Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नियमों के पालन पर अडिग बालको, आवास खाली पर अब कोई समझौता नहीं
    Featured

    नियमों के पालन पर अडिग बालको, आवास खाली पर अब कोई समझौता नहीं

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    balco plant close 1o 2015917 9571 16 09 2015
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ, कोरबा ने हाल ही में नवनिर्मित बालको सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन (बीएसकेएस) द्वारा 29 अक्टूबर 2025 को लगाए गए जबरदस्ती क्वार्टर खाली कराने के आरोपों को पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और गलत बताया है। संघ ने कहा कि बालको प्रबंधन सदैव अपने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त साथियों के प्रति सम्मानजनक और मानवीय दृष्टिकोण रखता आया है। संगठन ने सभी से कंपनी के नियमों और अनुशासन का सम्मान करते हुए सहयोग बनाए रखने की अपील की, ताकि परिसर में बालको की परंपरा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहें।

    मिली जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर बालको प्रबंधन ने स्वयं 31 अक्टूबर तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई को स्थगित रखा और सभी सुविधाएँ यथावत बनाए रखीं। कंपनी का उद्देश्य किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को परेशान करना नहीं है, बल्कि कंपनी की संपत्तियों (क्वार्टर/आवासों) का नियमानुसार पुनः अधिग्रहण करना है, ताकि उन्हें वर्तमान पात्र कर्मचारियों को आवंटित किया जा सके।

    बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ ने किया कार्यवाही का समर्थन

    बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ, कोरबा, जो बालको के पूर्व कर्मचारियों का सबसे पुराना और सक्रिय संगठन है, सदैव कंपनी और सेवानिवृत्त साथियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में अग्रणी रहा है। संगठन के संयोजक जे.के. तिवारी ने बीएसकेएस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि आवास बालको कर्मचारियों के लिए ही हैं। कंपनी के नियमानुसार, कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के उपरांत तय समयावधि में आवास खाली कर देना चाहिए। बालको अपने सभी पूर्व और वर्तमान साथियों को परिवार का अभिन्न हिस्सा मानती है और उनके कल्याण एवं गरिमा की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि में भाग न लें।

    यह भी पढ़ें :  बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती: 2482 ऑफिसर पदों के लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    जनप्रतिनिधियों को दिया गया समय हुआ समाप्त

    बीतों दिनों टाउनशिप प्रबंधन ने पूर्व में सभी जनप्रतिनिधियों को चर्चा हेतु आमंत्रित किया था। बैठक के दौरान प्रबंधन ने सुझावों का सम्मान करते हुए यह आश्वासन दिया कि 31 अक्टूबर यानि 45 दिन की अवधि तक किसी भी पूर्व कर्मचारी को मकान से नहीं हटाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने यह भी सहमति दी थी कि इस अवधि में आवास खाली करने की प्रक्रिया पूरी की जाए तथा 1 नवंबर से कंपनी नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र रहेगी।

    पीएफ और अन्य सुविधाएँ रोकने का आरोप निराधार

    मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के प्रावधानों के तहत भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड का एक अपना ट्रस्ट है। प्रावधान के अनुसार सेवानिवृत्त कर्मचारी स्वेच्छानुसार तीन वर्ष तक अपने पीएफ राशि पर ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। चूंकि पीएफ, ग्रेच्युटी और पेंशन वैधानिक अनुपालन है जिसे रोका नहीं जा सकता है।

    कंपनी के नियमानुसार, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन महीने तक आवासीय परिसर में रहने की अनुमति दी जाती है। इस दौरान कुछ भुगतान अस्थायी रूप से रोके जाते हैं, जो आवास खाली करने के उपरांत पूर्ण रूप से दे दिए जाते हैं। कंपनी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बालको अस्पताल में सभी चिकित्सा सुविधाएँ यथावत जारी रखती है। वहीं दूसरी तरफ कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी 10 से 15 सालों तक बिजली, पानी, आवास एवं अन्य सुविधा शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मनमानी का हाल ये है कि ना तो आवास खाली और ना ही रूकी भुगतान राशि जमा कर रहे हैं। बालको कंपनी समय-समय पर उन्हें नोटिस के माध्यम से अवगत कराता रहा है।

    यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

    कंपनी के नियमानुसार किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी की चिकित्सा सुविधा या लंबित भुगतान के विषय में यदि कोई वास्तविक समस्या है, तो वह व्यक्तिगत रूप से नगर प्रशासन विभाग से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकता है।

    प्रभावित हो रहे मौजूदा कर्मचारी

    अवैध रूप से रह रहे निवासियों के कारण केवल मौजूदा कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित नहीं हो रहे, बल्कि कॉलोनियों की सुरक्षा और व्यवस्था भी खतरे में पड़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र का सही संचालन और सुरक्षित कॉलोनियों का निर्माण केवल उद्योग के हित में नहीं है। यह स्थानीय समुदाय, शहर की संरचना और रोजगार सृजन में भी योगदान देता है।

    यह भी पढ़ें: महिला टीआई ने पूर्व एसपी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: डॉग स्क्वाड ‘टोनी’ ने फिर कर दिखाया कमाल, 45 किलोमीटर दूर जाकर ढूंढ निकाला नीलम का शव

    यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में ASI की निर्मम हत्या, ऑर्केस्ट्रा डांसर से था संबंध, सीवान पुलिस का बड़ा खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    बिहार मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने…

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.