Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»MP से कोचिंग के लिए पहुंची पटना, देह व्यापार के दलालों ने पहुंचा दिया रेडलाइट एरिया, पूरी कहानी
    Featured

    MP से कोचिंग के लिए पहुंची पटना, देह व्यापार के दलालों ने पहुंचा दिया रेडलाइट एरिया, पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6900828291763866400000bd713f7b6bf3c696ebf4026da74a427c0b7ea4cdcaf8e07bbfe621b6167bb600
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    किशनगंज/स्वराज टुडे: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेडलाइट एरिया में बड़ी संख्या में युवतियों को बहला फुसला लाया जा रहा है. यहां जबरन देह व्यापार कराने का धंधा तेजी से फल फूल रहा है.

    गुरुवार की रात देह व्यापार के दलदल में फंसी एक युवती यहां से भागने में सफल रही. उसने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी जान बचाई है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन और लड़कियों को रेडलाइट एरिया से मुक्त कराया.

    जानकारी के अनुसार, 23 साल की पीड़िता ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक महीने पहले मध्य प्रदेश से पटना कोचिंग के लिए आई थी. वह पढ़ाई के साथ-साथ काम की तलाश में थी. इस दौरान उसकी मुलाकात एक मॉल में दो लड़कियों से हुई, जहां से उसे नौकरी का झांसा देकर बिशनपुर लाया गया. इसके बाद उससे बहादुरगंज के प्रेम नगर स्थित रेडलाइट एरिया में जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा.

    देर रात रेडलाइट इलाके से भागी पीड़िता

    देह व्यापार के धंधे में फंसी युवती दलदल से निकलने की फिराक में थी. इसी बीच गुरुवार की रात तकरीबन 10 बजे युवती रेडलाइट एरिया से निकलने में वो कामयाब हो गई. पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में किसी तरह भागकर ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 पर स्थित आर हुसैन चौक पहुंची. यहां नगर पार्षद प्रतिनिधि वसीकूर रहमान ने युवती से पूछताछ की, जिसमें युवती ने अपनी आपबीती के बारे में बताया.

    तीन अन्य लड़कियों को मुक्त कराया

    उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की रहने वाली है, उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया था. वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर यहां तक पहुंची है. इसके बाद नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर तीन अन्य युवतियों को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया है.

    यह भी पढ़ें :  रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    आरोपियों की तलाश में पुलिस

    जानकारी देते हुए बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले में की जांच शुरू कर दी गई है. युवतियों को देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकूर रहमान ने कहा कि बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग दारुल उलूम चौक के पास स्थित प्रेम नगर रेडलाइट एरिया में जबरन देह व्यापार का धंधा बीते कई सालों से धड़ल्ले से जारी है.

    यहां भोली-भाली युवतियों और किशोरियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में ठोस कदम उठाने की मांग की है.

    ये घटना एक सीख देती है कि घर से बाहर निकलें तो तो पूरी व्यवस्था के साथ निकलें । अगर गुजारा के लिए काम करने की जरूरत पड़ जाए तो बहुत सोच समझकर कदम उठाएं। किसी नए जगह में जल्दी से अनजान लोगों पर भरोसा ना करें चाहे वो कोई लड़की या सभ्रांत सी दिखने वाली महिला ही क्यों ना हो । हमेशा अपने परिजनों के संपर्क में रहें और अगर कोई समस्या आती है तो उनसे शेयर जरूर करें ।अपने दैनिक क्रिया कलापों की जानकारी भी देती रहें ।

    यह भी पढ़ें :पति के जाते ही पत्नी ने प्रेमी को बुला लिया घर, तभी अचानक घर लौट आया पति, उसके बाद जो हुआ…

    यह भी पढ़ें :दो पुरुष दोस्तों के साथ शेयरिंग में एक ही फ्लैट में रहती थी शालू, 16वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें :  जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    यह भी पढ़ें : 35 साल पहले आया था भारत, स्थानीय युवती से निकाह कर बस गया, प. बंगाल में SIR अभियान के बीच हैरान कर देने वाला खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.