देवी (जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं) ने संध्या, शुभम सिंह डेंजर और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (306 IPC) का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने संध्या और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुभम सिंह की तलाश जारी है। राहुल का छोटा सा बेटा रेयांश अब नाना-नानी के घर में है। दादा-दादी उसे अपने पास लाने की कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

    कब बनेगा पुरुषों की सुरक्षा के लिए कानून ?

    यह घटना एक बार फिर पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य, 498A जैसे कानूनों के दुरुपयोग और टूटते रिश्तों की उस कड़वी सच्चाई की ओर इशारा करती है, जिसे समाज और कानून अक्सर नजरअंदाज कर देता है।  अगर पतियों की सुरक्षा के लिए न्यायपालिका शीघ्र कोई निर्णय नहीं लेती है तो बेकसूर पतियों की खुदकुशी अथवा उनकी हत्या का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

    यह भी पढ़ें: सेप्टिक टैंक में मिली 2 माह से लापता नवविवाहिता की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: एम्स ने किया बड़ा दावा, 2 घंटे की सर्जरी और डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा !

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: BLO को धमकी दी तो खैर नहीं, SIR में सहयोग न करने वालों पर चलेगा कानून का डंडा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026785 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026641 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    आज का राशिफल: आज 04 अप्रैल का यह विशेष दिन वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया के…

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.