Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति के जाते ही पत्नी ने प्रेमी को बुला लिया घर, तभी अचानक घर लौट आया पति, उसके बाद जो हुआ…
    Featured

    पति के जाते ही पत्नी ने प्रेमी को बुला लिया घर, तभी अचानक घर लौट आया पति, उसके बाद जो हुआ…

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6900625101763858511995e938c1c33075a8b248e62028d72ba7746b36e7eb6718589d599aadf9a4155b20
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गोरखपुर/स्वराज टुडे: गोरखपुर के ऊरवा थाने के दुघरा गांव के एक घर से अचानक एक शख्स के चीखने की तेज आवाज आती है. चीख की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचते हैं. घर के अंदर बने कमरे में जैसे ही पड़ोसी जाते हैं, उन्हें घर का मालिक प्रद्युम्न चौरसिया खून से लथपथ पड़ा मिलता है. उसके हाथ-पैस बंधे हुए होते हैं. ये देख वहां मौजूद हर कोई सकते में आ जाता है.

    तभी पड़ोसियों की नजर बेड के नीचे पड़ती है. बेड के नीचे अंकित चौरसिया नाम का युवक छिपा हुआ मिलता है. पड़ोसी उसे पकड़ लेते हैं. शुरू में हर किसी को लगता है कि अंकित ने ही प्रद्युम्न का ये हाल किया है. मगर जब पूरा मामला खुलकर सामने आता है, तब पता चलता है कि असली कारनामा तो प्रद्युम्न की पत्नी प्रियंका चौरसिया ने ही किया था.

    प्रियंका चौरसिया और पति प्रद्युम्न के बीच आ गया था अंकित

    प्रियंका और प्रद्युम्न की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी. प्रद्युम्न सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालता था. कभी-कभी वह ऑटो के सहारे भी सब्जी बेचता था. मगर उसकी जिंदगी में अंकित चौरसिया नाम के युवक की एंट्री हो चुकी थी. प्रद्युम्न के पीठ पीछे अंकित उसके घर आने लगा था और वह प्रियंका से मिलने लगा था. इस दौरान प्रियंका और अंकित एक दूसरे के करीब आते गए और ये करीबियां जल्द ही अवैध संबंधों में बदल गईं.

    प्रद्युम्न को पत्नी प्रियंका के इन संबंधों का पता भी चला. उसने पत्नी को समझाया और इस संबंध का विरोध भी किया. प्रद्युम्न को लगने लगा कि समय के साथ पत्नी समझ जाएगी और उसका ये रिश्ता खत्म हो जाएगा. मगर शायद प्रद्युम्न गलत समझ रहा था.

    यह भी पढ़ें :  MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    अपने ही बिस्तर पर पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया

    16 नवंबर के दिन प्रद्युम्न सब्जी बेचकर अपने घर आया. उसे शक था कि उसके घर में उसकी पत्नी अपने प्रेमी अंकित के साथ है. उसने सोचा कि आज वह अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लेगा और उसे डांटेगा. इसके बाद वह खुद अंकित से अलग हो जाएगी और अपनी शादीशुदा जिंदगी पर ध्यान देगी.

    प्रद्युम्न दोपहर के समय अचानक अपने घर आ गया. जैसे ही उसकी नजर उसके बिस्तर पर गई, वह दंग रह गया. प्रद्युम्न ने देखा कि उसकी पत्नी प्रियंका अपने प्रेमी अंकित के साथ बिस्तर पर थी. दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे. ये देख प्रद्युम्न भड़क गया. बिस्तर पर लेटे प्रियंका और अंकित ने भी प्रद्युम्न को देख लिया. तभी प्रद्युम्न ने पत्नी प्रियंका पर भड़कना शुरू कर दिया और उसे जमकर डांटने लगा.

    रंगे हाथ पकड़े जाने पर प्रियंका और उसके प्रेमी ने उठा लिया खौफनाक कदम

    प्रद्युम्न को लगा कि रंगे हाथ पकड़ने जाने पर प्रियंका डर जाएगी और वह अंकित से संबंध खत्म कर लेगी. मगर प्रद्युम्नन ने जो सोचा उसका बिल्कुल ही उलटा हुआ. प्रेमी अंकित के प्यार में अंधी हो चुकी प्रियंका को लगा कि आज प्रद्युम्न को रास्ते से हटाने का सही मौका है. इसके बाद वह अपने प्रेमी अंकित के साथ जिंदगी गुजार पाएगी.

    इसके बाद प्रियंका ने पति पर हमला कर दिया. अंकित ने भी उसका साथ दिया. दोनों ने मिलकर प्रद्युम्न को खूब पीटा. फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद प्रियंका और अंकित ने मिलकर जो किया, वह चौंकाने वाला था. दोनों ने धारदार हथियार उठाया और प्रद्युम्न के गले पर चला दिया. दोनों ने उसका गला रेतने की कोशिश की. मगर प्रद्युम्न चीख पड़ा. ये देख प्रेमी अंकित बिस्तर के नीचे छिप गया तो वहीं प्रियंका मौके से फरार हो गई.

    यह भी पढ़ें :  Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

    वक़्त रहते पड़ोसियों के घटनास्थल पर पहुंचने से प्रद्युम्न की जान तो बच गयी लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. दूसरी तरफ पुलिस ने प्रद्युम्न की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी अंकित को भी पकड़ लिया है. जांच में सामने आया है कि दोनों का पिछले काफी समय से संबंध चल रहा था. पुलिस ने अंकित और प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज कर, दोनों को जेल भेज दिया है.

    यह भी पढ़ें : ”SIR” प्रक्रिया के दौरान महिला BLO ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में चौकाने वाला खुलासा, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

    यह भी पढ़ें : सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही बिहार में एनकाउंटर, बेगूसराय में पुलिस ने कुख्यात अपराधी शिवदत्त को मारी गोली

    यह भी पढ़ें : दो पुरुष दोस्तों के साथ शेयरिंग में एक ही फ्लैट में रहती थी शालू, 16वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,249 Views
    Don't Miss

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर…

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.