Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डॉग स्क्वाड ‘टोनी’ ने फिर कर दिखाया कमाल, 45 किलोमीटर दूर जाकर ढूंढ निकाला नीलम का शव
    Featured

    डॉग स्क्वाड ‘टोनी’ ने फिर कर दिखाया कमाल, 45 किलोमीटर दूर जाकर ढूंढ निकाला नीलम का शव

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n687182472176190718481790f1d08e43acff3eb9b3d71f69c2413dfa0444ee120d4a8bb15edd4cfee03dfa
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गोरखपुर/स्वराज टुडे: रामपुर नयागांव की नीलम हत्याकांड में जहां पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के सहारे आरोपित भाई तक पहुंची, वहीं शव की बरामदगी का सबसे बड़ा श्रेय पुलिस के खोजी कुत्ता ‘टोनी’ को जाता है, जिसने 45 किलोमीटर दूर जाकर गन्ने के खेत में पुलिस को उस स्थान तक पहुंचाया, जहां नीलम का शव फेंका गया था।

    कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में गन्ने के खेतों के बीच दबे इस राज तक पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों की नजर नहीं पहुंच पा रही थी,लेकिन ‘टोनी’ की सूंघने की क्षमता ने इस जघन्य अपराध की आखिरी कड़ी को बेनकाब कर दिया।

    27 अक्टूबर की शाम पांच बजे नीलम की हत्या करने के बाद आरोपी रामआशीष ने बड़ी साजिश रची। उसने बहन का शव बोरे में भरकर बाइक से रवाना हुआ। बरगदवा, फर्टिलाइजर, मेडिकल कालेज, परतावल बाजार होते हुए वह कप्तानगंज थाने के सामने से होते हुए छोटी गंडक नदी तक पहुंचा।

    नदी पार कर नेबुआ नौरंगिया के क्रांति चौक पहुंचा और शव को गन्ने के खेत में 1500 मीटर अंदर ले जाकर फेंक दिया।गोरखपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर यह भयावह काम किया।पुलिस को बुधवार की शाम छह बजे जब यह जानकारी मिली कि रामआशीष ने ही बहन की हत्या की है, तो लेकर क्रांति चौराहा पहुंची।

    स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से रात आठ बजे से सर्च अभियान चलाया।गन्ने के खेतों में तीन घंटे तक तलाशी ली, लेकिन अंधेरे ने हर दिशा बंद कर दी। स्थानीय ग्रामीण भी लगभग 50 की संख्या में जुटे, पर कुछ पता नहीं चला।रात 11 बजे जब तलाशी बेअसर रही तो एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कुशीनगर पुलिस से खोजी कुत्ता बुलाने को कहा, लेकिन वहां उपलब्ध नहीं था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    इसके बाद तुरंत पुलिस लाइन से ‘टोनी’ को रवाना किया गया। रात करीब 12 बजे ‘टोनी’ मौके पर पहुंचा। गोरखनाथ पुलिस अपने साथ नीलम के पुराने कपड़े ले गई थी जिसे सूंघाने के बाद टोनी को उस रास्ते की ओर छोड़ा गया, जहां आरोपित की बाइक देखी गई थी।

    कोटवा ब्रह्मस्थान मंदिर के पास बाइक के निशान मिले। वहां से टोनी ने 150 मीटर अंदर गन्ने के खेत की ओर बढ़ना शुरू किया। पुलिसकर्मी टार्च लेकर उसके पीछे-पीछे चलते रहे। लगभग 30 मिनट बाद टोनी एक जगह रुक गया और जोर से भौंकने लगा। जब पुलिस ने टार्च की रोशनी डाली तो वहां गन्ने की झाड़ियों के बीच नीलम का शव पड़ा था।

    एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शव की बरामदगी इस केस का सबसे कठिन हिस्सा था। जिस इलाके में शव फेंका गया था, वहां गन्ने के खेत कई एकड़ तक फैले हुए हैं। ‘टोनी’ की सूंघने की क्षमता ने हमें उस बिंदु तक पहुंचाया।

    ‘टोनी’ पहले भी कर चुका है कमाल:

    यह पहली बार नहीं है जब पुलिस का खोजी कुतता ‘टोनी’ ने किसी जटिल केस में अहम भूमिका निभाई हो। 25 सितंबर को जब नकहा में 10 वर्षीय बालक के लापता होने पर अपहरण की अफवाह फैली थी, तब भी टोनी ने अपनी सूंघने की क्षमता से पुलिस की परेशानी खत्म की थी।

    उसने बच्चे की गंध पहचानकर घर की छत पर रखे सोफे के पीछे सोते हुए बच्चे तक पहुंचा दिया था।इसी तरह पीपीगंज में बुजुर्ग महिला की हत्या और शव फेंकने के मामले में भी ‘टोनी’ ने सटीक दिशा दिखाई थी। महिला की पौत्री ने ही हत्या की थी, और टोनी ने पुलिस को सीधे उसके घर तक पहुंचा दिया था।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    हाल के दिनों कब-कब हुआ रिश्तों का कत्ल :

    1) 22 अक्टूबर 2025: खोराबार के डुमरी गांव में छोटे भाई ने पेंशन की रकम के लिए दिव्यांग की हत्या कर दी।
    2) 26 अक्टूबर 2025: खोराबार के रामपुर गांव में रुपये के लिए बस चालक ने गला दबाकर मां को मारने का प्रयास किया।
    3) 25 सितंबर 2025: पीपीगंज के भुईधरपुर गांव में पौत्री ने धारदार हथियार से गला काटकर दादी की हत्या कर दी।
    4) 28 फरवरी 2025: झंगहा के मोतीराम अड्डा में युवक ने अपने दादा,बड़े दादा व दादी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।
    5) 14 दिसंबर 2024 : चिलुआताल के दहला गांव में युवक ने दो भाइयों समेत पांच लोगों को जलाकर मार डाला।
    6) 09 दिसंबर 2024 : सहजनवा के सिसई गांव में संपत्ति के लिए युवक ने छोटे भाई की हत्या कर दी।

    यह भी पढ़ें: प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र का मामला गरमाया, हाईकोर्ट आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं, आंदोलन की चेतावनी

    यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में ASI की निर्मम हत्या, ऑर्केस्ट्रा डांसर से था संबंध, सीवान पुलिस का बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें: ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाते हुए मंदिर में घुसा बांग्लादेशी! जूते से मूर्तियों पर किए वार, गुस्साए लोगों ने मौके पर ही कर दिया इलाज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.