Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बैग में 4 लाख, हाथ में 60 हजार…पहली पोस्टिंग में ही रिश्वत लेती पकड़ी गई RAS स्टेट टॉपर SDM काजल मीणा, कहा था ‘लोगों की जिंदगी बदल दूँगी’…पर खुद बदल गई

    April 18, 2026

    New Delhi: आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बिल गिरने पर जश्न मना रहा विपक्ष

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर, कोरबा जिले का बढ़ाया मान

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अमीर लोग कर्ज से नहीं डरते, तो क्यों मिडिल क्लास कर्ज से घबराता है? एक्सपर्ट ने बताया धन बनाने का असली फॉर्मूला
    Featured

    अमीर लोग कर्ज से नहीं डरते, तो क्यों मिडिल क्लास कर्ज से घबराता है? एक्सपर्ट ने बताया धन बनाने का असली फॉर्मूला

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6900201951763764378893ba7346c0a6c0724068e73e6136ff636b799e2af867190114b853c13def58055e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अधिकतर लोगों के लिए पैसा एक रहस्य की तरह है-वे कमाते हैं, खर्च करते हैं, थोड़ी बचत करते हैं और भविष्य के भरोसे छोड़ देते हैं. लेकिन देश के टॉप 1 फीसदी लोग पैसे को बिल्कुल अलग तरीके से देखते हैं.

    शरण हेज के लोकप्रिय शो ‘1% क्लब’ में बेस्टसेलिंग लेखक और फाइनेंशियल लिटरेसी विशेषज्ञ डॉ. अनिल लांबा ने खुलासा किया कि अमीर लोग कर्ज को डर की नहीं, बल्कि ग्रोथ की ताकत के रूप में देखते हैं. लांबा बताते हैं कि भारत में ज्यादातर लोग पैसे का असली खेल समझते ही नहीं, क्योंकि स्कूल, कॉलेज या नौकरी-कहीं भी वित्तीय शिक्षा नहीं दी जाती. इसलिए कर्ज शब्द सुनते ही मिडिल क्लास घबरा जाता है, जबकि अमीर इसे प्रगति के साधन की तरह इस्तेमाल करते हैं. उनके मुताबिक ‘मैं कर्ज-मुक्त हूं’ कहना हमेशा कोई उपलब्धि नहीं होती. कई बार इसका मतलब होता है कि व्यक्ति ग्रोथ रोक चुका है, या फिर बहुत महंगी इक्विटी से अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है. लांबा कहते हैं कि इक्विटी कर्ज से तीन गुना महंगी होती है.

    कंपनियों को, और यहां तक कि व्यक्तियों को भी, कर्ज लेने का डर छोड़कर यह समझना चाहिए कि पैसा तभी काम करता है, जब उसका उपयोग कम लागत में ज्यादा रिटर्न लाने के लिए किया जाए. अमीर लोग इसी नियम को समझते हैं- वे जानते हैं कि कर्ज तभी समस्या बनता है जब उससे गलती से गलत जगह निवेश कर दिया जाए.

    कर्ज के सही उपयोग का विज्ञान: दो नियम जो जिंदगी बदल सकते हैं

    डॉ. अनिल लांबा बताते हैं कि कर्ज को सही ढंग से इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ दो बेहद सरल नियम हैं. पहला- कर्ज का पैसा ऐसे प्रोजेक्ट में लगाएं, जहां निवेश का रिटर्न कर्ज की लागत से अधिक हो. दूसरा- यह सुनिश्चित करें कि पैसा उतनी जल्दी वापस आ जाए कि देनदारी चुकाने में कोई समस्या न आए. उनके अनुसार, जब तक ये दोनों नियम नहीं टूटते, कर्ज ग्रोथ का सबसे शक्तिशाली कैटलिस्ट बन जाता है. उदाहरण देते हुए लांबा कहते हैं कि अगर कोई उद्यमी 100 करोड़ का बिजनेस शुरू करना चाहता है, तो उसे 100 करोड़ की जगह 300 करोड़ का प्लान बनाना चाहिए- 100 करोड़ अपनी जेब से और 200 करोड़ कर्ज के रूप में. इससे न सिर्फ व्यवसाय तेजी से बढ़ता है, बल्कि मालिक का रिटर्न कई गुना बढ़ जाता है. लांबा लोगों की उस सोच पर भी सवाल उठाते हैं जिसमें वे खुद को ‘कर्ज मुक्त’ कहकर गर्व महसूस करते हैं. उनके अनुसार इसका मतलब कई बार यह होता है कि कोई व्यक्ति अपनी सारी ग्रोथ को बहुत महंगे मालिकाना फंड से चला रहा है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: डीडीएम पब्लिक स्कूल में 19 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    वे कहते हैं कि ‘लोग मालिक के निवेश को मुफ्त समझते हैं, जबकि असल में वही सबसे महंगा होता है.’ उनका दावा है कि दुनिया की 90 फीसदी कंपनियां इसलिए फेल नहीं होतीं क्योंकि उनका प्रोडक्ट खराब होता है, बल्कि इसलिए क्योंकि उनके मालिकों को अपने कैपिटल की लागत का अंदाजा ही नहीं होता. वित्तीय अज्ञानता ही बिजनेस फेलियर, गलत निवेश और कर्ज से डर की सबसे बड़ी वजह है.

    महंगाई, FD और सेविंग का भ्रम- क्यों मिडिल क्लास हमेशा पीछे रह जाता है?

