Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति को टुकड़ों में काटकर रसोई में दफनाया शव, फिर लगवा दी टाइल्स…अहमदाबाद की ”मुस्कान” की दिल दहलाने वाली करतूत का एक साल बाद हुआ खुलासा
    Featured

    पति को टुकड़ों में काटकर रसोई में दफनाया शव, फिर लगवा दी टाइल्स…अहमदाबाद की ”मुस्कान” की दिल दहलाने वाली करतूत का एक साल बाद हुआ खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68788583817623893615910c67eb71a3f42495bd77acf968f936c810d1f1f5f949032e1c0531b0eae21381
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अहमदाबाद/स्वराज टुडे: गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के प्रेमी और दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को घर के रसोईघर के फर्श के नीचे दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह खौफनाक आपराधिक घटना हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ के एक दृश्य की याद दिलाती है।

    वारदात में दिखी फिल्म ‘दृश्यम’ की झलक

    पुलिस उपायुक्त (अपराध) अजीत राजियन ने बताया कि समीर अंसारी नामक व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से लापता होने के करीब एक साल बाद शहर की अपराध शाखा ने मंगलवार रात अहमदाबाद के सरखेज इलाके में उसके बंद घर के रसोईघर के फर्श के नीचे से उसकी हड्डियां और अन्य अवशेष निकाले।

    पुलिस उपायुक्त राजियन ने बताया कि यह पता चला है कि फरार चल रही समीर अंसारी की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी इमरान वाघेला और उसके दो रिश्तेदारों की मदद से अंसारी की हत्या की, उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें रसोई के फर्श के नीचे दफना दिया। यह अपराध रूबी के कथित विवाहेतर संबंध के कारण हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ”उसी इलाके में रहने वाले वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रूबी और वाघेला के दो रिश्तेदार – रहीम और मोहसिन अभी भी फरार हैं।”

    हत्या की वजह और खौफनाक अंजाम

    उन्होंने कहा कि घर में मिली हड्डियों और अन्य अवशेषों को फॉरेंसिक विश्लेषण और डीएनए मिलान के लिए भेज दिया गया है। राजियन ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पुलिस की अपराध शाखा के एक निरीक्षक को सूचना मिली थी कि मूल रूप से बिहार निवासी समीर अंसारी को काफी समय से इलाके में नहीं देखा गया है और उसके लापता होने का कोई पुलिस रिकॉर्ड भी नहीं है।

    यह भी पढ़ें :  मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    पुलिस उपायुक्त ने कहा, ”फिर हमने इलाके में नजर रखी और पता चला कि अंसारी पिछले एक साल से लापता है। पूछताछ के दौरान, वाघेला ने कबूल किया कि उसने एक साल पहले रूबी के कहने पर दो अन्य (अपने रिश्तेदारों) के साथ मिलकर अंसारी की हत्या कर दी थी। ”

    पुलिस उपायुक्त ने कहा, ”वाघेला ने दावा किया कि रूबी ने अंसारी की हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि उसके विवाहेतर संबंध के बारे में पता चलने के बाद वह उसे पीटता था और वह उसे अपने अवैध संबंध में बाधा समझती थी।”

    हत्या वाली रात, इमरान ने रूबी की मदद से समीर का गला रेत दिया. इसके बाद शव के टुकड़े कर रसोई में बनाए गए गड्ढे में दबा दिया गया और ऊपर से फर्श को सीमेंट व टाइलों से ढक दिया गया ताकि कोई निशान न बचे.

    हत्या के बाद भी घर में रहती रही पत्नी

    दिल दहला देने वाली बात यह है कि रूबी महीनों तक अपने दो बच्चों के साथ उसी घर में रही, जहाँ उसके पति का शव फर्श के नीचे दफन था. उसने पड़ोसियों को बताया कि समीर काम के सिलसिले में दूसरे शहर गया है. बाद में वह घर छोड़कर फरार हो गई.

    गिरफ्तारी और जांच

    इमरान वाघेला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रूबी, रहीम और मोहसिन अब भी फरार हैं. बरामद अवशेषों को फोरेंसिक और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, यह मामला तब उजागर हुआ जब स्थानीय लोगों ने अंसारी की लंबी अनुपस्थिति पर संदेह जताया और सूचना दी. पूछताछ के दौरान इमरान ने अपराध कबूल कर लिया.

    यह भी पढ़ें :  भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    मूल रूप से बिहार निवासी था पीड़ित

    समीर अंसारी मूल रूप से बिहार का रहने वाला था. उसने 2016 में रूबी से प्रेम विवाह किया था और परिवार के भरण-पोषण के लिए राजमिस्त्री का काम करता था. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    यह भी पढ़ें: JDU नेता के बड़े भाई सहित भाभी-भतीजी की मौत, पूर्णिया में मच गया हड़कंप

    यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा: मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर कालका मेल से गाजर मूली की तरह कट गए आधा दर्जन श्रद्धालु, सामने आई ये बड़ी वजह

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर से सगाई के एक माह बाद गंगा नदी में कूद गई यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा, सर्च ऑपरेशन जारी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने…

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.