Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जुए में पत्नी को हार गया दानिश, फिर उसके साथ जेठ, ननदोई और ससुर समेत 11 लोगों ने किया गंदा काम, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    Featured

    जुए में पत्नी को हार गया दानिश, फिर उसके साथ जेठ, ननदोई और ससुर समेत 11 लोगों ने किया गंदा काम, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n689358700176334906443089f090c8d8406c10dae1e04345f33dc930c46de832bb3e3454cbcbd7d9c4b79e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बागपत/स्वराज टुडे: दानिश निकाह में मिले दहेज से खुश नहीं था. उसके परिजन भी अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे. दानिश को जुए की भी लत थी. जिस युवती से दानिश ने निकाह किया था, उसे जरा भी पता नहीं था कि निकाह के बाद उसकी जिंदगी नर्क बना दी जाएगी. ससुराल में उसके साथ वो सब किया जाएगा, जिसकी उसने सपने में भी कभी कल्पना नहीं की थी.

    युवती का कहना है कि उसके पति ने उसे जुए में दांव पर लगा दिया और वह उसे हार बैठा. इसके बाद उसके साथ 8 लोगों ने जबरन संबंध बनाए. युवती का ये भी कहना है कि उसके ससुर, जेठ और नंदोई ने भी उसके साथ गंदा काम किया. अब युवती अपने लिए इंसाफ की मांग कर रही है और उसने एसपी से मुलाकात करके, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

    2024 में हुआ था निकाह

    बागपत के एक गांव की रहने वाली युवती का निकाह 24 अक्टूबर 2024 के दिन मेरठ के खिवाई गांव के रहने वाले दानिश से हुआ था. पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद से ही उसकी जिंदगी नर्क बन गई. पति दानिश को शराब और जुए का लत थी. एक दिन उसने उसे जुए में दांव पर लगा दिया और वह अपनी पत्नी को ही हार बैठा.

    पीड़िता का कहना है कि दानिश ने जुए में उसे दांव पर लगाया था. जुए में हारने के बाद उसके साथ 8 लोगों ने बारी-बारी से गंदा काम किया. इसमें 3 लोग गाजियाबाद के भी शामिल थे, जिनको वह जानती थी. युवती को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उसके जेठ शाहिद, नंदोई शौकीन ने उसके साथ गंदा काम किया. हद तब हो गई जब उसके ससुर ने भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए.

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन...वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    हमारी बात माननी पड़ेगी…

    युवती का कहना है, ससुराल में उससे कहा जाता था कि अगर दहेज नहीं लाई हो तो हमारी हर बात माननी पड़ेगी. हमें खुश करना पड़ेगा. पीड़िता का कहना है कि जब वह गर्भवती हुई तो परिवार ने जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया.

    जान से मारने की भी की गई कोशिश

    पीड़िता के मुताबिक, इतना सब कुछ होने के बाद भी उसके साथ हैवानियत का सिलसिला खत्म नहीं हुआ. उसके पैरो पर तेजाब डाला गया. उसे मारने के इरादे से नदी में धक्का दे दिया गया, लेकिन किसी तरह वह बच गई और अपने मायके पहुंची. यहां पीड़िता के माता-पिता और परिजनों ने उसे सहारा दिया. अब पीड़िता का कहना है कि ससुराल वाले केस वापस लेने की धमकी भी दे रहे हैं.

    पुलिस ने किया केस दर्ज

    पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर अपनी सारी आपबीती पुलिस अधिकारियों को सुनाई है और अपने लिए इंसाफ की मांग की है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है.

    यह भी पढ़ें: मीडिया का बदलता चेहरा: गिग वर्कर पत्रकारिता का उदय और लोकतंत्र पर संभावित खतरे

    यह भी पढ़ें: सायबर अपराध: पीएम किसान योजना के नाम पर लाखों की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: फिल्म रिव्यू: “हाय ज़िंदगी”….. कानून और समाज को आईना दिखाती साहसिक कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,018 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,545 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    आगरा/स्वराज टुडे: यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चावल-आलू का…

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.