Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सिरगिटटी पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 01 माह पूर्व सब्जी मंडी रोड तिफरा में मिली थी अधजली लाश; तकनीकी साक्ष्य, अज्ञात मृतक की शिनाख्ती के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा
    Featured

    सिरगिटटी पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 01 माह पूर्व सब्जी मंडी रोड तिफरा में मिली थी अधजली लाश; तकनीकी साक्ष्य, अज्ञात मृतक की शिनाख्ती के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251210 WA0043
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.11.2025 को होटल ग्रेण्ड लोटस के पीछे झाड़ियों के बीच एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव पाया गया था, जिस पर मर्ग कायम कर शव की पहचान हेतु इश्तहार जारी किए गए। राज्य के सभी जिलों एवं थाना क्षेत्रों में दर्ज गुम इंसान रिपोर्टों से शव का मिलान कराया गया।

    तकनीकी विश्लेषण व टावर डंप से मोबाइल नंबर की पहचान की गई, जिसके जरिए परिजनों से संपर्क कर मृतक की पहचान गोपाल पिता मुन्ना कोल, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेमिया नेवारी थाना जुगैल जिला सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) के रूप में की गई।

    आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

    पहचान होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों तक पहुँचने हेतु सभी दिशाओं में जांच प्रारंभ की। तकनीकी पहलुओं, स्थानीय सूचनाओं, आसपास के CCTV फुटेज की पुनः गहन जांच और मुखबिरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों को चिह्नित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना सिरगिटटी, थाना सिविल लाइन, थाना सरकंडा, थाना तारबाहर, ACCU एवं सायबर सेल को सम्मिलित कर एक विशेष टीम गठित की गई।

    जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक गोपाल होटल ग्रैण्ड लोटस के पीछे सब्ज़ी मंडी रोड के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। उसी समय दो युवक भी वहां शराब पीने पहुंचे। शराब सेवन के दौरान मृतक का आरोपी धनेश लोधी उर्फ राजू से विवाद हुआ, जिस पर दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट की। पास में रखे पत्थर से मृतक के सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना उजागर होने की आशंका से आरोपियों ने मृतक के शव तथा उसके कपड़ों को जला कर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया।

    यह भी पढ़ें :  पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    लगातार पतासाजी के दौरान दोनों संदिग्ध—अरुण दास मानिकपुरी एवं धनेश लोधी उर्फ राजू—को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सघन पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

    नाम आरोपी 

    1. अरुण दास मानिकपुरी पिता सुम्मत दास मानिकपुरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अभिलाषा परिसर तिफरा (स्थायी पता – बड़े भटली थाना जरहागांव, मुंगेली)
    2. धनेश लोधी उर्फ राजू पिता सिद्वराम लोधी, उम्र 34 वर्ष, निवासी यातायात नगर वार्ड नं. 08 तिफरा

    इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की एसपी ने की घोषणा

    IMG 20251210 WA0042

    बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस के जांबाज जवानों ने अपने थाना प्रभारी किशोर केवट और सी एस पी सिविल लाइन निमितेश परिहार के नेतृत्व में शानदार काम किया है जिसमे सर्वप्रथम जली डेड बॉडी की पहचान करना और फिर human intelligence ( मुखबिर सूचना तंत्र ) से कई संदिग्धों में से आरोपियों की पहचान कर उन पर कई दिनों तक नजर रखा गया । जब उन्हें गिरफ्त में लेकर सिलसिलेवार पूछताछ करने पर पूरे आपराधिक मामले का खुलासा हुआ । बिलासपुर पुलिस के जवानों की इस व्यावसायिक दक्षता से प्राप्त सफलता की सराहना और प्रशंसा की जानी चाहिए , इसके लिए इन्हें मैं बधाई देता हूँ और नगद इनाम से उन्हें पुरस्कृत करता हूँ और इसका अनुकरण करते हुए अन्य अपराधों की जांच भी इसी सक्रियता से सभी को करना चाहिए जिससे बिलासपुर की जनता को न्याय मिल सके ।

    यह भी पढ़ें: माडवी हिड़मा ढेर लेकिन रहस्य अब भी बरकरार, क्या साजिश के तहत हुआ एनकाउंटर ? क्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने वाहवाही पाने विजय शर्मा ने करवाया हिड़मा का एनकाउंटर ?

    यह भी पढ़ें :  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    यह भी पढ़ें: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बम निरोधक दस्ता के जवान सड़क हादसे के हुए शिकार, चार की मौके पर दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: मलकानगिरी में आदिवासियों की भीड़ ने बांग्लादेशियों की बस्ती को किया आग के हवाले, 150 घर जलकर हुए खाक, इंटरनेट सेवा बंद, पूरे जिले में हाई अलर्ट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,916 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,509 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,375 Views
    Don't Miss

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला…

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.