Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बच्चों का दाह संस्कार क्यों नहीं होता? गरुड़ पुराण में छिपी है दफनाने की असली वजह

    April 25, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    April 25, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिस बस को चला रही पत्नी उसी में टिकट काटता है पति, दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बना ये कपल
    Featured

    जिस बस को चला रही पत्नी उसी में टिकट काटता है पति, दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बना ये कपल

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6878972981762394565935b073735af5d897cf0f88d5b80b2fd746ebb6fcf14dcca41844e0770d242aa6f7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बुलंदशहर/स्वराज टुडे: यूपी के बुलन्दशहर में इस समय उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत पति-पत्नी की जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है. हर तरफ दोनों की चर्चा है. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की लोनी डिपो की रोडवेज बस पर पति-पत्नी तैनात हैं. दिलचस्प यह है कि पत्नी के हाथ में रोडवेज बस का स्टेयरिंग है और पति यात्रियों के टिकट काटते हैं. जो भी इस अनोखी तस्वीर को देखता है वहीं हैरत में पड़ जाता है.

    दरअसल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस की ड्राइवर एक महिला है, जिसका नाम वेदकुमारी है और उसी बस में परिचालक का काम कर रहे शख्स कोई और नहीं बल्कि इस महिला के पति मुकेश प्रजापति हैं. जो रोडवेज बस में टिकट काटते हैं. वेदकुमारी संस्कृत विषय में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. अभी तक वह दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी, लेकिन रोडवेज में महिला चालकों की भर्ती निकलने पर वेदकुमारी ने अपना इरादा बदलकर रोडवेज बस का स्टेयरिंग थाम लिया.

    पति-पत्नी एक ही बस में कर रहे काम

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ड्राइवर बनने की तैयारी की और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के सहयोग से साल 2021 में वेदकुमारी ने मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट कानपुर से भारी वाहन चलाने की ट्रेनिंग ली. इसके बाद वेदकुमारी को लोनी डिपो की वर्कशाप में 10 माह के प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया. अप्रैल 2023 में कौशांबी डिपो से वेदकुमारी पहली बार रोडवेज बस का स्टेयरिंग थाम वह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ड्राइवर बन गई. यह पति-पत्नी अब कौशांबी से बदायूं रूट पर एक ही रोडवेज बस में एक साथ नौकरी कर एक-दूसरे के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें :  Korba: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन आज करेंगे रायफल शूटिंग एकेडमी का भव्य शुभारंभ

    महिला को बस चलाते देख हर कोई हैरान

    वेदकुमारी एक बेटे और बेटी की मां भी हैं. बेटा सूर्यकांत 10वीं और बेटी भाविका केजी में पढ़ रही है. वेदकुमारी का कहना है फिलहाल वे संविदा पद पर तैनात हैं. वेदकुमारी का कहना है कि सरकार द्वारा अच्छे हाईवे बनाए गए हैं, जिससे अब बस चलाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही. इसके साथ ही वेदकुमारी ने बताया कि पिछले 1 साल से बस चला रही हैं और आने जाने वाली यात्री जब उनको बस चलाते देखते हैं तो कोई उनका फोटो खींचता है और कोई उनकी वीडियो बनाता है और सोशल मीडिया पर डालता है. इससे वह काफी खुश हैं. फिलहाल वेदकुमारी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है.

    यह भी पढ़ें: रहस्य और रोमांच से भरपूर ‘मानो या ना मानो’ का ट्रेलर रिलीज़, देखें वीडियो..
    यह भी पढ़ें: पति को टुकड़ों में काटकर रसोई में दफनाया शव, फिर लगवा दी टाइल्स…अहमदाबाद की ”मुस्कान” की दिल दहलाने वाली करतूत का एक साल बाद हुआ खुलासा
    यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा: मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर कालका मेल से गाजर मूली की तरह कट गए आधा दर्जन श्रद्धालु, सामने आई ये बड़ी वजह
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बच्चों का दाह संस्कार क्यों नहीं होता? गरुड़ पुराण में छिपी है दफनाने की असली वजह

    April 25, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    April 25, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    April 25, 2026

    चोरों ने दिखाया गजब का दुस्साहस, जब्त किए गए धान और वाहन का टायर थाने के अंदर से ही कर दिया पार, थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    April 25, 2026

    राशिफल 25 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कोरबा जिले के 37 क्षेत्रों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

    April 25, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026846 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026834 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026800 Views
    Don't Miss

    बच्चों का दाह संस्कार क्यों नहीं होता? गरुड़ पुराण में छिपी है दफनाने की असली वजह

    April 25, 2026

    बच्चों के अंतिम संस्कार की अलग परंपरा सिर्फ धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि भावनात्मक और वैज्ञानिक…

    Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    April 25, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    April 25, 2026

    चोरों ने दिखाया गजब का दुस्साहस, जब्त किए गए धान और वाहन का टायर थाने के अंदर से ही कर दिया पार, थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    April 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.