Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फिल्म रिव्यू: “हाय ज़िंदगी”….. कानून और समाज को आईना दिखाती साहसिक कहानी
    Featured

    फिल्म रिव्यू: “हाय ज़िंदगी”….. कानून और समाज को आईना दिखाती साहसिक कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251116 224043 3357
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: बॉलीवुड में नए विषयों और साहसिक प्रयोगों का चलन तेज़ हो चुका है। इसी कड़ी में निर्देशक अजय राम की फिल्म “हाय ज़िंदगी” एक ऐसा मुद्दा उठाती है, जो आज के समाज और कानून—दोनों के लिए बेहद प्रासंगिक है। सी.आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज़ हुई और अपने अनूठे विषय के कारण चर्चा में है।

    रेटिंग: ⭐⭐⭐ (3 स्टार्स)

    फिल्म की कहानी वरुण (गौरव सिंह) से शुरू होती है, जो एक अमीर बिजनेसमैन गुप्ता जी के ऑफिस में काम करता है। गुप्ता जी की बेटी पलक (गरिमा सिंह) अपनी दोस्तों—मेघा (आयुषी तिवारी), ज्योति (सोमी श्री) और नंदिनी (दीपांशी त्यागी)—के साथ एक पार्टी रखती है, जहां वरुण को भी बुलाया जाता है।
    मज़ाक-मस्ती का माहौल देखते-देखते खतरनाक मोड़ ले लेता है। वरुण को शराब और ड्रग्स देकर चारों लड़कियां उसका शारीरिक शोषण करती हैं। वरुण की “मुझे जाने दो” की पुकार अनसुनी रह जाती है।
    जब वह होश में आता है और पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत करता है, तो उस पर हंसा जाता है
    “ओ तेरी… ये कब से होने लगा?”
    यहीं से शुरू होता है उसका संघर्ष और फिल्म का असली संदेश। फिल्म यह दिखाती है कि भारतीय कानून ‘पीड़ित’ की परिभाषा को सिर्फ महिलाओं तक सीमित रखता है, जबकि वास्तविकता कहीं अधिक जटिल है। समाज में यह धारणा मजबूत है कि जबरदस्ती सिर्फ पुरुष ही करता है, लेकिन फिल्म इस सोच को चुनौती देती है और जेंडर न्यूट्रल कानूनों की ज़रूरत को मजबूती से रखती है।

    यह भी पढ़ें :  शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हा बनने से पहले देश के लिए शहीद हुआ जवान!

    निर्देशक अजय राम ने एक कठिन विषय को बेहद संतुलन और ईमानदारी से पेश किया है।
    क्रूर दृश्य भी बिना अतिशयोक्ति के दिखाए गए हैं। कई सीन्स में बिना संवाद के सिर्फ बैकग्राउंड म्युज़िक से प्रभाव पैदा करना काबिल-ए-तारीफ है। चारों लड़कियों और वरुण के बीच के दृश्यों को निर्देशक ने बेहद सटीकता से गढ़ा है।

    गौरव सिंह (वरुण) ने पूरी फिल्म का भावनात्मक भार अपने कंधों पर उठाया है। उनका डर, टूटन, गुस्सा और संघर्ष खूबसूरती से उभरता है। गरिमा सिंह (पलक) अपने किरदार की जटिलता को बखूबी निभाती हैं।

    आयुषी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी त्यागी और ऋषभ शर्मा भी कहानी में ऊर्जा और वास्तविकता जोड़ते हैं। फिल्म के गाने कहानी के मूड के अनुरूप हैं। दानिश अली, आदित्य राज शर्मा, प्रतीक लाल जी और उमर शेख की धुनें प्रभावी हैं। गीतकारों ने किरदारों की भावनाओं को अपने शब्दों में अच्छी तरह पिरोया है। बैकग्राउंड स्कोर कई दृश्यों को और गहरा बनाता है।

    “हाय ज़िंदगी” एक ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजन के साथ-साथ मौजूदा सिस्टम और मानसिकता पर गंभीर सवाल भी उठाती है।
    एक साहसिक और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी के लिए यह फिल्म जरूर देखी जानी चाहिए।

    Film Review: Hai Zindagi
    A Bold Story That Holds a Mirror to Law and society

    Hai Zindagi, directed by Ajay Ram, is a courageous attempt to spotlight a sensitive issue rarely addressed in Indian cinema. Released on 14 November 2025 under the banners of C.R. Films and Sunil Agarwal Films, the film raises an important question—why are Indian laws not gender-neutral when reality often defies stereotypes?

    यह भी पढ़ें :  'मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?' PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    Rating: ⭐⭐⭐ (3/5)

    The story follows Varun (Gaurav Singh), an employee of a wealthy businessman, whose life takes a shocking turn during a party hosted by the boss’s daughter, Palak (Garima Singh), and her friends. What begins as harmless fun turns into a horrifying ordeal when the girls drug and sexually assault him. Varun’s desperate pleas go unheard, and when he approaches the police, he is mocked instead of supported. This marks the beginning of his emotional and legal battle.

    Ajay Ram handles the subject with restraint and sincerity. The film’s intense scenes avoid sensationalism, and the background score heightens the emotional impact. Gaurav Singh delivers a powerful performance, portraying fear, trauma, and resilience with conviction. Garima Singh and the supporting cast add depth and realism to the narrative.

    With meaningful music and a gripping screenplay, Hai Zindagi challenges societal biases and highlights the urgent need for gender-neutral laws. It is a thought-provoking film that deserves to be watched.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    आज का राशिफल : आज रविवार 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी है। चंद्रदेव…

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.