    भारतीय मिडिल क्लास का एक बड़ा हिस्सा अपनी बचत FD और सुरक्षित स्कीमों में डालता है, जहां उसे लगता है कि उसे 6-7% की कमाई मिल रही है. लेकिन लांबा कहते हैं कि असली कमाई वह है जो महंगाई घटाने के बाद बचे. अगर महंगाई 10% है और FD से पोस्ट-टैक्स 5% कमाई मिल रही है, तो वास्तव में व्यक्ति हर साल 5% गरीब हो रहा है. उन्होंने मेक्सिको का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ समय वहां बैंक 80 फीसदी ब्याज दे रहे थे, लेकिन महंगाई 100 फीसदी थी यानि लोग जितना कमा रहे थे, उससे ज्यादा गति से गरीब बन रहे थे. भारत में भी यह स्थिति बनी रहती है, तो न सिर्फ लोगों की संपत्ति घटती है, बल्कि बैंकिंग सिस्टम भी खतरे में पड़ सकता है.

    लांबा कहते हैं कि मिडिल क्लास यह समझ ही नहीं पाता कि असली खेल महंगाई vs रिटर्न का है, न कि सिर्फ ब्याज दरों का. यही वजह है कि अमीर लोग सेविंग के बजाय ऐसे निवेश चुनते हैं जो महंगाई को मात दें-जैसे बिजनेस, रियल एस्टेट, इक्विटी और उत्पादक एसेट्स. वहीं, मिडिल क्लास सुरक्षा के नाम पर पैसा वहां रखता है जहां वह धीरे-धीरे अपनी कीमत खोता रहता है. यह डर उन्हें आगे बढ़ने नहीं देता, और कर्ज का उपयोग करने की बजाय वे उससे दूर भागते रहते हैं.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    फाइनेंशियल लिटरेसी ही असली सुरक्षा- न कि बचत, न कर्ज से दूरी

    लांबा चेतावनी देते हैं कि वित्तीय अज्ञानता किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को बर्बाद कर सकती है. वे कहते हैं कि ऐसे कई दुखद मामले सामने आते हैं जहां लोग पूरी जिंदगी बचत करते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद पता चलता है कि जमा पैसा छह महीने भी नहीं चलेगा. उनके अनुसार, हर भारतीय को कम से कम चार चीजें जरूर समझनी चाहिए- महंगाई, टैक्सेशन, कम्पाउंडिंग और निवेश. परिवार, समाज और नौकरी हमें इन विषयों के लिए कभी तैयार नहीं करते, इसलिए जीवन भर गलतियां दोहराते रहते हैं. वे बताते हैं कि पैसे को समझना बचत करने से कहीं ज्यादा जरूरी है. असली सुरक्षा न बैंक बैलेंस है, न FD- बल्कि ज्ञान है. अगर कोई व्यक्ति कर्ज, निवेश, पूंजी और रिटर्न को समझ ले, तो वह न सिर्फ अपनी वित्तीय स्थिति सुधार सकता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी दिशा बदल सकता है.

    अंत में उनका संदेश साफ है- पैसे को सीखिए, कर्ज को रणनीतिक रूप से इस्तेमाल कीजिए, और अपने ज्ञान को ही अपनी असली संपत्ति बनाइए. अमीर इस सिद्धांत को समझते हैं, इसलिए वे आगे बढ़ते जाते हैं. मिडिल क्लास इस सिद्धांत से डरता है, इसलिए वहीं खड़ा रह जाता है.

    यह भी पढ़ें: सांवले पिता को हुआ गोरा बेटा, अवैध संबंध के शक में पत्नी का रेत दिया गला

    यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं किस्मत के धनी, बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें कैसे हुई पॉलिटिक्स में एंट्री

    यह भी पढ़ें :  दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर

    यह भी पढ़ें: 28 km माइलेज, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग; एकदम दोगुनी हो गई इस कार की सेल; मात्र 4.80 लाख में लाएं घर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बैग में 4 लाख, हाथ में 60 हजार…पहली पोस्टिंग में ही रिश्वत लेती पकड़ी गई RAS स्टेट टॉपर SDM काजल मीणा, कहा था ‘लोगों की जिंदगी बदल दूँगी’…पर खुद बदल गई

    April 18, 2026

    New Delhi: आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बिल गिरने पर जश्न मना रहा विपक्ष

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर, कोरबा जिले का बढ़ाया मान

    April 18, 2026

    दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन 27 को, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

    April 18, 2026

    जमीनी स्तर से शिखर तक: NTPC कोरबा की फुटबॉल पहल से जनजातीय खेलों में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

    April 18, 2026

    राशिफल 18 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 18, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026826 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026779 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026765 Views
    Don't Miss

    बैग में 4 लाख, हाथ में 60 हजार…पहली पोस्टिंग में ही रिश्वत लेती पकड़ी गई RAS स्टेट टॉपर SDM काजल मीणा, कहा था ‘लोगों की जिंदगी बदल दूँगी’…पर खुद बदल गई

    April 18, 2026

    राजस्थान की RAS अधिकारी काजल मीना को ACB ने करौली में 60 हजार रुपये की…

    New Delhi: आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बिल गिरने पर जश्न मना रहा विपक्ष

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर, कोरबा जिले का बढ़ाया मान

    April 18, 2026

    दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन 27 को, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.