Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिहार में नयी सरकार बनते ही ऑपरेशन बुलडोजर शुरू, कई शहरों में मची अफरा-तफरी, कई स्थानों पर प्रशासनिक अमले से झड़प की भी खबर
    Featured

    बिहार में नयी सरकार बनते ही ऑपरेशन बुलडोजर शुरू, कई शहरों में मची अफरा-तफरी, कई स्थानों पर प्रशासनिक अमले से झड़प की भी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6902349941763954257126b3d60eede1d90ab11c25d325c47cf6b4edb64e6671e9b7f3e596d6cae4e555b5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: नयी सरकार बनते ही अतिक्रमण को लेकर प्रशासन एक्शन में है. औपरेशन बुलडोजर के तहत समस्तीपुर समेत बिहार के करीब दर्जन भर शहरों में अवैध कब्जा हटाने का काम चल रहा है. सीतामढ़ी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दानापुर, लखीसराय और बिहारशरीफ जैसे शहरों में बुलडोजर सड़कों पर आ चुका है. बड़ी संख्या में कच्चे और पक्के कब्जे को मुक्त कराया जा रहा है. इस दौरान लोगों के साथ कई जगहों पर प्रशासन की झड़प होने की भी सूचना है.

    समस्तीपुर से हुई ऑपरेशन की शुरुआत

    सरकार बनने के चंद घंटे बाद ही इस ऑपरेशन की शुरुआत समस्तीपुर से हुई. समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम चौक के पास अतिक्रमण को खाली कराया गया. इस ऑपरेशन में रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे. इस दौरान अतिक्रमणकारियों से पुलिस कर्मियों की बकझक हुई. यहां लोगों ने प्रशासन से विकल्प खोजने के लिए कुछ समय मांगा. प्रशासन ने 10 दिनों की मोहलत दी है.

    लखीसराय में चला बुलडोजर

    लखीसराय शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान रविवार को भी जारी है. इस दौरान प्रशासन की ओर से बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गयी. कई जगहों पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण को हटाया गया, तो कही करकट को भी हटाया गया. डीएम मिथिलेश मिश्र व एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गयी थी. एडीएम नीरज कुमार व एसडीएम प्रभाकर कुमार ने मोर्चा संभाला और नपकर्मियों व पुलिस कर्मियों के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया.

    यह भी पढ़ें :  CBSE Class 10 th परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में बदलाव: जानें नए नियम

    लगभग तीन घंटे तक जारी रहा ऑपरेशन

    प्रशासनिक टीम सुबह से ही बुलडोजर व तकनीकी कर्मचारियों के साथ शहीद द्वार से अभियान की शुरुआत की, जो पचना रोड तक लगभग तीन घंटे तक जारी रहा. अभियान के दौरान दुकानों के सामने अवैध रूप से बढ़ाये गये टीन शेड, अतिक्रमित निर्माण तथा सड़क पर किये गये अवरोधों को हटाया गया. प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर पुनः बुलडोजर चलाकर संरचनाएं हटाई जायेंगी तथा अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जायेगा.

    सीतामढ़ी में गौशाला चौक से पुनौरा धाम तक सड़क साफ

    सीतामढ़ी नगर निगम एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में स्वच्छता पदाधिकारी गौतम कुमार, टाउन प्लानर राहुल कुमार एवं यातायात थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार समेत टैक्स दारोगा कालिका नंदन प्रसाद के अलावा एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर व 20 मजदूर शामिल हुए. दूसरे दिन गौशाला चौक से अभियान की शुरुआत की गयी.

    वसूले गये 9 हजार रुपये से अधिक जुर्माने

    इस दौरान गौशाला चौक से पुनौरा धाम मंदिर द्वार तक सड़क पर किये गये अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटा दिया गया. दूसरे दिन भी कई अतिक्रमणकारियों के लाखों के सामान जब्त किये गये. कई अतिक्रमणकारियों पर जुर्माने की कार्रवाई की गयी और उनसे करीब 9500 रुपये बतौर जुर्माने के रूप में वसूले गये.

    दानापुर में अतिक्रमण पर चला नप प्रशासन का बुलडोजर

    दानापुर में दूसरे दिन भी नप प्रशासन ने हाथी खाना मोड़ से सगुना मोड़ तक अतिक्रमण हटाया. घंटों चले अभियान में बुलडोजर से झोंपड़ियों व गुमटी को ध्वस्त किया गया है. अतिक्रमणकारियों से 4800 रुपये जुर्माना वसूला गया है. अभियान नप के प्रशिक्षु आइएएस विग्नेश टीए व नप इओ (व्यवस्था) रवि कुमार के नेतृत्व में चलाया गया.

    यह भी पढ़ें :  Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    भागलपुर में अतिक्रमण के विरुद्ध 13,500 रुपये जुर्माना

    भागलपुर नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की और अतिक्रमणकारियों से 13,500 रुपये जुर्माना राशि भी वसूल किया है. अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि निगम कार्यालय से तिलकामांझी, जीरोमाइल, सैंडिस कंपाउंड के सामने से घंटाघर, स्टेशन चौक, एमपी द्विवेदी रोड, नयाबाजार से आदमपुर तक सड़क किनारे से अतिक्रमणकारियों को हटाने का काम किया गया. इस दौरान दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की भी चेतावनी दी गयी.

    यह भी पढ़ें: यूपी के कुंडा में खूनी जंग, सपा नेता के एक बेटे की गोली मारकर हत्या, दूसरा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल, मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात

    यह भी पढ़ें: 20KM/L माइलेज के साथ मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी नई Maruti Suzuki Ertiga… मिलेंगे तगड़े फीचर्स और 855 km की रेंज

    यह भी पढ़ें: अमीर लोग कर्ज से नहीं डरते, तो क्यों मिडिल क्लास कर्ज से घबराता है? एक्सपर्ट ने बताया धन बनाने का असली फॉर्मूला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,838 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,482 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,296 Views
    Don't Miss

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला…

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.