Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»घर से नाराज होकर निकली…फिर हैवानों के चंगुल में 4 दिन तक फंसी रही छात्रा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
    Featured

    घर से नाराज होकर निकली…फिर हैवानों के चंगुल में 4 दिन तक फंसी रही छात्रा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251025 172454
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे: एकतरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बदमाशों को सख्त संदेश देते नजर आते हैं कि अगर कोई किसी की बहन बेटियों पर गंदी नजर डाले तो उनकी खैर नहीं । अगले चौराहे पर वो अपना टिकट कटवाने के लिए तैयार रहें। लेकिन उत्तर प्रदेश में महिला सम्बन्धी अपराधों में कोई कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ इंटरमीडिएट की 18 वर्षीय छात्रा के साथ कार सवार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। यह घटना 15 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है।

    घरवालों से नाराज होकर निकली थी छात्रा

    जानकारी के अनुसार, पीड़िता इंटर की छात्रा है और 15 अक्टूबर को घरवालों से नाराज होकर घर से निकल गई थी। दिनभर अपनी सहेली के साथ घूमने के बाद जब वह देर रात ऑटो से घर लौट रही थी, तो ऑटो चालक रास्ता भटक गया। छात्रा खुर्रमनगर के पास उतर गई। इसी दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी जिसमें दो युवक सवार थे। उन्होंने विकास नगर तक लिफ्ट देने की पेशकश की। पहले तो छात्रा ने मना किया, लेकिन युवकों के भरोसा दिलाने पर वह गाड़ी में बैठ गई।

    लिफ्ट के बहाने बनी दरिंदगी की शिकार

    आरोप है कि कार में सवार युवकों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे एक फ्लैट में ले जाया गया, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आधे घंटे बाद वहां एक तीसरा युवक पहुंचा और उसने भी छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि गैंगरेप के बाद एक आरोपी ने छात्रा को चार दिन तक बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    22 अक्टूबर को दर्ज हुआ मामला

    छात्रा के घर न लौटने पर परिजनों ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 18 अक्टूबर को जब वह घर लौटी, तो डर के कारण उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन 19 अक्टूबर को आरोपी जुनैद ने उसे धमकी भरे संदेश भेजे, जिसके बाद उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिवार ने 22 अक्टूबर को मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

    मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने दो नामजद आरोपी – अंशुमान और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। अंशुमान के पिता वायरलेस विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं। पुलिस तीसरे आरोपी शिवांश की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    नाराज होकर घर से बाहर निकलने वाली लड़कियों के लिए बड़ा सन्देश

    ये घटना उन लड़कियों के लिए बड़ा सन्देश देती है जो घरवालों से नाराज होकर बगैर कुछ सोचे समझे घर से निकल पड़ती हैं । उन्हें समझना चाहिए कि वे अपने घर में जितना सुरक्षित है उतने बाहर नहीं रह सकते। माता पिता अगर किसी बात से डांट फटकार लगाते हैं तो वे कोई दुश्मन नहीं बल्कि अपने बच्चों के सच्चे शुभचिंतक होते हैं। गलत आदतों अथवा गलत संगति के चलते बच्चों का भविष्य बर्बाद ना हो जाये इसलिए थोड़ी सख्ती बरतते हैं । इस बात को हर बच्चों को समझना होगा । भविष्य में जब यही बच्चे स्वयं माता पिता बनेंगे तो क्या अपने संतानों के प्रति लापरवाह होंगे, क्या अपने बच्चों को स्वच्छंद रहने की खुली छूट देंगे । यकीन मानिए उनका जवाब ना में ही होगा ।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: पिता ने सौतेली बेटी को उतारा मौत के घाट, सास से पत्नी बनी जुबेदा बोली- एनकाउंटर कर दो

    यह भी पढ़ें: रेप के बाद सुसाइड करने वाली डॉक्टर के भाई का सनसनीखेज खुलासा, कहा- झूठी पीएम रिपोर्ट बनाने…

    यह भी पढ़ें: दीवाली पर छाया अंधेरा, 200 रुपए की देसी जुगाड़ कार्बाइड गन ने छीन ली 200 आंखें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,109 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज भाजपा नेता एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी ने वार्ड क्रमांक…

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.