Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिल्ली जा रहे पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, शाहजहांपुर में ट्रेन से उतारा गया, ले जाए गए देवरिया
    Featured

    दिल्ली जा रहे पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, शाहजहांपुर में ट्रेन से उतारा गया, ले जाए गए देवरिया

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6924739541765387253375a40034ca222937ffcc3ad3babb79214617eb785459043a91c6e92005efdf9581
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लखनऊ के तालकटोरा थाने के प्रभारी ने पूर्व आईपीएस की पत्नी नूतन ठाकुर को फोन कर गिरफ्तारी की सूचना दी है. पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले देवरिया में दर्ज मुकदमे में अमिताभ ठाकुर को अरेस्ट किया गया है. पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में लेकर देवरिया ले जा रही है. देवरिया में हुई एफआईआर में नूतन ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया था.

    इसके बाद उन्हें देवरिया के सीजेएम कोर्ट मेें पेश किया गया। जहां से उन्हें 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट जाते समय अमिताभ ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश हो रही है।

    शहर से बाहर हैं नूतन ठाकुर

    नूतन ठाकुर के मुताबिक, अमिताभ ठाकुर कल (मंगलवार, 9 दिसंबर) रात किसी काम से दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान उन्हें शाहजहांपुर से तालकटोरा पुलिस ने हिरासत में लिया और उसके बाद आज (बुधवार, 10 दिसंबर) सुबह 10:00 बजे उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. नूतन ठाकुर भी अभी किसी काम के सिलसिले में शहर के बाहर हैं.

    ट्रेन में सोते समय अमिताभ ठाकुर को उठाया गया

    बताया जा रहा है कि अमिताभ ठाकुर किसी काम से दिल्ली जा रहे थे. रात में लखनऊ से दिल्ली की ट्रेन में, जब वह शाहजहांपुर पहुंचे थे, तभी उन्हें चलती ट्रेन में उठाया गया. उसके बाद जब पत्नी ने पता करने की कोशिश की, तो पहले तो कुछ पता नहीं चला.

    यह भी पढ़ें :  ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    रेलवे ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका

    बाद में रेलवे ने इस बात की आशंका जताई कि सादी वर्दी में पुलिस के लोग हो सकते हैं. फिर अभी सुबह 10:00 बजे लखनऊ स्थित तालकटोरा थाने की पुलिस ने कंफर्म किया कि अमिताभ ठाकुर पुलिस की हिरासते में हैं.

    कौन हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर?

    अमिताभ ठाकुर बैच 1992 के आईपीएस अधिकारी रहे हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने साल 2021 में रिटायरमेंट दे दिया था. आईपीएस बनने के बाद अमिताभ ठाकुर यूपी के कई जिलों के कप्तान रहे हैं. 2021 में यूपी सरकार के गृह विभाग ने स्क्रीनिंग में अमिताभ ठाकुर को अनुपयुक्त पाया था, जिसके बाद उन्हें रिटायर कर दिया गया.

    अमिताभ ठाकुर का विवादों से रहा है पुराना नाता

    ● अगस्त 2021 में अमिताभ ठाकुर को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश होने के बाद वह जेल भेजे गए थे। मामले में आरोप था कि अमिताभ ठाकुर के रेप पीड़िता को उकसाया था जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली थी।

    ● 10 जुलाई 2015 को एक ऑडियो लीक हुआ था। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया था कि उन्हें मुलायम सिंह यादव ने फोन पर धमकी दी थी। ये वही धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग है। अमिताभ ने 24 सितंबर 2015 को हजरतगंज कोतवाली में मुलायम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

    ●  एक फेसबुक यूजर ने आई हेट गांधी नाम से पेज शुरू किया था। पोस्ट पर तमाम अभद्र कमेंट किए गए थे। अमिताभ ठाकुर ने फेसबुक से पेज को लेकर शिकायत की थी। जब कोई जवाब फेसबुक की तरफ से नहीं दिया गया था तो उन्होंने उसी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

    यह भी पढ़ें :  रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    ● गाजियाबाद की एक महिला ने अमिताभ ठाकुर पर रेप का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद उन्होंने अपने दफ्तर के बाहर एक नोटिस चस्पा करवा दिया था जिस पर लिखा था..महिला आगंतुक अकेले कमरे में प्रवेश न करें। इस पर काफी विवाद हुआ था।

    ● 2006 में जसराना विधानसभा में हुए कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। क्षेत्रीय विधायक से अमिताभ ठाकुर से हाथापाई हो गई थी। मामले में केस दर्ज हुआ था और फिर अमिताभ ठाकुर का तबादला कर दिया दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: सिरगिटटी पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 01 माह पूर्व सब्जी मंडी रोड तिफरा में मिली थी अधजली लाश; तकनीकी साक्ष्य, अज्ञात मृतक की शिनाख्ती के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा
    यह भी पढ़ें: माडवी हिड़मा ढेर लेकिन रहस्य अब भी बरकरार, क्या साजिश के तहत हुआ एनकाउंटर ? क्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने वाहवाही पाने विजय शर्मा ने करवाया हिड़मा का एनकाउंटर ?
    यह भी पढ़ें: जहर खाकर भाई-बहन पटना जंक्शन पहुंचे, CCTV में लड़खड़ाते दिखे; दोनों ने तोड़ा दम, दिल को झकझोर देगी इनकी कहानी
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,425 Views
    Don't Miss

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डीएमएफटी कोरबा की पहल डीआईएसएचए (विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा उपलब्धि के लिए…

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.