Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सेप्टिक टैंक में मिली 2 माह से लापता नवविवाहिता की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
    Featured

    सेप्टिक टैंक में मिली 2 माह से लापता नवविवाहिता की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251212 051556 6681
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कवर्धा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में कमानी निषाद नामक युवती का क्षत-विक्षत शव उसके ही घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। बुधवार को घर से फैल रही तेज दुर्गंध के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जब तलाश की, तो टैंक खोलते ही शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    पिछले 2 माह से लापता थी नवविवाहिता

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कमानी ने कुछ माह पहले भेजराज पटेल से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद होने लगा था। लगभग दो माह पहले कमानी के अचानक गायब होने के बाद उसके पति ने लोहारा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस को तब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

    पूरी तरह सड़ चुकी थी लाश

    बुधवार को घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सेप्टिक टैंक से शव निकवाकर पंचनामा किया। शव पुराना होने और स्थिति खराब होने के कारण पहचान मुश्किल थी, लेकिन कपड़ों व परिजनों की पुष्टि से यह स्पष्ट हो गया कि शव कमानी निषाद का ही है। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

    ससुरालियों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

    गांव में दबी जुबान पर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कई ग्रामीण मृतका के ससुर जहर पटेल पर संदेह जता रहे हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद महिला के साथ मारपीट और तनाव की स्थिति रहती थी। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, साथ ही उनके मोबाइल, कॉल डिटेल्स और घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का शुभारंभ एवं डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

    अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है, दुर्घटना का या आत्महत्या का। घटनास्थल से लेकर परिजनों के बयान तक, हर कोण से जांच जारी है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: एम्स ने किया बड़ा दावा, 2 घंटे की सर्जरी और डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा !

    यह भी पढ़ें: हमीदिया अस्पताल परिसर में दो नवजात बच्चों के अधजले शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: माडवी हिड़मा ढेर लेकिन रहस्य अब भी बरकरार, क्या साजिश के तहत हुआ एनकाउंटर ? क्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने वाहवाही पाने विजय शर्मा ने करवाया हिड़मा का एनकाउंटर ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,513 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026990 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026882 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल…

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.